UP ITI 2nd Phase Selection Result 2026 OUT: यूपी ITI सेकंड राउंड का रिजल्ट जारी, 17 सितंबर तक होंगे एडमिशन

UP ITI Second Round Selection Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी ITI में सेकंड राउंड का सिलेक्शन रिजल्ट जारी हो गया है। चयनित अभ्यर्थी 12 से 17 सितंबर 2026 तक प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश के लिए कॉल लेटर, मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्र और फोटो साथ ले जाना होगा। अभ्यर्थियों को ‘Freeze’ या ‘Float’ विकल्प भी चुनना होगा।

Sep 12, 2026, 10:58 IST
UP ITI Second Round Selection Result 2026 डाउनलोड करें।
UP ITI Second Round Selection Result 2026 डाउनलोड करें।

UP ITI Second Round Selection Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण का चयन परिणाम 2026 जारी कर दिया गया है। यह चयन 6 माह, एक वर्षीय और दो वर्षीय पाठ्यक्रमों के लिए किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 12 से 17 सितंबर 2026 तक संबंधित ITI में प्रवेश लेना होगा। अभ्यर्थी अपना चयन परिणाम राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT UP) और व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। चयन होने पर अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।

कहां चेक करें UP ITI Second Round Result 2026?

अभ्यर्थी अपना चयन परिणाम SCVT UP की आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की वेबसाइट upvesd.gov.in/dte पर भी जानकारी उपलब्ध है।

रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से देखें सिलेक्शन

चयन परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाना होगा। यहां पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। चयन होने पर स्क्रीन पर बुलावा पत्र दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकालना होगा। चयन की जानकारी अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भी भेजी जा रही है। जिन अभ्यर्थियों का चयन नहीं हुआ है, उन्हें वेबसाइट पर अपनी रैंक की जानकारी मिलेगी।

12 से 17 सितंबर तक होगा प्रवेश

द्वितीय चरण के चयनित अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 12 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थियों को तय समय के अंदर संबंधित ITI में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी बुलावा पत्र, सभी मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्रों की प्रतियां, एक-एक प्रमाणित प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाएं।

ITI में चयन का मिलान कराना जरूरी

संबंधित ITI में पहुंचने के बाद अभ्यर्थी को संस्थान में उपलब्ध चयन सूची से अपने चयन का मिलान कराना होगा। इसके बाद ही आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय पर संस्थान में पहुंचें।

 UP ITI Merit List 2026: यूपी आईटीआई मेरिट लिस्ट scvtup.in पर घोषित, ये रहा PDF लिंक

‘Freeze’ या ‘Float’ में से एक विकल्प चुनना होगा

प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी स्थिति के अनुसार ‘FREEZE’ या ‘FLOAT’ विकल्प में से किसी एक का चयन करना होगा। इसके बाद कॉल लेटर में दिए निर्देशों के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

SCVT UP ITI 2nd Phase Selection Result 2026: जरूरी बातें

कैंडिडेट्स यूपी ITI द्वितीय चरण के परिणाम से जुड़ी प्रमुख जानकारियां यहां देख सकते हैं।

  • परिणाम: द्वितीय चरण का चयन परिणाम 

  • प्रवेश की तारीख: 12 से 17 सितंबर 2026

  • पाठ्यक्रम: छह माह, एक वर्षीय और दो वर्षीय

  • जरूरी जानकारी: पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि

  • जरूरी दस्तावेज: कॉल लेटर, मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्र और फोटो

  • आधिकारिक वेबसाइट: scvtup.in

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates