UPESSC Assistant Professor Salary 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर इन हैंड सैलरी, पे स्केल और सुविधाएं

UP Assistant Professor Salary 2026: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर की सैलरी पे लेवल 10 के तहत दी जाती है। जिसमें उम्मीदवारों का मूल वेतन 57,000 रुपये से 1,82,400 रुपये तक होता है। 

Sep 13, 2026, 13:16 IST
UPESSC Assistant Professor Salary 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर इन हैंड सैलरी, पे स्केल और सुविधाएं
UPESSC Assistant Professor Salary 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर इन हैंड सैलरी, पे स्केल और सुविधाएं

UPESSC Assistant Professor Salary 2026: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए वेतन एक महत्वपूर्ण कारक है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) पे लेवल 10 पर सहायक प्रोफेसर का मूल वेतन 57,700 रुपये से 1,82,400 रुपये तक होता है। बेसिक पे के अलावा चयनित उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार भत्ते और लाभ दिए जाते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आगे लेख में सैलरी स्ट्रक्चर, लाभ और वर्तमान वेतन जान सकते हैं।

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर की इन हैंड सैलरी कितनी होगी? 

उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर की इन हैंड सैलरी केवल बेसिक पे पर निर्भर नहीं करती। इसमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) आदि शामिल होते हैं। अन्य सरकारी कटौतियों के बाद जो राशि खाते में आती है, उसे इन हैंड सैलरी कहा जाता है। वर्तमान में वेतन अनुमानों के अनुसार, शुरुआती इन हैंड सैलरी लगभग 80,000 रुपये से 1 लाख प्रति माह तक जा सकती है। हालांकि वास्तविक राशि कर्मचारी की पोस्टिंग, तय भत्तों और टैक्स के अनुसार अलग - अलग होगी। 

UP Assistant Professor Salary 2026: हाइलाइट्स 

यूपीईएससी सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को निर्धारित वेतन स्तर 10 के तहत वेतन दिया जाता है। इस वेतन में मूल वेतन के साथ-साथ प्रचलित सरकारी नियमों के अनुसार लागू भत्ते और लाभ शामिल होते हैं। वेतन से संबंधित अधिक जानकारी नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।

वेतन
विवरण
पोस्ट
सहेयक प्रोफेसर
वेतन स्तर
स्तर-10
वेतनमान
57,700 रुपये से लेकर 1,82,400 रुपये तक
सेवानिवृत्ति की आयु
62 वर्ष
भर्ती
सहायक प्रोफेसर चयन परीक्षा 2026

UP Assistant Professor Salary 2026: इन हैंड सैलरी 

इस पद का वेतनमान ₹57,700 से ₹1,82,400 तक है। सेवा अवधि, वेतन वृद्धि और पदोन्नति के साथ वेतन में बढ़ोतरी होती रहती है। इसलिए शुरुआती इन-हैंड सैलरी के साथ-साथ यह नौकरी लंबे समय में आकर्षक करियर विकल्प मानी जाती है।

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर को मिलने वाली सुविधाएं क्या - क्या हैं?

उत्तर प्रदेश के सहायक प्रोफेसर को आकर्षक लाभ और भत्ते मिलते हैं, जो बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को इस पद के लिए आवेदन करने के लिए आकर्षित करते हैं। प्रोफेसरों को दिए जाने वाले कुछ भत्ते इस प्रकार हैं:

  • महंगाई भत्ता

  • मकान किराया भत्ता

  • चिकित्सा लाभ

  • अवकाश लाभ

  • राष्ट्रीय पेंशन योजना जैसे सेवानिवृत्ति संबंधी लाभ

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates