UPSSSC Junior Assistant Typing Test Date 2026: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट मेन्स एग्जाम की नई डेट जारी

UPSSSC Junior Assistant Typing Test Date 2026: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट की नई एग्जाम डेट 2026 जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार 30 अक्टूबर की परीक्षा स्थगित की गई है। नई तारिख जानने के लिए आगे लेख देखें। 

Sep 25, 2026, 18:56 IST
UPSSSC Junior Assistant Typing Test Date 2026: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट मेन्स एग्जाम की नई डेट जारी
UPSSSC Junior Assistant Typing Test Date 2026: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट मेन्स एग्जाम की नई डेट जारी

UPSSSC Junior Assistant Typing Test Date 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट की नई डेट जारी की है। अधिसूचना के अनुसार जूनियर असिस्टेंट मेन्स एग्जाम पहले 30 अक्टूबर, 2026 को आयोजित किया जाना था। जिसकी डेट आगे बढ़ा दी गई है। आयोग की ओर से टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 13 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

UPSSSC Junior Assistant Typing Test Date 2026: नई तारिख जारी 

यूपीएसएसएससी ने 15 सितंबर, 2026 को परिणाम घोषित किया था। कुल 46,282 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। ये उम्मीदवार अब टाइपिंग परीक्षा के लिए पात्र हैं। इस भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश भर में 3,284 जूनियर असिस्टेंट पदों को भरा जाना है। नई अधिसूचना के अनुसार जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट की तिथि अपरिहार्य कारणों से आगे बढ़ा दी गई है। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी जाती है। 

UPSSSC Junior Assistant Typing Test Date 2026: हाइलाइट्स 

यह भर्ती अभियान विज्ञापन संख्या 12-परीक्षा/2024के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। यूपीएसएससी ने जूनियर असिस्टेंट पद के लिए मुख्य परीक्षा 1 फरवरी 2026 को आयोजित की थी। आयोग ने 15 सितंबर 2026 को परिणाम जारी किया। टाइपिंग टेस्ट से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं:

विवरण
जानकारी 
संचालन निकाय
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पोस्ट नाम
जूनियर असिस्टेंट 
विज्ञापन संख्या
12-परीक्षा/2024
कुल पोस्ट
3,284
मुख्य परीक्षा तिथि
1 फरवरी 2026
परिणाम तिथि
15 सितंबर 2026
चयन प्रक्रिया 
लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 
टाइपिंग टेस्ट के लिए चयनित
46,282
टाइपिंग टेस्ट की तिथि
13 नवंबर 2026

UPSSSC Junior Assistant Typing Test Date 2026: टाइपिंग टेस्ट में क्या - क्या होगा?

यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट में कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग क्षमता जांची जाती है। इस चरण में उम्मीदवारों को निर्धारित समय में दिए गए टेक्स्ट को कंप्यूटर पर टाइप करना होता है। टाइपिंग टेस्ट भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है।

UPSSSC Junior Assistant Admit Card 2026: टाइपिंग टेस्ट के एडमिट कार्ड कब आएंगे?

टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि  अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, केंद्र का पता और आवश्यक दिशा-निर्देश शामिल होते हैं।


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates