UPSSSC Platoon Commander Result 2026: यूपी प्लाटून कमांडर शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

UPSSSC Platoon Commander Result 2026: यूपीएसएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से आयोग कुल 295 रिक्त पदों को भरना चाहता है। यूपी प्लाटून कमांडर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।  

Sep 30, 2026, 20:32 IST
UPSSSC Platoon Commander Result 2026
UPSSSC Platoon Commander Result 2026

UPSSSC Platoon Commander Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने दिनांक 30 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विज्ञापन संख्या 10-परीक्षा/2026 के तहत यूपी प्लाटून कमांडर/ब्लॉक आर्गनाइजर की लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से आयोग प्लाटून कमांडर के 52 और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के कुल 243 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में शॉर्टलिस्टिंग (पीईटी-2025 स्कोर), लिखित परीक्षा, पीएमटी/पीएसटी और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है।       

यूपी प्लाटून कमांडर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड का उपयोग करके लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी जाती है। 

UPSSSC Platoon Commander Result 2026 डाउनलोड लिंक 

यूपी प्लाटून कमांडर पद के लिए शॉर्टलिस्टिंग लिस्ट डाउनलोड करनेे के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको डाउनलोड लिंक मिल जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से भी लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।  

यूपी प्लाटून कमांडर शॉर्टलिस्ट लिस्ट 2026 डाउनलोड लिंक 

UPSSSC Platoon Commander Result 2026 - हाइलाइट्स 

यूपी प्लाटून कमांडर पद के लिए शॉर्टलिस्टिंग लिस्ट में कट-ऑफ अंक भी निर्धारित किए गए हैं। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 73.02 अंक के अलावा एससी के लिए 69.81 और एसटी के लिए 63.19 अंक निर्धारित किए गए हैं। बाकी डिेटेल्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 
पद का नाम 
यूपी प्लाटून कमांडर/ब्लॉक आर्गनाइजर
रिक्त पदों की संख्या 
295
चयन के चरण 
शॉर्टलिस्टिंग (पीईटी-2025 स्कोर), लिखित परीक्षा, पीएमटी/पीएसटी और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
शॉर्टलिस्टिंग लिस्ट जारी होने की तिथि 
30 सितंबर 2026
शॉर्टलिस्टिंग लिस्ट डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 
रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड 
ऑफिशियल वेबसाइट 
upsssc.gov.in

UPSSSC Platoon Commander Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूपी प्लाटून कमांडर /ब्लॉक आर्गनाइजर की शॉर्टलिस्टिंग लिस्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

  • Go to Home पर क्लिक करें। 

  • View ALL News & Alerts सेक्शन देखें। 

  • विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2026, प्लाटून कमाण्डर / ब्लाक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प0-2025)/11 के अंतर्गत मुख्य परीक्षा हेतु शार्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थी परिणाम देखने हेतु यहां क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें। 

  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की PDF ओपन हो जाएगी। 

  • PDF डाउनलोड हो जाएगी। 

  • अब अपना नाम चेक करें।  

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates