वनडे इतिहास में शुभमन गिल का सबसे तेज 'दोहरा शतक', तोड़ा इन खिलाड़ियों का रिकॉर्ड

Last Updated: Sep 30, 2026, 22:17 IST

वनडे के इतिहास में बुधवार को शुभमन गिल ने 117 गेंदों में ऐतिहासिक पारी खेलते हुए दोहरा शतक जड़ दिया। ऐसा कर वह सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

शभुमन गिल
शभुमन गिल

वनडे इतिहास में बुधवार को शुभमन गिल की पारी ऐतिहासिक रही। उन्होंने वेस्टइंजीज के खिलाफ सिर्फ 117 गेंदों में दोहरा शतक लगाकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन के नाम था, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ यादगार पारी खेली थी। ऋतुराज की साझेदारी में जैसे ही शुभमन गिल ने 200 रन पूरा करने के लिए रन लिया, तो पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके साथ ही गिल ने अपना हेल्मेट बैट पर उठाकर दर्शकों को धन्यवाद दिया। 

दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी

शुभमन गिल भारत के लिए वनडे में दूसरी बार दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। अब तक रोहित शर्मा ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने तीन बार दोहरा शतक लगाया है। गिल ने गुवाहटी में हो रहे मैच में 62 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था, जिसक बाद उन्हें अगले 100 रन बनाने में 55 गेंदें लगी। आपको बात दें कि गिल और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 255 रनों की साझीदारी हुई थी। गिल ने दोहरा शतक लगाने के बाद भी चौकों की बारिश जारी रखी।

सबसे सफल रन चेजर पारी

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 222 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने भारतीय वनडे इतिहास में बतौर कप्तान सबसे सफल रन चेजर के साथ-साथ सबसे सफल पारी खेलकर इतिहास रच दिया है।  

वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में पहले दो पायदान पर भारतीय बल्लेबाज हैंः

खिलाड़ी

देश

विपक्षी टीम

गेंदें

वर्ष

शुभमन गिल

भारत

वेस्टइंडीज

117

2026

इशान किशन

भारत

बांग्लादेश

126

2022

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया

अफगानिस्तान

128

2023

पथुम निस्संका

श्रीलंका

अफगानिस्तान

136

2024

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज

जिम्बाब्वे

138

2015


रोहित शर्मा ने बनाया यह रिकॉर्ड

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक और यादगार मैच रहा। उन्होंने इस मैच में नया रिकॉर्ड बनाते हुए खुद को सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद तीसरे पायदान पर काबिज कर लिया है। रोहित शर्मा ने 72 गेंदों पर अपने करियर का 35वां शतक लगाया। इसके साथ ही वह वनडे में 12,000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 30, 2026, 22:14 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News