dhanteras 2026 bank holiday: क्या धनतेरस पर बंद रहेंगे बैंक? देखें RBI List

Dhanteras 2026 Bank Holiday: धनतेरस 6 नवंबर 2026 को है और इस दिन बैंक पूरी तरह खुले रहेंगे क्योंकि यह एक सामान्य कार्यदिवस है। हालांकि, इसके बाद आने वाली दीपावली और भाई दूज पर राज्यों के अनुसार बैंक बंद रहेंगे। 

Nov 5, 2026, 16:07 IST
Dhanteras 2026 Bank Holiday
Dhanteras 2026 Bank Holiday

Are Banks Open on Dhanteras 2026: क्या कल 6 नवंबर 2026 शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे? रोशनी और खुशियों के महापर्व दीपावली की शुरुआत धनतेरस के पावन पर्व से ही होती है। इस साल धनतेरस 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को है। इस दिन लोग सोने-चांदी, बर्तन और अन्य नई वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। त्योहार के इस माहौल में अक्सर आम जनता और व्यापारियों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या धनतेरस के दिन बैंक बंद रहेंगे या खुले? 

यदि इस साल आपके मन में भी यही सवाल उठ रहा है, तो आप यहां से स्पष्ट कर लें कि धनतेरस के दिन बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, धनतेरस के दिन कोई ऑफिशियल नेशनल या राजपत्रित बैंक की छुट्टी नहीं होती है। परंतु, नवंबर के इस त्योहारी हफ्ते में बैंकों की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल भी नीचे दिया गया है। 

दिवाली के दिन बैंक बंद हैं क्या?

दिवाली इस साल 8 नवंबर 2026 को रविवार के दिन पड़ रही है। इस दिन सभी बैंक की ब्रांच वैसे भी बंद रहती हैं, इसलिए दिवाली के दिन बैंक बंद है।

Related Stories

Diwali & Dhanteras 2026: नवंबर 2026 बैंक हॉलिडे टेबल 

दीपावली के इस पूरे विक में किस-किस दिन बैंक खुले रहेंगे और किस दिन छुट्टी रहेगी, इसकी डिटेल्ड लिस्ट के बारे में जानने के लिए यहां देखें। 

डेट
डे
त्योहार / अवसर 
बैंकों की स्थिति
06 नवंबर 2026
शुक्रवार
धनतेरस (Dhanteras)
खुले रहेंगे (Open)
07 नवंबर 2026
शनिवार
छोटी दिवाली (Choti Diwali)
खुले रहेंगे (सामान्य कार्यदिवस)
08 नवंबर 2026
रविवार
दीपावली / लक्ष्मी पूजा (Diwali)
साप्ताहिक अवकाश (Closed)
10 नवंबर 2026
मंगलवार
गोवर्धन पूजा / बालीप्रतipada
चयनित राज्यों में बंद (Closed)
11 नवंबर 2026
बुधवार
भाई दूज (Bhai Dooj)
चयनित राज्यों में बंद (Closed)

धनतेरस पर बैंकिंग सेवाएं रहेंगी पूरी तरह सामान्य

धनतेरस (6 नवंबर 2026) के दिन शुक्रवार है और यह एक सामान्य कार्यदिवस (Working Day) है, इसलिए आप बैंक की ब्रांच में जाकर अपने सभी जरूरी कार्य आसानी से निपटा सकते हैं:

  • कैश निकासी और जमा: आप बैंक जाकर या एटीएम के माध्यम से कैश का लेन-देन कर सकते हैं।
  • लोन और दस्तावेज प्रक्रिया: सोने की खरीददारी या अन्य व्यावसायिक कार्यों के लिए लोन संबंधी कागजी कार्रवाई इस दिन की जा सकती है।
  • डिजिटल सेवाएं: इसके अलावा यूपीआई (UPI), नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह 24x7 सुचारू रूप से काम करती रहेंगी।
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.