BSEB Bihar Board Compartment Result 2026: मैट्रिक और इंटरमीडिएट के सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, यहां से करें ऑनलाइन चेक


May 23, 2026, 16:58 IST

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट और मैट्रिक कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 के रिजल्ट ऑनलाइन घोषित कर दिए गए है। ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक शाम 4:20 बजे उपलब्ध हो गया है। रिजल्ट देखने और विशेष एग्जाम की मार्कशीट को डाउनलोड करने के लिए 10वीं और 12वीं के छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड से लॉग-इन करना होगा।

Bihar Board 10th 12th Compartment Result 2026
Bihar Board 10th 12th Compartment Result 2026

Register for Result 2026
SRM University
Name
Roll Number
Mobile Number
  • Please enter Mobile No. with 10 digits
  • Please enter Mobile No. starting from 6,7,8,9 only
Email-id
By submitting this form, you accept and agree to our Terms of Use.

Bihar Board 10th 12th Compartment Result 2026: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने सभी छात्रों के लिए, जो एक या दो सब्जेक्ट में फेल होने के कारण कंपार्टमेंटल या विशेष एग्जाम 2026 में शामिल हुए थे, उनका इंतजार आज खत्म हो गया है। बिहार बोर्ड ने आज 23 मई 2026 को शाम ठीक 4:20 बजे मैट्रिक (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) दोनों कक्षाओं के कंपार्टमेंटल-कम-स्पेशल एग्जाम के रिजल्ट एक साथ जारी कर दिए है।

10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम के रिजल्ट को देखने के लिए लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर शाम 4:20 बजे एक्टिव हो गया। बोर्ड ने BSEB इंटरमीडिएट-स्पेशल एग्जाम और बिहार बोर्ड मैट्रिक-स्पेशल एग्जाम 2026 के रिजल्ट जारी करने के लिए अलग-अलग पोर्टल जारी किए गए है। छात्रों को 12वीं के रिजल्ट को देखने और डाउनलोड करने के लिए interbiharboard.com वेबसाइट और 10वीं के छात्रों को रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए compartment.biharboardonline.org पर जाना होगा। 

BSEB Compartment Result 2026

बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल एग्जाम 2026 की मुख्य डिटेल्स 

BSEB 10वीं और 12वीं के रिजल्ट और एग्जाम से जुड़ी डिटेल्स के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।

इवेंट  ऑफिशियल डिटेल्स 
बोर्ड का नाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना
रिजल्ट डेट  आज, 23 मई 2026 (OUT)
रिजल्ट टाइम  शाम 4:20 बजे
रिजल्ट का मोड ऑनलाइन 
आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल रोल कोड और रोल नंबर
मैट्रिक - 10वीं कंपार्टमेंटल ऑफिशियल लिंक compartment.biharboardonline.org 
इंटर - 12वीं कंपार्टमेंटल ऑफिशियल लिंक interbiharboard.com 
ऑफिशियल रिजल्ट लिंक  results.biharboardonline.com 

बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 की डिटेल्स 

मुख्य एग्जााम में फेल हुए 10वीं और 12वीं के छात्रों के साथ अपने नंबरों में सुधार करने वाले छात्रों के लिए BSEB ने कंपार्टमेंट एग्जाम आयोजित किए थे, जिसका रिजल्ट आज जारी होने वाला है। छात्र यहां से जाने कंपार्टमेंट एग्जाम की डेट्स और जानकारी के बारे में। 

BSEB 10वीं कंपार्टमेंट एग्जाम रिजल्ट 2026 2 मई से 6 मई, 2026 तक 
BSEB 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम रिजल्ट 2026 2 से 11 मई, 2026 

BSEB Annual Exam Statistics: बिहार बोर्ड फाइनल एग्जाम रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं के एग्जाम का रिजल्ट 29 मार्च, 2026 को घोषित किया गया था। साथ ही, 12वीं एग्जाम का रिजल्ट भी 23 मार्च, 2026 को घोषित किया गया था। इस साल मार्च में जारी हुए दोनों कक्षाओं के फाइनल एग्जाम के रिजल्ट के आंकड़े यहां देखें। 

1. मैट्रिक (कक्षा 10वीं) एग्जाम 2026 आकड़ें 

इस साल मैट्रिक यानी 10वीं एग्जाम में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ दिया था। 10वीं के रिजल्ट से जुड़े मुख्य आंकड़े यहां से जानें। 

  • कुल उपस्थित छात्र: 15,10,928
  • कुल पास छात्र: 12,35,743
  • कुल पास छात्र (लड़के): 6,01,390
  • कुल पास छात्राएं (लड़कियां): 6,34,353
  • कुल पास प्रतिशत: 81.79%
  • स्टेट टॉपर: पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन (संयुक्त रूप से 98.4%)

2. इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) एग्जाम 2026 आकड़ें

इंटरमीडिएट के तीनों स्ट्रिम (Arts, Science, Commerce) का प्रदर्शन काफी ज्यादा अच्छा रहा था। इस साल 12वीं के रिजल्ट से जुड़े मुख्य आंकड़े यहां से जानें।

  • कुल उपस्थित छात्र: 13,17,846
  • कुल पास प्रतिशत: 85.19%
  • छात्राओं का पास प्रतिशत: 86.23% (लड़कों का 84.09%)
  • कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत: 93.07% (सबसे अधिक)
  • साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत: 87.46%
  • आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत: 82.76%

bihar board compartmental result 2026 official website: इन वेबसाइट्स पर लाइव होगा रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

छात्र को भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो मिलती है, इसलिए बिहार बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के रिजल्ट चेक करने के लिए अलग-अलग लिंक्स जारी किए है।छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स पर नजर डालें। 

बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक करने के स्टेप्स 

बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 के रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट देखने का लिंक ऑफिशइयल वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

स्टेप 1: BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: बिहार कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इंटरमीडिएट/मैट्रिक रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।

स्टेप 4: लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड फिल करें। 

स्टेप 5: कंपार्टमेंट मार्कशीट प्रदर्शित की जाएगी। 

स्टेप 6: संदर्भ के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें। 

Trending

Just Now

Result Updates