HBSE Class 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं का स्कोरकार्ड इन तरीकों से ऑनलाइन करें Check
HBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, 14 मई 2026 दोपहर 12:30 से 1:00 बजे के बीच कभी भी जारी कर सकता है। छात्र रिजल्ट को चेक करने के लिए अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करें। साथ ही, HBSE 10वीं के रिजल्ट को चेक करने का डायरेक्ट ऑनलाइन लिंक यहां से पाएं।
Haryana Board 10th Result 2026 Direct Link at bseh.org.in: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) आज, 14 मई 2026 को 10वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में यानी 12:30 से 1:00 बजे तक जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड को ऑनलाइन देख सकते हैं।
इस साल हरियाणा 10वीं के एग्जाम फरवरी और मार्च में आयोजित किए गए थे, जिसमें मौजूद लाखों छात्रों का रिजल्ट आज ही कुछ देर में जारी होने वाला है। ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र रोल नंबर और नाम का उपयोग करें। इन लॉगिन डिटेल्स की मदद का उपयोग करके छात्र अपने रिजल्ट को आसानी से देख सकते हैं।
यह रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा घोषित किए गए जाएंगे। हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में थोड़ी देरी से शुरू हो जाएगी। छात्र Jagranjosh.com/results, ऑफिशयल ऑनलाइन पोर्टल, SMS सेवा, डिजिलॉकर, मोबाइल ऐप और UMANG ऐप के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र रिजल्ट देखने के लिए अपने लॉगिन डिटेल्स के रूप में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करें।
HBSE 10th Result 2026 की मुख्य डिटेल्स
बोर्ड ने इस साल एग्जाम की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़ी सुरक्षा और CCTV निगरानी का उपयोग किया था। छात्र 10वीं के रिजल्ट से जुड़ी सभी डिटेल्स को यहां नीचे से देखें।
| इवेंट | जानकारी |
| बोर्ड का नाम | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) |
| एग्जाम का नाम | कक्षा 10वीं |
| रिजल्ट की डेट | 14 मई 2026 |
| रिजल्ट का टाइम | दोपहर 1:00 बजे |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bseh.org.in |
| पासिंग मार्क्स | प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% |
रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक
छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें - यहां क्लिक करें
HBSE 10th Result 2026 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स
हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज 14 मई 2026 को दोपहर 12:30-1:00 बजे के बीच ऑफिशियल वेबसाइटों पर जारी हो जाएगा। छात्र स्कोरकार्ड देखने के लिए इन वेबसाइटों का इस्तेमाल करें।
- bseh.org.in
- jagranjosh.com/results
HBSE रिजल्ट 2026 लॉगिन क्रेडेंशियल
छात्रों को अपना हरियाणा बोर्ड 2026 का एडमिट कार्ड तैयार रखना चाहिए ताकि वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकें। छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट से अपना रिजल्ट देखने के लिए इन निम्नलिखित डिटेल्स की आवश्यकता होगी:
1. बोर्ड रोल नंबर
2. जन्म तिथि
HBSE 10वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
छात्र रिजल्ट जारी होते ही अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर क्लिक करें।
- होमपेज पर "Result" सेक्शन में जाएं और "HBSE Secondary Exam Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि फिल करें।
- कैप्चा कोड भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
SMS और DigiLocker से भी देख सकते हैं HBSE 10th Result 2026
छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक से बचने के लिए नीचे दिए गए इन ऑप्शन का उपयोग करें।
- SMS के जरिए: अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में टाइप करें — RESULTHB10 [आपका रोल नंबर] और इसे 56263 पर भेज दें।
- DigiLocker: आप डिजिलॉकर ऐप पर लॉगिन करके भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.