बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026: BSEB मैट्रिक का रिजल्ट चेक करें


Mar 29, 2026, 14:02 IST

Bihar Board Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज 29 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट और जागरण जोश के पोर्टल पर जारी कर दिया गया है।छात्र‑छात्राएं जिसने परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड परीक्षा 2026
बिहार बोर्ड परीक्षा 2026

Bihar Board Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के परिणाम जारी कर दिया गया है। 12वीं की परीक्षा 2 से 13 फरवरी 2026 तक और 10वीं की परीक्षा 17 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026-हाइलाइट्स

छात्र नीचे दी तालिका में बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

विवरणजानकारी
परीक्षा का नाम बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) परीक्षा / बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा
बोर्ड का नाम बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)
रिजल्ट का नाम BSEB 10th मैट्रिक रिजल्ट 2026 / BSEB 12th इंटर रिजल्ट 2026
आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com, secondary.biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in
रिजल्ट वेबसाइट interbiharboard.com, matricbiharboard.com
शैक्षणिक सत्र 2025-26
कक्षा कक्षा 10 (मैट्रिक) / कक्षा 12 (इंटरमीडिएट)
परीक्षा तिथियां 12वीं प्रैक्टिकल: 10–20 जनवरी 2026
  12वीं थ्योरी: 2–13 फरवरी 2026
  10वीं थ्योरी: 17–25 फरवरी 2026
रिजल्ट तिथि 10वीं: 29 मार्च 2026 
  12वीं: 23 मार्च 2026
रिजल्ट मोड ऑनलाइन: आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker, UMANG ऐप, Jagran Josh
  ऑफलाइन: SMS
लॉगिन विवरण रोल कोड और रोल नंबर

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट्स क्या हैं? 

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर लॉगिन करना होगा।
बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए वेबसाइटों की सूची नीचे दी गई है।

  • interbiharboard.com
  • matricbiharboard.com
  • biharboardonline.com
  • secondary.biharboardonline.com
  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • jagranjosh.com/results

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए ये आसान स्टेप्स अपनाएं:

  1. बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

  2. BSEB मैट्रिक/इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर आपका 10वीं/12वीं का रिजल्ट दिखाई देगा।

  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

  • डिजिलॉकर ऐप से BSEB रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

    छात्र डिजिलॉकर ऐप के जरिए भी बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:

    1. डिजिलॉकर ऐप खोलें।

    2. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन करें।

    3. “बिहार बोर्ड” विकल्प चुनें।

    4. 10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

    5. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

    6. भविष्य के लिए उसे डाउनलोड या सेव कर लें।

    UMANG ऐप से बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

    डिजिलॉकर के साथ-साथ छात्र UMANG ऐप पर भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए ये स्टेप्स अपनाएं:

    1. UMANG ऐप खोलें।

    2. अपने लॉगिन डिटेल्स से साइन-इन करें।

    3. “Education” सेक्शन पर जाएं।

    4. “Bihar Board” पर क्लिक करें।

    5. अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) चुनें।

    6. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

    7. आगे के लिए उसे डाउनलोड या सेव कर लें।

    SMS से बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे देखें?

    अगर वेबसाइट काम न करे या इंटरनेट न हो, तो छात्र SMS के जरिए भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। ऐसे करें:

    1. मोबाइल में मैसेज (SMS) ऐप खोलें।

    2. टाइप करें: BIHAR10 <रोल नंबर> (10वीं के लिए) या BIHAR12 <रोल नंबर> (12वीं के लिए)।

    3. इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें।

    4. कुछ ही देर में आपके फोन पर रिजल्ट का स्कोर मैसेज में आ जाएगा।

    जागरण जोश पर बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे देखें?

    ऊपर बताए गए तरीकों के अलावा छात्र जागरण जोश की वेबसाइट पर भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए:

    • जागरण जोश की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

    • बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 या 12th रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।

    • रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

    BSEB रिजल्ट 2026 के बाद क्या?

    बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आने के बाद छात्रों को उनकी ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। ये दस्तावेज़ संबंधित स्कूलों में भेजे जाएंगे, जहां से छात्रों को उन्हें प्राप्त करना होगा। आगे 11वीं में एडमिशन और कॉलेज/प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले के लिए ये जरूरी होते हैं।

    BSEB 10th, 12th आंसर शीट री-इवैल्यूएशन / स्क्रूटनी

    अगर किसी छात्र को अपने नंबरों से संतुष्टि नहीं है, तो वह आंसर शीट की स्क्रूटनी, री-इवैल्यूएशन या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है।
    बोर्ड इसके आवेदन की तारीखें अलग से जारी करेगा और छात्रों को तय समय के अंदर फॉर्म भरना होगा।

    बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) परीक्षा

    जो छात्र पहली बार में किसी विषय में पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें दूसरा मौका मिलेगा।
    10वीं और 12वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट आने के कुछ महीनों बाद आयोजित की जाएगी। इसका पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा।

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के बारे में

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) राज्य में 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटर) की परीक्षाएं आयोजित करता है और इससे जुड़े स्कूलों के पाठ्यक्रम, सिलेबस और परीक्षा प्रक्रिया की देखरेख करता है।

    Trending

    Just Now

    Result Updates