उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: UBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट चेक करें ऑनलाइन


Apr 25, 2026, 10:33 IST

UK Board Result 2026, UBSE UK Board Result 2026:उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल, 2026 को सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट्स ubse.uk.gov.in पर मार्कशीट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इसके अलावा, छात्र Digilocker और JagranJosh.com/results के माध्यम से ऑनलाइन और एसएमएस के माध्यम से ऑफलाइन भी अपना स्कोर देख सकते हैं। बोर्ड उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स और समग्र आंकड़े भी साझा करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम घोषित होने पर अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें।

Uttarakhand Board Exam 10-12 Results 2026
Uttarakhand Board Exam 10-12 Results 2026

UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सुबह 10 बजे घोषित कर दिया गया है। मार्कशीट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट्स ubse.uk.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। छात्र रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर अपने स्कोर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट के साथ ही पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और अन्य जरूरी आंकड़े भी जारी कर दिए गए हैं।

  इसके अलावा, छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से ऑनलाइन और SMS के माध्यम से ऑफलाइन भी अपने स्कोर को देख सकते हैं। इन सबके अलावा, छात्र UBSE 2026 के रिजल्ट jagranjosh.com/results पर भी मौजूद होगा। बोर्ड पास प्रतिशत, टॉपर्स की लिस्ट, लिंगवार प्रदर्शन, जिलावार टॉपर्स और समग्र आंकड़े भी साझा करेगा। 

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026 के लिए अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें ताकि वे अपना परिणाम ऑनलाइन जल्दी डाउनलोड कर सकें। छात्र भविष्य के लिए अपना ऑनलाइन परिणाम कार्ड संभाल कर रख सकते हैं और मूल मार्कशीट बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी जिसे छात्र अपने संबंधित विद्यालयों से प्राप्त कर सकते हैं।

Uttarakhand Board Result 2026: यूके बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट- हाइलाइट्स

जो छात्र उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल हुए थे, वे UBSE Result 2025से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

बोर्ड का नाम

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (यूबीएसई)

परीक्षा का नाम

यूबीएसई 10वीं

यूबीएसई 12वीं

परीक्षा मोड

ऑफलाइन

सत्र

2025-26

रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट

ubse.uk.gov.in, 

यूके बोर्ड 10वीं थ्योरी परीक्षा तिथि 2026

23 फरवरी से 23 मार्च 2026

यूके बोर्ड 12वीं थ्योरी परीक्षा तिथि 2026

21 फरवरी से 20 मार्च 2026

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 डेट और टाइम 

25 अप्रैल 2026, सुबह 10 बजे (आज) 

रिजल्ट मोड

  • ऑनलाइन: आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर

  • ऑफलाइन: एसएमएस

  • क्रेडेंशियल आवश्यक

    रोल नंबर

    UK Board 10th 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

    उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आप निम्नलिखित तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:

    • उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:

      • ubse.uk.gov.in

  • uaresults.nic.in

  • होमपेज पर, आपको "High School Examination Result 2026" (10वीं के लिए) या "Intermediate Examination Result 2026" (12वीं के लिए) का लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।

  • एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

  • कुछ मामलों में, आपको अपनी जन्म तिथि भी दर्ज करनी पड़ सकती है।

  • सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद, "Submit" या "View Result" बटन पर क्लिक करें।

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले सकते हैं।

  • UK Board Results 2026 via SMS: एसएमएस के माध्यम से कैसे देखें स्कोर?

    उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 एसएमएस के माध्यम से देखने के लिए, आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:

    उत्तराखंड बोर्ड 10वीं कक्षा के लिए:

    • अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।

    • नया संदेश टाइप करें।

    • संदेश में लिखें: UK10<space>अपना रोल नंबर

      • उदाहरण: यदि आपका रोल नंबर 1234567 है, तो संदेश होगा: UK10 1234567

    • इस संदेश को 56263 या 5676750 पर भेज दें।

    • रिजल्ट घोषित होने के बाद, आपको अपने मोबाइल नंबर पर अपने 10वीं कक्षा के स्कोर का विवरण एसएमएस के माध्यम से प्राप्त हो जाएगा।

    यूके बोर्ड 12वीं कक्षा के लिए:

    • अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।

    • नया संदेश टाइप करें।

    • संदेश में लिखें: UT12<space>अपना रोल नंबर

      • उदाहरण: यदि आपका रोल नंबर 8901234 है, तो संदेश होगा: UT12 8901234

    • इस संदेश को 56263 या 5676750 पर भेज दें।

    • रिजल्ट घोषित होने के बाद, आपको अपने मोबाइल नंबर पर अपने 12वीं कक्षा के स्कोर का विवरण एसएमएस के माध्यम से प्राप्त हो जाएगा।

    UK Board Result 2026 via DigiLocker: ऐसे चेक करें?

    आप आधिकारिक वेबसाइट पर तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने के लिए डिजिलॉकर एक अच्छा विकल्प है। अपना परिणाम प्राप्त करने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें:

    • सबसे पहले, डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या अपने स्मार्टफोन में डिजिलॉकर ऐप इंस्टॉल करें।

    • यदि आपके पास पहले से अकाउंट है तो लॉग इन करें। नए उपयोगकर्ता अपना आधार नंबर संलग्न करके और निर्देशों का पालन करके आसानी से साइन अप कर सकते हैं।

    • लॉग इन करने के बाद, 'जारी किए गए दस्तावेज' या 'HSC/SSC मार्कशीट' टैब पर जाएं।

    • यहां, 'उत्तराखंड SSC परीक्षा' (10वीं के लिए) या 'उत्तराखंड HSC परीक्षा' (12वीं के लिए) का विकल्प चुनें।

    • दिए गए फ़ील्ड में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और उत्तीर्ण होने का वर्ष (2026) दर्ज करें।

    • आपका यूके बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

    • अपने विवरण की सावधानीपूर्वक जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए अपने रिजल्ट को सेव कर लें।

    UK Board Result 2026 at Jagran Josh

    बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के दौरान आधिकारिक उत्तराखंड बोर्ड वेबसाइट पर अत्यधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं। ऐसे में, छात्रों को अपना परिणाम देखने के लिए वैकल्पिक तरीकों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। आप आसानी से अपना रिजल्ट प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट जागरण जोश (jagranjosh.com/results) पर जा सकते हैं। आपको बस अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और आप अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम प्राप्त करने के लिए सीधा लिंक जल्द ही यहां उपलब्ध कराया जाएगा।

    UBSE Result 2026 मार्कशीट पर उल्लिखित विवरण क्या है?

    छात्रों को स्कोरकार्ड पर लिखी महत्वपूर्ण जानकारी ध्यान से पढ़नी चाहिए क्योंकि यह मूल मार्कशीट पर छपी होगी। नीचे दी गई जानकारी की सूची देखें:

    • छात्र का नाम

    • रोल नंबर

    • जन्म तिथि

    • स्कूल का नाम

    • विषयवार अंक

    • कुल प्राप्त अंक

    • कुल स्कोर

    • डिवीजन

    • टिप्पणियां

    UK Board Result 2026 की घोषणा के बाद क्या होगा?

    रिजल्ट घोषित होने के बाद, परीक्षा में उपस्थित हुए छात्रों को उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट देखनी और डाउनलोड करनी होगी। इसके उपरांत, उन्हें अपनी मूल मार्कशीट अपने संबंधित विद्यालय प्रशासन से प्राप्त करनी होगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले छात्र कला, विज्ञान या वाणिज्य संकाय में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। वहीं, कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी अपनी पसंद के अनुसार महाविद्यालयों या विश्वविद्यालयों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे।

    यूके बोर्ड रिजल्ट 2026: Revaluation और Re-checking 

    यदि कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वे अंकों के पुनः सत्यापन (स्क्रूटनी) या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन पत्र उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, संशोधित अंकतालिकाएं (Mark sheets) संबंधित विद्यालयों को भेज दी जाएंगी।

    UK Board Result 2026: कम्पार्टमेंटल परीक्षा

    जो छात्र एक या दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो सके हैं, उन्हें अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने के लिए उत्तराखंड बोर्ड पूरक परीक्षा 2026 में शामिल होने का अवसर मिलेगा। परिणाम घोषित होने के पश्चात कंपार्टमेंट परीक्षाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

    उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (UBSE) के बारे में

    उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (UBSE) की स्थापना 2001 में हुई थी। यह राज्य में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा की देखरेख करता है। 2008 में उत्तरांचल शिक्षा एवं परीक्षा परिषद का नाम बदलकर UBSE कर दिया गया था। इससे पहले, बोर्ड स्तर की परीक्षाएं इसी परिषद के अंतर्गत आयोजित की जाती थीं। वर्तमान में, UBSE से 10,000 से अधिक स्कूल संबद्ध हैं और हर साल 3 लाख से अधिक छात्र यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होते हैं। इस प्रकार, बोर्ड ने अपेक्षाकृत कम समय में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है।


    Trending

    Just Now

    Result Updates