This is an archived article last updated on Aug 29, 2025. The information may be outdated.

CBSE ने 2026 परीक्षा को लेकर जारी की जरूरी नोटिस, इस साल दो बार होंगे बोर्ड एग्जाम

Mahima Sharan
Last Updated: Aug 29, 2025, 12:19 IST

CBSE बोर्ड ने इस साल से दो बार 10वीं  की परीक्षा का आयोजन करेगी। इसकी घोषणा खुद बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस भेज कर की है। नोटिस के अनुसार सभी स्कूलों की तय समय सीमा तक छात्रों का डेटा पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

CBSE Class 10 Board Exam Latest Update
CBSE Class 10 Board Exam Latest Update

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं के लिए कैंडिडेट की लिस्ट (LoC) जमा करने के लिए स्कूलों को निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने सभी स्कूलों को यह भी कहा है कि LoC जमा करने में अगर कोई गलती या देरी होती है, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जिसके कारण छात्रों को परीक्षा में बैठने से रोका जा सकता है या ऐसा भी हो सकता है छात्रों का परिणाम जारी न किया जाए। 

सभी स्कूलों को समय पर एलओसी जमा करना है जरूरी

पहली बार सीबीएसई की ओर से साल में दो बार 10वीं की परीक्षा की नीति सत्र 2025-26 से शुरू की जा रही है। कक्षा 10वीं की पहली परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की जाएगी। वहीं स्कूलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर एलओसी जमा करनी होगी। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि एलओसी जमा करने के दौरान कक्षा 10वीं के सभी छात्रों का शामिल होना अनिवार्य है।

LoC में होने चाहिए ये डिटेल्स

सीबीएसई नोटिस के अनुसार, 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) जमा करना एक महत्वपूर्ण कदम है। स्कूलों को उम्मीदवारों का सटीक विवरण अपलोड करना होगा। बता दें कि इस डेटा का उपयोग सीधे एडमिट कार्ड बनाने, परीक्षा रिकॉर्ड तैयार करने और सर्टिफिकेट जारी करने के लिए किया जाता है।

पोर्टल पर अपलोड करना होगा डेटा

सीबीएसई के अनुसार, स्कूलों को सभी छात्रों की जानकारी जैसे छात्र का नाम, माता-पिता की जानकारी, जन्म तिथि और विषय का सावधानीपूर्वक वेरिफिकेशन करने उन्हें पोर्टल पर अपलोड करना होगा। बता दें 2025-26 के लिए, भारत में सभी छात्रों के लिए अपार आईडी (APAAR ID) अनिवार्य कर दी गई है, जबकि भारत के बाहर के स्कूलों को इससे छूट दी गई है। 

छात्र और अभिभावक करेंगे वेरिफाई

सीबीएसई के निर्देश के अनुसार, स्कूल की ओर से एक बार अंतिम सूची तैयार होने के बाद उसे छात्रों और अभिभावकों द्वारा वेरीफाई करने के साइन करवाना होगा।   

बोर्ड ने यह भी कहा है कि परिणाम आने के बाद माइग्रेशन सर्टिफिकेट ऑनलाइन जारी किए जाएंगे, जबकि हार्ड कॉपी केवल छात्र या अभिभावक के अनुरोध पर ही उपलब्ध कराई जाएगी।

विशेष बच्चों के लिए करनी होगी रजिस्ट्रेशन

बोर्ड ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) के लिए उम्मीदवारों का उचित पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा है। इस श्रेणी के लिए एक सबमिशन पोर्टल उपलब्ध कराया गया है, जहाँ डेटा अपलोड करना होगा। याद रखें, डेटा अपलोड होने के बाद किसी भी प्रकार का सुधार नहीं किया जा सकेगा।

डिजिटल पोर्टल पर अपलोड होंगे सभी डॉक्यूमेंट्स

सभी आवेदन अब सीबीएसई के डिजिटल पोर्टल पर ऑनलाइन जमा किए जाएँगे। इसमें फोटो अपलोड करना, जानकारी की जांच करना, फीस का भुगतान करना और स्कूल प्रिंसिपल से अंतिम स्वीकृति लेना शामिल है। स्कूल अंतिम तिथि तक डेटा अपलोड कर सकते हैं, जिसके बाद देरी होने पर जुर्माना लगना शुरू हो जाएगा।



Mahima Sharan
Mahima Sharan

Sub Editor

Mahima Sharan, working as a sub-editor at Jagran Josh, has graduated with a Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC). She has more than 3 years of experience working in electronic and digital media. She writes on education, current affairs, and general knowledge. She has previously worked with 'Haribhoomi' and 'Network 10' as a content writer. She can be reached at mahima.sharan@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 29, 2025, 12:07 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News