Bihar Home Guard Bharti Admit Card 2025 जारी, डाउनलोड करें Physical Test हॉल टिकट
Bihar Home Guard Admit Card 2025: जो अभ्यर्थी 15,000 बिहार होमगार्ड (बिहार गृह रक्षक) पदों के लिए आयोजित फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार होम गार्ड एडमिट कार्ड 2025 लिंक अब onlinebhg.bihar.gov.in उपलब्ध है।
Bihar Home Guard Admit Card 2025: बिहार होमगार्ड और अग्निशमन सेवा विभाग ने शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार जो फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होने वाले है, वे अपना एडमिट कार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार होम गार्ड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इस भर्ती अभियान के तहत होमगार्ड के कुल 15,000 रिक्तियों को भरा जाएगा।
Bihar Home Guard Admit card 2025 डाउनलोड डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि फिलहाल केवल भोजपुर, मुंगेर, लखीसराय, दरभंगा और पूर्णिया जिलों के आवेदकों के लिए ही एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। अन्य जिलों के उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड और शारीरिक परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) से जुड़ी जानकारी जल्द ही विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। बिहार होम गार्ड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है:
| यहां क्लिक करें |
Bihar Home Guard Admit Card 2025: बिहार होम गार्ड एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
बिहार पुलिस होम गार्ड भर्ती का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए "Admit Card" विकल्प पर क्लिक करें।
- नए पेज पर पहुंचने के बाद, पहले अपना जनपद चुनें।
- इसके बाद अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें, फिर सर्च बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.