Bihar PCS (BPSC) प्रीलिम्स 2018 का ऑफिसियल कट-ऑफ
16 दिसंबर 2018 को BPSC प्रीलिम्स परीक्षा 2018 आयोजित की गई थी। BPSC ने ऑफिसियल नोटिफिकेशन में 1465 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की थी। BPSC की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या रिक्तियों की संख्या से लगभग 15 से 20 गुना अधिक होगी।
BPSC प्रीलिम्स की आधिकारिक उत्तर कुंजी 24 दिसंबर 2018 को प्रकाशित की गई थी और प्रीलिम्स परिणाम 23 फरवरी 2019 को घोषित कर दी गई है। BPSC प्रीलिम्स परीक्षा 2018 का आयोजन 16 दिसंबर 2018 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। आधिकारिक अधिसूचना में BPSC ने 1465 सीटें अधिसूचित की हैं। BPSC मुख्य परीक्षा 2018 के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या रिक्तियों की संख्या से लगभग 15 से 20 गुना होगी।
BPSC Prelims Previous Year’s Cut off
BPSC प्रीलिम्स परीक्षा काअपेक्षित कटऑफ निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करेगा:
1. रिक्तियों की कुल संख्या
2. BPSC प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की संख्या
3. BPSC प्रीलिम्स परीक्षा के प्रश्न पत्र का कठिनाई स्तर
रिक्तियों की संख्या
इस वर्ष बिहार लोक सेवा आयोग ने 1465 सीटों के लिए अधिसूचना जारी की है जो हाल के वर्षों की तुलना में अधिक है। यदि आयोग इस विज्ञापन के तहत विभिन्न विभागों की आवश्यकताओं को भी शामिल करता है तो ये सीटें बढ़ भी सकती हैं। इसलिए, यदि सीटों की संख्या बढ़ जाती है तो BPSC प्रीलिम्स के अपेक्षित कटऑफ में और कमी आएगी।
परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की संख्या
यह कारक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के बीच प्रतिस्पर्धा के स्तर को बताता है। तर्क सरल है: परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या यदि अधिक होती है तो प्रतियोगिता का स्तर कठिन होगा और परीक्षा का कटऑफ अधिक हो जाएगा।आधिकारिक अधिसूचना में अधिसूचित सीटों की अधिक संख्या के कारण हाल के वर्षों की तुलना में इस परीक्षा में उम्मीदवारों की संख्या भी अधिक थी।
BPSC प्रीलिम्स परीक्षा 2018 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या का कोई आधिकारिक डेटा उपलब्ध नहीं है। BPSC प्रीलिम्स परीक्षा 2018 में उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या के बारे में केवल अनुमान लगाया जा सकता है। BPSC प्रीलिम्स परीक्षा 2018 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की अनुमानित संख्या लगभग 4 लाख है। इस आधार पर अपेक्षित कट-ऑफ ज्यादा जाएगा।
BPSC प्रीलिम्स परीक्षा 2018 का कठिनाई स्तर
BPSC प्रीलिम्स परीक्षा 2018 में प्रश्न पत्र का स्तर मध्यम था और सिलेबस से बाहर कुछ भी नहीं आया था। चार से पांच सवाल ऐसे थे जिन्हें अच्छी किताबों में भी खोजना मुश्किल था। लेकिन ये प्रश्न कटऑफ में कोई अंतर पैदा नहीं कर सकते क्योंकि अधिकांश उम्मीदवार उन प्रश्नों के उत्तर नहीं जानते थे।
BPSC प्रीलिम्स परीक्षा 2018 का पेपर बहुत संतुलित था। विश्व भूगोल और बिहार की भौतिक विशेषताओं पर ज्यादा प्रश्न थे लेकिन गहन ज्ञान पर आधारित प्रश्न कम थे।
Bihar PCS Prelims 2018 Question Paper
प्रश्न पत्र का पैटर्न पिछले वर्ष की तरह ही था इसलिए इस कारक का विश्लेषण करने के बाद यह उम्मीद की जाती है कि कटऑफ कम ही रहेगा।
BPSC प्रीलिम्स परीक्षा 2018 का ऑफिसियल कट-ऑफ
इस वर्ष BPSC प्रीलिम्स परीक्षा का कट-ऑफ नीचे दिया गया है:
64 वीं BPSC में, अलग-अलग श्रेणी का कट ऑफ नीचे दिया गया है। कट ऑफ 150 पूर्णांक में से है।
| श्रेणी | कट ऑफ |
| UR | 97 |
| UR (Female) | 86 |
| SC | 85 |
| SC (Female) | 69 |
| ST | 89 |
| ST (Female) | 80 |
| EBC | 90 |
| EBC (Female) | 76 |
| BC | 93 |
| BC (Female) | 82 |
| BCL | 79 |
| VI | 74 |
| DD | 63 |
| OH | 84 |
| MD | 50 |
| बिहार के स्वतंत्रता सेनानियों के पोते व पोतियाँ | 82 |
उम्मीदवारों को BPSC मुख्य परीक्षा 2018 की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.