बिहार टीचर एडमिट कार्ड 2023 Out: जारी हुए बिहार टीचर TGT, PGT, PRT भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, bpsc.gov.in से करें डाउनलोड
Bihar School Teacher Admit Card 2023: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 1 लाख 70 हजार पदों पर होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैंI उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिये अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं I उल्लेखनीय है कि बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त से किया जा रहा है I
Bihar Teacher Admit Card 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार शिक्षक रिक्ति का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बिहार लोक सेवा आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट bpsc.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी किया है। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के जरिये अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं I इसके लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी I एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में आने की अनुमति नहीं दी जायेगी I अत: उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरुर लेलें I बीपीएससी स्कूल शिक्षक भर्ती 2023 परीक्षा 24 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र का विवरण 21 अगस्त, 2023 से उपलब्ध होगा।
Also Check:
Bihar Teacher Admit Card 2023 Download Link
| Bihar TGT PGT PRT Admit Card 2023 |
कैसे डाउनलोड करें बिहार टीचर एडमिट कार्ड 2023 ?
बिहार शिक्षक भर्ती एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट bpsc.gov.in पर जाएं या ऊपर साझा किए गए लिंक पर क्लिक करें।
चरण 2: एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: मांगे गए विवरण जैसे- पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि आदि दर्ज करें।
चरण 4: आवश्यक विवरण भरने के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: अब आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें
चरण 6: एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़िए।
बिहार टीचर एडमिट कार्ड 2023 डिटेल्स
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार नीचे दी गए डिटेल्स को चेक करे और यदि उनमें कोई गलती मिलती है तो वो आयोग को सूचित कर सकते हैं -
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- जन्म की तारीख
- उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा स्थल और पता
- परीक्षा निर्देश
Bihar TGT PGT PRT 2023 में परीक्षा केंद्र पर कौन से डाक्यूमेंट्स ले जानें अनिवार्य होंगे ?
जो उम्मीदवार बिहार शिक्षक भर्ती एडमिट कार्ड 2023 परीक्षा हॉल में उपस्थित होने जा रहे हैं, उन्हें कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले जाना आवश्यक है:
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए गए अपने प्रवेश पत्र की एक मुद्रित प्रति ले जानी होगी।
मूल और वैध पासपोर्ट साइज फोटो में से एक, सरकार द्वारा जारी आईडी प्रूफ, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि।
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com