This is an archived article last updated on Mar 25, 2025. The information may be outdated.

BSEB Inter Result 2025: अभी चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? Pass होने के लिए चाहिए इतने नंबर

Last Updated: Mar 25, 2025, 16:40 IST

BSEB Inter Result 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 का इंतजार ख़त्म. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च 2025 को जारी. छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में न्यूनतम 33% अंक जरूरी हैं. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में इस बार साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 89.50% रहा है. वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम में 82.75% और कॉमर्स स्ट्रीम में 94.77% छात्र पास हुए हैं.

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से चेक करने के लिए सबसे पहले www.interresult2025.com या www.interbiharboard.com पर जाएं.
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से चेक करने के लिए सबसे पहले www.interresult2025.com या www.interbiharboard.com पर जाएं.

BSEB Inter Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है. बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे जारी किया जाएगा. रिजल्ट की घोषणा बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री सुनील कुमार करेंगे. इस दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ भी मौजूद थे.

Check Bihar Board Result Here.

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025: टॉपर्स लिस्ट (स्ट्रीम वाइज टॉप 3 रैंक होल्डर्स)

रैंक

नाम

अंक

प्रतिशत

स्ट्रीम

1

प्रिया जायसवाल

484

96.8%

साइंस

1

अंकिता कुमारी

473

94.6%

आर्ट्स

1

शाकिब शाह

473

94.6%

आर्ट्स

1

रोशनी कुमारी

475

95%

कॉमर्स

2

आकाश कुमार

480

96%

साइंस

2

अनुश्का कुमारी

471

94.2%

आर्ट्स

2

अंतरा खुशी

473

94.6%

कॉमर्स

3

रवि कुमार

478

95.6%

साइंस

3

रोकैया फातिमा

470

94%

आर्ट्स

3

आरती कुमारी

470

94%

आर्ट्स

3

सानिया कुमारी

470

94%

आर्ट्स

3

सृष्टि कुमारी

471

94.2%

कॉमर्स

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025:

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 के डिवीजन वाइज आंकड़े जारी कर दिए गए हैं. इस साल कुल पास प्रतिशत 86.50% रहा है। प्रथम श्रेणी में 5,08,540 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है, वहीं द्वितीय श्रेणी में 5,07,002 छात्र पास हुए हैं। तृतीय श्रेणी में कुल 91,788 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है. डिवीजन वाइज बच्चों का पास परसेंटेज आप यहां देख सकते है-

श्रेणी विवरण
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.50%
फर्स्ट डिवीजन 5,08,540 छात्र
सेकेंड डिवीजन 5,07,002 छात्र
थर्ड डिवीजन 91,788 छात्र

बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स अवॉर्ड 2025:

इस साल साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के टॉप 5 छात्रों को पिछली बार से दोगुना नकद इनाम दिया जाएगा।

  • पहला स्थान: ₹2 लाख (पहले ₹1 लाख)

  • दूसरा स्थान: ₹1.5 लाख (पहले ₹75,000)

  • तीसरा स्थान: ₹1 लाख (पहले ₹50,000)

  • चौथा और पाँचवां स्थान: ₹30,000 प्रत्येक (पहले ₹15,000)

सभी टॉपर्स को एक लैपटॉप, प्रमाणपत्र और मेडल भी दिया जाएगा.

इसके अलावा, हर स्ट्रीम के टॉप 5 छात्रों को विशेष छात्रवृत्ति भी मिलेगी:

  • सामान्य स्नातक पाठ्यक्रम (3 साल): ₹1,500 प्रति माह

  • प्रोफेशनल और टेक्निकल कोर्स (4-5 साल): ₹2,500 प्रति माह

यह छात्रवृत्ति पूरे कोर्स की अवधि तक दी जाएगी.

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025: कॉमर्स टॉपर्स लिस्ट और प्राप्त अंक

रैंक

नाम

अंक

प्रतिशत

1

रोशनी कुमारी

475

95%

2

अंतरा खुशी

473

94.6%

3

सृष्टि कुमारी

471

94.2%

4

निशांत राज

470

94%

4

निधि शर्मा

470

94%

4

अदिति सोनकर

470

94%

5

अंशु कुमारी

469

93.8%

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025: साइंस टॉपर्स लिस्ट और प्राप्त अंक

रैंक नाम अंक प्रतिशत
1 प्रिया जायसवाल 484 96.8%
2 आकाश कुमार 480 96%
3 रवि कुमार 478 95.6%
4 अनुप्रिया 477 95.4%
4 प्रशांत कुमार 477 95.4%
5 अतुल कुमार मौर्य 476 95.2%
5 अंकित कुमार 476 95.2%
5 वर्षा रानी 476 95.2%

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025: आर्ट्स टॉपर्स लिस्ट और प्राप्त अंक:

रैंक नाम अंक प्रतिशत
1 अंकिता कुमारी 473 94.6%
1 शाकिब शाह 473 94.6%
2 अनुश्का कुमारी 471 94.2%
3 रोकैया फातिमा 470 94%
3 आरती कुमारी 470 94%
3 सानिया कुमारी 470 94%
4 अंकित कुमार 469 93.8%
5 अंशु रानी 468 93.6%
5 चंद्रमणि लाल 468 93.6%
5 ऋषु कुमार 468 93.6%
5 संजना कुमारी 468 93.6%
5 तनु कुमारी 468 93.6%
5 अर्चना मिश्रा 468 93.6%

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए इस डेट को करें आवेदन:

बिहार बोर्ड इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 की तारीख घोषित कर दी गई है. यह परीक्षा 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी. जिन छात्र-छात्राओं के किसी विषय में नंबर कम आए हैं या फेल हुए हैं, वे इसमें शामिल हो सकते हैं. कंपार्टमेंट रिजल्ट 31 मई 2025 को जारी किया जाएगा.

Bihar 12th Result 2025ओवरऑल पास प्रतिशत 86.56

BSEB 12th Result 2025 में साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 89.50% रहा, जबकि आर्ट्स में 82.75% और कॉमर्स में 94.77% छात्र पास हुए हैं. इस साल ओवरऑल पास प्रतिशत 86.56% दर्ज किया गया है. खास बात यह रही कि कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप 5 रैंक में कुल 7 छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है.

Bihar Board 12th Result 2025 टॉपर्स ने नाम आये सामने:

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com पर जारी कर दिया गया है. परिणाम की घोषणा बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने की। इस बार साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 89.50% और कॉमर्स स्ट्रीम का 94.77% रहा है, जो पिछली बार से बेहतर है। छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। रिजल्ट के साथ साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स की टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है.

Bihar Board 12th Result 2025 कुछ ऐसा रहा रिजल्ट:

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में इस बार साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 89.50% रहा है. वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम में 82.75% और कॉमर्स स्ट्रीम में 94.77% छात्र पास हुए हैं. कुल मिलाकर इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा का ओवरऑल पास प्रतिशत 86.56% दर्ज किया गया है, जो पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा.

interresult2025.com पर दिखेगी मार्कशीट सबसे पहले:

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 आज आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com पर जारी किया जा रहा है. छात्र अपना रिजल्ट और मार्कशीट रोल नंबर की मदद से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर दर्ज करें और अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें.

interbiharboard.com प्रेस कॉन्फ्रेंस बस थोड़ी देर में:

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में थोड़ी देरी हो गई है, जिसके चलते छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, रिजल्ट जारी होने से पहले ही आधिकारिक वेबसाइट का सर्वर डाउन हो गया है. छात्र लगातार interresult2025.com पर विजिट कर रहे हैं, जिससे ट्रैफिक बढ़ने के कारण साइट स्लो हो गई है.

Update: 01:23 PM 25 March 2025

interbiharboard.com प्रेस कॉन्फ्रेंस में देरी:

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 थोड़ी ही देर में जारी किया जा रहा है. आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com पर रिजल्ट चेक किया जा सकेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है, जहां शिक्षा मंत्री सुनील कुमार रिजल्ट जारी करेंगे। रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट और स्ट्रीम वाइज प्रदर्शन की पूरी जानकारी भी साझा की जाएगी.

biharboardonline.bihar.gov.in 2025: ये है ऑफिसियल रिजल्ट लिंक:

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स जारी कर दी गई हैं. छात्र अपना परिणाम interresult2025.com और interbiharboard.com पर देख सकेंगे. बिहार बोर्ड का यह रिजल्ट 25 मार्च 2025 को माननीय शिक्षा मंत्री द्वारा, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री एस. सिद्धार्थ की उपस्थिति में जारी किया जाएगा.

आधिकारिक वेबसाइट से कैसे देखें रिजल्ट: 

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से चेक करने के लिए सबसे पहले www.interresult2025.com या www.interbiharboard.com पर जाएं. होमपेज पर दिए गए BSEB Inter Result 2025 लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट करें. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. आप चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं.

BSEB 12th Inter Result 2025 ऐसे करें चेक:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Interresult2025.com या Interbiharboard.com पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए "Bihar Board 12th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
  • आपका बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें.

bseb bihar board 12th result 2025 मोबाइल पर ऐसे देखें रिजल्ट:

अगर रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है या खुल नहीं रही है, तो छात्र अपने मोबाइल फोन से SMS के जरिए भी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं. इसके लिए मैसेज बॉक्स में “BIHAR12<स्पेस>रोल नंबर” टाइप करें और 56263 पर भेज दें. इसके बाद आपके पास क्वालिफाईंग स्टेटस का मैसेज आ जाएगा. ध्यान दें, SMS से सिर्फ पास या फेल की जानकारी मिलेगी, पूरी मार्कशीट नहीं.

bseb official website: छात्र ऐसे देखें अपना परिणाम:

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.interresult2025.com और www.interbiharboard.com है. यहां रिजल्ट लिंक एक्टिव होगा. छात्र रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के बाद मार्कशीट डाउनलोड करना न भूलें.

BSEB Inter Result 2025: कहां चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट?

छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं:

अगर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट स्लो हो जाए, तो छात्र Jagranjosh.com/results पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. Bihar Board Inter Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  3. Roll Number और Roll कोड दर्ज करें.
  4. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य है. किसी एक या दो विषय में कम नंबर आने पर कंपार्टमेंट का मौका मिलेगा. बिहार बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी करेगा. छात्र समय रहते अपना रिजल्ट चेक कर लें और आगे की तैयारी शुरू करें.

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 25, 2025, 16:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News