बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: BSEB इंटरमीडिएट रिजल्ट का यहां चेक करे

Vijay Pratap Singh
Mar 27, 2026, 12:02 IST

Bihar Board 12th Result 2026 OUT: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) का बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026, 23 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने 2 से 13 फरवरी 2026 तक इंटरमीडिएट परीक्षाएं आयोजित की हैं।जो छात्र Arts, Commerce और Science स्ट्रीम का रिजल्ट देखना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना BSEB Class 12 Result 2026 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और Intermediate Marksheet भी डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: BSEB इंटरमीडिएट रिजल्ट का यहां चेक करे
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: BSEB इंटरमीडिएट रिजल्ट का यहां चेक करे

Bihar Board 12th Result 2026 OUT: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 23 मार्च 2026 को बिहार बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष इंटर परीक्षाएं 2 से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। Arts, Commerce और Science स्ट्रीम के छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट या जागरण जोश पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्र DigiLocker, UMANG ऐप और SMS के जरिए भी अपने नतीजे देख सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2026 LIVE

BSEB Intermediate Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट हाइलाइट्स

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।बीएसईबी रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं अपना बिहार बोर्ड इंटर का परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। BSEB इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में दी गई है।

विवरण

जानकारी

बोर्ड का नाम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

परीक्षा का नाम

कक्षा 12 (इंटरमीडिएट)

परीक्षा मोड

ऑफलाइन

सत्र

2025-26

रिजल्ट तिथि

23 मार्च 2026

रिजल्ट घोषणा की आधिकारिक वेबसाइट

biharboardonline.bihar.gov.in

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन

आवश्यक क्रेडेंशियल्स

रोल कोड और रोल नंबर

Bihar Board Result Official Website Links (बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की आधिकारिक वेबसाइट)

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक करने के लिए नीचे आधिकारिक वेबसाइटों की सूची दी गई है:

  • biharboardonline.bihar.gov.in

  • biharboardonline.com

  • results.biharboardonline.com

  • secondary.biharboardonline.com

  • jagranjosh.com/results

Bihar Board 12th Result 2026 Online कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:

स्टेप 1: सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर “ BSEB Bihar Board 12th Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4: इसके बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: आपका बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

स्टेप 6: रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

SMS के जरिए बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे देखें?

अगर आधिकारिक वेबसाइट काम नहीं कर रही है या इंटरनेट धीमा है, तो आप SMS के जरिए भी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

1-अपने मोबाइल का मैसेज ऐप (SMS) खोलें।

2-नया मैसेज टाइप करें: (BIHAR12 <Space> ROLL-NUMBER)

उदाहरण: BIHAR12 12345678

3- इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेजें।

4- कुछ ही समय में, आपको SMS के जरिए अपना रिजल्ट मिल जाएगा।

नोट: जब आधिकारिक वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने से सर्वर डाउन हो जाता है, तब यह सुविधा काफी उपयोगी होती है।

DigiLocker App से BSEB इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 कैसे देखें?

छात्र DigiLocker ऐप के माध्यम से भी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • DigiLocker ऐप खोलें

  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें

  • “Bihar Board” चुनें

  • 12th Result लिंक पर क्लिक करें

  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी

  • भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें

UMANG App से बिहार बोर्ड क्लास 12 रिजल्ट 2026 कैसे देखें?

छात्र UMANG ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ये स्टेप्स अपनाएं:

  • UMANG ऐप खोलें

  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से साइन इन करें

  • “Education” सेक्शन चुनें

  • “Bihar Board” पर क्लिक करें

  • क्लास 12 चुनें

  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा

  • आगे के लिए डाउनलोड कर लें

Bihar Board 12th Result 2026 Jagran Josh पर करें चेक

BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा, छात्र बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए Jagran Josh की वेबसाइट का भी उपयोग कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद jagranjosh.com पर डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। अक्सर परिणाम घोषित होते ही ज्यादा ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइटें धीमी या क्रैश हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में छात्र Jagran Josh वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Marksheet 2026 पर उल्लिखित विवरण 

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की मार्कशीट में छात्र की जानकारी और उसके अंकों से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते हैं। नीचे दिए गए अनिवार्य विवरण बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 की मार्कशीट में मौजूद होंगे:

  • छात्र का नाम

  • रोल नंबर

  • स्कूल का नाम

  •  परीक्षा का वर्ष

  •  परीक्षा का नाम

  •  विभाजन (Division)

  •  प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक

  •  कुल अंक

  •  न्यूनतम और अधिकतम अंक

  •  उत्तीर्ण स्थिति (Qualifying Status)

  •  प्रतिशत/ग्रेड (Percentage/ Grade)

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा के बाद क्या होगा?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अनुसार, कक्षा 12वीं का परिणाम जारी होने के बाद, छात्रों के पास कई महत्वपूर्ण कदम उठाने होते हैं:

  • उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करें: अपनी रुचि के अनुसार कॉलेज, यूनिवर्सिटी या प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए समय पर आवेदन करें और प्रवेश परीक्षाओं की जानकारी लेते रहें।

  • स्क्रूटनी / पुनर्मूल्यांकन कराएं: यदि आप अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो कॉपी दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर देख लें।

  • करियर विकल्प चुनें: अपनी स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) के अनुसार आगे की पढ़ाई और करियर का चुनाव करें, जैसे CA, BBA, B.Com, इंजीनियरिंग, मेडिकल, BA आदि।

  • प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करें: जिस कोर्स में जाना है, उससे जुड़ी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू करें और आवेदन की आखिरी तारीख का ध्यान रखें।

BSEB क्लास 12 रिजल्ट 2026 के बाद क्या करें?

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद छात्र अपने स्कूल से सर्टिफिकेट और ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा, स्क्रूटनी और री-वैल्यूएशन के लिए आवेदन का शेड्यूल भी जारी करेगा।

बिहार बोर्ड 12वीं आंसर शीट की स्क्रूटनी / री-इवैल्यूएशन

जिन छात्रों को अपने अंकों पर संदेह है, वे अपनी उत्तर पुस्तिका की स्क्रूटनी (दोबारा जांच) के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी और री-इवैल्यूएशन से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया और तारीखें परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।

BSEB इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा शेड्यूल

जो छात्र पहली बार में परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे, उनके लिए BSEB इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से आवेदन कर सकेंगे। कंपार्टमेंट परीक्षा का टाइम-टेबल भी जल्द जारी किया जाएगा।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के बारे में

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) राज्य में सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं का आयोजन करता है। बोर्ड कक्षा 10 (मैट्रिक) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) परीक्षाओं के साथ-साथ पाठ्यक्रम, सिलेबस और परीक्षा प्रक्रिया की देखरेख भी करता है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 18, 2025, 12:43 IST

Trending

Latest Education News