बिहार बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2026: BSEB इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट यहां चेक करें

Vijay Pratap Singh
Mar 23, 2026, 14:25 IST

Bihar Board 12th Science Result 2026 OUT: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं विज्ञान स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना 12वीं साइंस का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्र SMS के माध्यम से भी अपने मोबाइल पर ऑफलाइन रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

 

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2026: BSEB इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट यहां चेक करें
बिहार बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2026: BSEB इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट यहां चेक करें

BSEB 12th Science Result 2026 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कक्षा 12वीं विज्ञान स्ट्रीम का रिजल्ट आज 23 मार्च को जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने 2 से 13 फरवरी 2025 के बीच आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अपनी मार्कशीट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर देख और ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करने होंगे। BSEB आमतौर पर आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक साथ जारी करता है। इस दौरान बोर्ड अधिकारी कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम, जिलेवार टॉपर सूची और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों की जानकारी भी साझा करते हैं।

Bihar Board 12th Result 2026 LIVE

Bihar Board 12th Science Result 2025: बिहार इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट – हाइलाइट्स

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट (12वीं) साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए गए है। परीक्षा में शामिल लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2025 छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, डिजिलॉकर और SMS के माध्यम से भी परिणाम प्राप्त किया जा सकेगा। बिहार बोर्ड 12वीं विज्ञान रिजल्ट 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है।

परीक्षा आयोजनकर्ता

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

परीक्षा तिथि

2 फरवरी - 15 फरवरी 2025

बिहार 12th साइंस रिजल्ट जारी होने की तिथि

 23 मार्च 2026 

आधिकारिक वेबसाइट

biharboardonline.bihar.gov.in

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन

चेक करने के तरीके

वेबसाइट, डिजिलॉकर, एसएमएस

रिजल्ट के साथ जारी होने वाली जानकारी

टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत, ग्रेडिंग सिस्टम

BSEB 12th Science Result Official Website: रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइटें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 2025 देखने की आधिकारिक वेबसाइटों के लिंक नीचे दिए गए हैं।

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • biharboardonline.com
  • results.biharboardonline.com
  • secondary.biharboardonline.com
  • jagranjosh.com/results

BSEB 12th Science Result Check Online: बिहार बोर्ड इंटर साइंस रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं:

  • BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

  •  "BSEB Bihar Board 12th Science Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।

  •  रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।

  •  "Submit" बटन पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा।

  •  रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2025: SMS के जरिए कैसे चेक करें?

यदि वेबसाइट पर लोड ज्यादा होने से दिक्कत आए, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • SMS टाइप करें: BIHAR12<स्पेस>रोल नंबर

  • इसे 56263 पर भेजें।

उदाहरण:

अगर आपका रोल नंबर 12345678 है, तो आपको "BIHAR12 12345678" टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।

Bihar Board 12th Science Result 2025 @ Jagran Josh: जागरण जोश पर देखें रिजल्ट

BSEB की आधिकारिक वेबसाइटें biharboardonline.bihar.gov.in और
 
results.biharboardonline.com के अलावा, छात्र BSEB 12वीं साइंस स्ट्रीम के परिणाम देखने के लिए जागरण जोश (Jagran Josh) की वेबसाइट का भी उपयोग कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 का एक सीधा लिंक jagranjosh.com पर उपलब्ध होगा, जिससे छात्र अपना रिजल्ट आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइटों पर अत्यधिक ट्रैफिक के कारण सर्वर डाउन या क्रैश हो सकता है। ऐसी स्थिति में, छात्र जागरण जोश वेबसाइट पर जाकर बिना किसी रुकावट के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं

Bihar Board 12th Science Marksheet पर उल्लिखित विवरण क्या है?

जब छात्र BSEB 12वीं साइंस रिजल्ट 2025 ऑनलाइन चेक करेंगे, तो उन्हें एक प्रोविजनल (अस्थायी) मार्कशीट मिलेगी। इसके बाद, बोर्ड द्वारा असली मार्कशीट स्कूलों के माध्यम से वितरित की जाएगी। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस मार्कशीट पर मौजूद महत्वपूर्ण विवरण:

छात्र का नाम

छात्र का पूरा नाम

रोल नंबर और रोल कोड

BSEB द्वारा आवंटित परीक्षा पहचान संख्या

रजिस्ट्रेशन नंबर

बोर्ड परीक्षा के लिए आवंटित अद्वितीय पंजीकरण नंबर

स्कूल/कॉलेज का नाम

जहां से छात्र ने परीक्षा दी है

पिता/माता का नाम

छात्र के माता-पिता/अभिभावकों का नाम

जन्मतिथि

छात्र की जन्म तिथि

विषयवार अंक

प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक

थ्योरी और प्रैक्टिकल अंक

लिखित परीक्षा और प्रायोगिक परीक्षा के अंक

कुल प्राप्त अंक

सभी विषयों में प्राप्त अंकों का योग

प्राप्त प्रतिशत

कुल अंकों के आधार पर प्राप्त प्रतिशत

ग्रेड

अंकों के अनुसार ग्रेडिंग (जैसे, A, B, C)

परिणाम की स्थिति

पास/फेल/कंपार्टमेंटल

बोर्ड के हस्ताक्षर और मुहर

BSEB की आधिकारिक मुहर और सचिव के हस्ताक्षर

Bihar Intermediate Science Revaluation 2025: उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन 

जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से असंतुष्ट हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी से जुड़ी सभी जानकारी रिजल्ट जारी होने के 2-3 दिनों के भीतर आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध होगी। पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत, छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी का रिजल्ट 2025 परीक्षा समाप्त होने के कुछ हफ्तों के भीतर घोषित किया जाएगा।

BSEB 12th Science Result 2025 Compartment Exams: कंपार्टमेंट/पूरक परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उन छात्रों के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगी, जो एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं। साथ ही, वे छात्र जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, BSEB 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 में शामिल हो सकते हैं। यह परीक्षा रिजल्ट जारी होने के कुछ महीनों के भीतर आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरणों के लिए आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।

Bihar School Education Board (बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड) के बारे में

बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) बिहार राज्य में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षाओं का आयोजन करने वाली प्रमुख शैक्षणिक संस्था है। यह न केवल कक्षा 10 (मैट्रिक) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाओं का संचालन करता है, बल्कि संबद्ध विद्यालयों के लिए पाठ्यक्रम, सिलेबस और परीक्षा प्रक्रियाओं की निगरानी भी करता है। इसके अलावा, BSEB वर्षभर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सर्टिफिकेशन कोर्स का आयोजन करता है, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक और करियर अवसर मिल सकें।

FAQ- 

1. बिहार बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?

उत्तर:  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा।

2. BSEB 12वीं साइंस रिजल्ट 2025 कहां और कैसे चेक करें?

उत्तर: छात्र अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।

3. SMS के जरिए बिहार बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट कैसे प्राप्त करें?

उत्तर: छात्र अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें – BIHAR12 <स्पेस> रोल नंबर और इसे 56263 पर भेज दें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 24, 2025, 15:06 IST

Trending

Latest Education News