Live

Bihar Board 12th Result 2026 Link: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट interbiharboard.com और bsebexam.com पर घोषित, यहां करें चेक

Vijay Pratap Singh
Mar 23, 2026, 15:53 IST

BSEB 12th Result 2026 आज दोपहर 1:30 बजे परिणाम घोषित। छात्र अपना रिजल्ट interbiharboard.com और bsebexam.com पर रोल नंबर व रोल कोड से चेक करें। छात्रों के लिए मार्कशीट डाउनलोड डायरेक्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 12वीं के रिजल्ट से संबंधित अपडेट के लिए वेबसाइट विजिट करते रहें। इसके अलावा 12वीं मार्कशीट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक देखें।   

Bihar Board 12th Result 2026 चेक करें interbiharboard.com और bsebexam.com पर
Bihar Board 12th Result 2026 चेक करें interbiharboard.com और bsebexam.com पर

HIGHLIGHTS

  • interbiharboard.com Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी
  • Bihar Board 12th Result 2026: interbiharboard.com और bsebexam.com पर मिलेगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक
  • BSEB 12th Result 2026: रोल नंबर और रोल कोड से छात्र आसानी से BSEB 12th रिजल्ट चेक कर सकते हैं

Bihar Board 12th Result 2026 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज, 23 मार्च को 12वीं (इंटर) रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। आधिकारिक ट्वीट के मुताबिक, रिजल्ट लिंक दोपहर 1:30 बजे घोषित किया गया। छात्र जिसने इंटर की परीक्षा ती थी, वे आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाकर अपना परिणाम और टॉपर लिस्ट भी चेक कर सकते हैं। 

BSEB बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं परीक्षा का रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट में दर्ज सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत संबंधित परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क करें।

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026; कब हुई इंटर की परीक्षा? 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स की आवश्यकता, जिसे उम्मीदवारों को ठीक-ठीक भरने की सलाह दी जाती है। सही डिटेल्स न भरने से रिजल्ट चेक करने में परेशानी हो सकती है। 12वीं की परीक्षा का आयोजन 02 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की गईं। पहली पारी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 तक हुई थी। दूसरी पाली दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 के बीच हुई थी।

Bihar Board 12th Result 2026 कैसे करें चेक?

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं—

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com या bsebexam.com पर जाएं

  • होमपेज पर “BSEB 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें

  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें

  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

  • भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, इंटर रिजल्ट को समय पर जारी करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई थी। हर साल की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट और डायरेक्ट लिंक के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें।

यहां BSEB 12th Result 2026 से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले पाएं।

यहां देखें-

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Mar 23, 2026, 15:53 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 Live: मैं अपने नंबर से असंतुष्ट हूं, तो क्या करूं?

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में जो छात्र अपने नंबर से असंतुष्ट हैं, वे छात्र स्क्रूटनी (Rechecking) के लिए आवेदन कर सकते हैं या फेल होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

  • Mar 23, 2026, 15:39 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं पास करने के लिए कितने मार्क्स जरूरी?

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

  • Mar 23, 2026, 15:33 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 Live: तीनों स्ट्रीम के परिणाम घोषित

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 को आज दोपहर 1:30 बजे घोषित किया, जिसमें Science, Commerce और Arts तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ जारी किए गए हैं।

  • Mar 23, 2026, 15:23 IST

    BSEB Bihar Board 12th Result 2026: टॉपर्स के नाम और पास प्रतिशत

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के टॉपर्म निम्नलिखित हैं:

    आदित्य प्रकाश अमन, समस्तीपुर - 96.20 प्रतिशत

    साक्षी कुमारी, सीतामढ़ी - 95.8 प्रतिशत

    सपना कुमारी, नवादा - 95.8 प्रतिशत

    अनामिका कुमारी, बेगुसराय - 95.6 प्रतिशत 

  • Mar 23, 2026, 15:15 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 Live: लिंगवार पास-प्रतिशत

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2026 में शामिल होने वाली 6,70,971 छात्राओं में से 578,611 पास हुए, जिससे पास प्रतिशत 86.23 रहा। वहीं, 6,33,229 छात्रों में से 532,486 पास हुए, जिनका पास प्रतिशत 84.09 रहा।

  • Mar 23, 2026, 15:02 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 Live: पिछले साल का पास प्रतिशत

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के पिछले साल का कुल पास प्रतिशत 86.50% था, वहीं प्रथम श्रेणी में 5,08,540 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की थी और दूसरा स्थान 5,07,002 छात्र पास हुए थे। तृतीय श्रेणी में कुल 91,788 छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया था। 

  • Mar 23, 2026, 14:55 IST

    Bihar Board 12th Result 2026: ये हैं आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर्स

    बिहार बोर्ड 12वीं में गया की निशु कुमारी ने आर्ट्स में 479 अंक प्राप्त किए।

  • Mar 23, 2026, 14:44 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 Live: डिवीजन वार

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में कुल 5,16,928 छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया, 5,11,744 छात्रों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और 82,425 छात्रों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

  • Mar 23, 2026, 14:23 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 Live: जिला समस्तीपुर से टॉपर

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का परिणाम 2026 आज दोपहर 1.30 बजे घोषित कर दिया गया है। बोर्ड ने परिणाम जारी करने के साथ - साथ टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है। इस साल बिहार के समस्तीपुर जिले से आदित्य प्रकाश और अमन ने लहराया परचम। 

  • Mar 23, 2026, 14:20 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 Live: दूसरी स्थान हासिल करने वाले छात्रों के नाम और अंक

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में साक्षी कुमारी और सपना कुमारी ने 479 अंकों से दूसरा स्थान हासिल किया। 

  • Mar 23, 2026, 14:17 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 Live: लड़कियों ने लहराया आर्ट्स, कॉमर्स स्ट्रीम में परचम

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों ने लहराया परचम। 

  • Mar 23, 2026, 14:15 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 Live: पास प्रतिशत

    इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 85.89% रहा। जिसमें लड़िकयों का पास प्रतिशत 86.23% और लड़कों का 84.09% रहा। 

  • Mar 23, 2026, 14:08 IST

    Bihar Board 12th Result 2026: 26 में से 19 लड़कियों ने लहराया परचम

    बिहार बोर्ड की कक्षा 12वी की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 26 छात्रों ने टॉप किया है। इनमें से कुल 19 छात्राएं हैं।

  • Mar 23, 2026, 14:06 IST

    Bihar Board 12th Result 2026: साइंस स्ट्रीम टॉपर

    बीएसईबी की कक्षा 12वीं विज्ञान परीक्षा में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साक्षी कुमारी और सपना कुमारी ने 479-479 अंकों के साथ दूसरा स्थान साझा किया।


     
  • Mar 23, 2026, 14:05 IST

    Bihar Board 12th Result 2026: लड़कियों ने फिर मारी बाजी

    बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षाएं 2 से 13 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गईं, जिनमें कुल 13,17,846 छात्र शामिल थे, जिनमें 6,75,844 लड़कियां और 6,42,002 लड़के थे। उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। परिणामों के साथ-साथ बोर्ड स्ट्रीम-वार उत्तीर्ण प्रतिशत और टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा। इस साल फिर लड़कियों को प्रदर्शन लड़कों से बेहतर। 

  • Mar 23, 2026, 14:03 IST

    Bihar Board 12th Result 2026: 85.19 प्रतिशत छात्र पास

    बिहार बोर्ड 12वीं के 85.19 प्रतिशत छात्र हुए पास। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है, उनका उत्तीर्ण प्रतिशत 86.23% है जबकि लड़कों का 84.09% है। कुल 26 छात्रों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए हैं, जिनमें 19 लड़कियां शामिल हैं।

  • Mar 23, 2026, 13:59 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वी परिणाम जारी

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट, 2026 आज यानि 23 मार्च को घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड से परिणामों की जांच कर सकते हैं। 

  • Mar 23, 2026, 13:23 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: Interbiharboard.com पर मिलेगा Direct Link

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करने जा रही है। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों को interbiharboard.com पर डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जहां वे अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही छात्र अपनी मार्कशीट भी ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे।

  • Mar 23, 2026, 13:17 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: स्कूल से लेने वाले जरूरी सर्टिफिकेट

    बिहार बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र परीक्षा में पास हो जाएंगे, उन्हें स्कूल से मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट और पासिंग सर्टिफिकेट लेने की सलाह दी जाती है। 


  • Mar 23, 2026, 13:10 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: पास होने लिए अंक

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को पास होने के लिए हर विषय में 33 अंक लाना अनिवार्य है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपना नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंक सहित अन्य डिटेल्स ध्यानपूर्वक देखना चाहिए।  


  • Mar 23, 2026, 13:03 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: ग्रेस मार्किंग

    बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट 2026 में अगर कोई छात्र कुछ नंबरों से फेल हो रहा है, तो उसे BSBE के नियमों के अनुसार, ग्रेस अंक देकर पास किया जा सकता है। इस परीक्षा का आयोजन 02 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक किया गया था। आज दोपहर 1.30 बजे रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। 


  • Mar 23, 2026, 12:53 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: मेधा दिवस पर छात्रों को किया जाएगा सम्मानित

    बिहार बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को मेधा दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। हर साल मेधा दिवस 03 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन बिहार बोर्ड की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 02 लाख रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।


  • Mar 23, 2026, 12:48 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: ऑफिशियल अकाउंट

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ऑफिशियल एक्स अकाउंट @officialbseb पर भी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए हमेशा ऑफिशियल अकाउंट को ही फॉलो करे।   


  • Mar 23, 2026, 12:45 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: 1762 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन

    बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा पूरे राज्य में कुल 1,762 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके अलावा इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकॉर्डर के जरिए कड़ी निगरानी रखी गई थी, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके। इसके चलते परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संचालित किया गया। 


  • Mar 23, 2026, 12:30 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: परीक्षा में कितने छात्र बैठे थे?

    बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2026 में 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं। इस साल लगभग 28 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने इंटर बोर्ड परीक्षा दी थी, जिन्हें अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। ये इंतजार आज दोपहर डेढ़ बजे खत्म होने जा रहा है। पोर्टल पर रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स ठीक से भरें। 


  • Mar 23, 2026, 12:27 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: री-इवैल्यूएशन का विकल्प

    अगर किसी छात्र के 12वीं की परीक्षा में कम नंबर आते हैं, तो उनके सामने री-इवैल्यूएशन का विकल्प खुला हुआ है। री-इवैल्यूएशन से छात्र यह सत्यापित कर सकते हैं कि उनकी आंसर शीट सही तरीके से चेक हुई है और मार्किंग में कोई गड़बड़ी नहीं थी। इस तरह वे अपना स्कोर बेहतर कर सकते हैं। 


  • Mar 23, 2026, 12:21 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने की ऑफिशियल तिथि

    बिहार बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी होने के दौरान बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार उपस्थित रहेंगे। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार 23 मार्च 2026 को 12वीं का रिजल्ट दोपहर 1.30 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार रोल नंबर सहित अन्य डिटल्स पहले से ही तैयार करके रखें।  


  • Mar 23, 2026, 12:13 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: हाइलाइट्स

    बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

    विवरण 

    जानकारी 

    बोर्ड का नाम 

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)  

    परीक्षा का नाम 

    12वीं 

    परीक्षा की तिथि 

    02 फरवरी से 12 फरवरी 2026

    परीक्षा की पालियां 

    सुबह (9.30 बजे से दोपहर 12.45 तक) और दोपहर ( 2.00 बजे से शाम 5.15 तक) 

    रिजल्ट जारी होने की तिथि 

    23 मार्च 2026 

    ऑफिशियल वेबसाइट 

    biharboardonline.com

  • Mar 23, 2026, 11:43 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: स्ट्रीम वाइज पास होने का प्रतिशत

    अगर हम बिहार बोर्ड के 12वीं पास होने के प्रतिशत को स्ट्रीम वाइज देखें, तो साइंस में 89.66 प्रतिशत, कॉमर्स में 94.77 प्रतिशत और आर्ट्स में 82.75 प्रतिशत छात्र पास हुए। इस बार जब रिजल्ट आएगा, तो यह देखना बेहद इंटरस्टिंग होगा कि पिछले साल का रिकॉर्ड टूटता है या नहीं। 12वीं के रिजल्ट का इंतजार छात्र बेसब्री से कर रहे हैं। 


  • Mar 23, 2026, 11:38 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: पास होने का प्रतिशत

    बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं के परीक्षा के पास होने के प्रतिशत की बात करें, तो 2025 में 86.50 प्रतिशत, 2024 में 87.21 प्रतिशत, 2023 में 83.73 प्रतिशत, 2022 में 80.15 प्रतिशत और 2021 में 78.04 प्रतिशत रहा।   

  • Mar 23, 2026, 11:21 IST

    BSEB 12th Topper List 2025: टॉपर्स की लिस्ट

    पिछले साल बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम से पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8%) के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स स्ट्रीम से वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95%) हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। आर्ट्स स्ट्रीम से अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने 473 अंक (94.6%) के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

  • Mar 23, 2026, 10:56 IST

    BSEB inter result 2026 link: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 किस वेबसाइट पर होगा जारी

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे 👇

    biharboardonline.bihar.gov.in

    results.biharboardonline.com

    interbiharboard.com

    interresult2026.com

    Bsebexam.com

  • Mar 23, 2026, 10:50 IST

    Bseb Bihar Board 12th Result 2026 Live: किस टाइम जारी होगा इंटर का रिजल्ट

    बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट दोपहर 1:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए घोषित किया जाएगा; BSEB के चेयरमैन आनंद किशोर ने एक प्रेस नोट में इसकी पुष्टि की है। BSEB इंटर (12वीं) परीक्षा का रिजल्ट बिहार के शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, बी. राजेंद्र की मौजूदगी में घोषित किया जाएगा।

  • Mar 23, 2026, 10:23 IST

    Bihar Board 12th Result 2026 Latest Tweet

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 देखने के लिए डायरेक्ट लिंक इस लेख से प्राप्त करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News