बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2026: BSEB इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट यहां चेक करें

Vijay Pratap Singh
Mar 23, 2026, 14:34 IST

BSEB 12th Commerce Result 2026 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं साइंस (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 का रिजल्ट 23 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट और जागरण जोश पर जारी कर दिया गया है। छात्र‑छात्राएं यहां रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया, रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण के साथ डायरेक्ट लिंक की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2026: BSEB इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट यहां चेक करें
बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2026: BSEB इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट यहां चेक करें

BSEB 12th Commerce Result 2026 OUT: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज 23 मार्च 2026 को कक्षा 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स की परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के जरिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर लॉगिन करना होगा। बोर्ड ने इंटरमीडिएट कॉमर्स स्ट्रीम रिजल्ट 2026 का लिंक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। इसके साथ ही, यहां भी रिजल्ट देखने का सीधा लिंक और अन्य वैकल्पिक तरीके उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे छात्र आसानी से अपना स्कोर चेक कर सकें।

Bihar Board 12th Result 2026 LIVE

Bihar Board 12th Commerce Result 2026: बिहार इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट – हाइलाइट्स

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम परीक्षा में शामिल लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2026 छात्र biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा, वे डिजिलॉकर और एसएमएस के माध्यम से भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है।

परीक्षा आयोजनकर्ता

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

परीक्षा तिथि

2 फरवरी - 13 फरवरी 2026

बिहार 12th कॉमर्स रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि

23 मार्च 2026 

आधिकारिक वेबसाइट

biharboardonline.bihar.gov.in

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन

चेक करने के तरीके

वेबसाइट, डिजिलॉकर, एसएमएस

रिजल्ट के साथ जारी होने वाली जानकारी

टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत, ग्रेडिंग सिस्टम

BSEB 12th Commerce Result Official Website: रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइटें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 2026 देखने की आधिकारिक वेबसाइटों के लिंक नीचे दिए गए हैं।

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • biharboardonline.com
  • results.biharboardonline.com
  • secondary.biharboardonline.com
  • jagranjosh.com/results

BSEB 12th Commerce Result Check Online: बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

  • “BSEB 12th Commerce Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।

  • सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2026: SMS के जरिए कैसे चेक करें?

छात्र SMS के जरिए भी बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल से नीचे दिए गए फॉर्मेट में मैसेज भेजें:

  • Type करें: BIHAR12<Space>ROLL-NUMBER

  • Send to: 56263

  • कुछ ही देर में रिजल्ट आपके मोबाइल पर भेज दिया जाएगा।

उदाहरण:

अगर आपका रोल नंबर 12345678 है, तो आपको "BIHAR12 12345678" टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।

Bihar Board 12th Commerce Result 2026 @ Jagran Josh: जागरण जोश पर देखें रिजल्ट

BSEB की आधिकारिक वेबसाइटें biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा, छात्र BSEB 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम जागरण जोश (Jagran Josh) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2026 का सीधा लिंक jagranjosh.com पर उपलब्ध होगा, जिससे छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइटों पर अत्यधिक ट्रैफिक के कारण सर्वर डाउन या क्रैश होने की संभावना रहती है। ऐसी स्थिति में, छात्र बिना किसी रुकावट के जागरण जोश वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Commerce मार्कशीट पर उल्लिखित विवरण क्या है?

जब छात्र BSEB 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक करेंगे, तो उन्हें प्रोविजनल (अस्थायी) मार्कशीट मिलेगी। इसके बाद, बोर्ड द्वारा असली मार्कशीट स्कूलों के माध्यम से वितरित की जाएगी।

बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स मार्कशीट पर मौजूद महत्वपूर्ण विवरण:

  1. छात्र का नाम

  2. रोल नंबर और रोल कोड

  3. पंजीकरण संख्या (Registration Number)

  4. जन्म तिथि

  5. स्कूल का नाम और कोड

  6. विषयवार अंक (Subject-wise Marks)

  7. कुल अंक (Total Marks)

  8. प्राप्त ग्रेड और प्रतिशत

  9. रिजल्ट स्टेटस (Pass/Fail/Compartmental)

  10. बोर्ड के हस्ताक्षर और मुहर

Bihar Inter Commerce Revaluation 2026: उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन 

जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी 2026 से जुड़ी सभी जानकारी रिजल्ट जारी होने के 2-3 दिनों के भीतर आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध होगी। पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। स्क्रूटनी का परिणाम परीक्षा समाप्त होने के कुछ हफ्तों के भीतर घोषित किया जाएगा।

BSEB 12th Commerce Result 2026 Compartment Exams: कंपार्टमेंट/पूरक परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उन छात्रों के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगी, जो एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं। साथ ही, वे छात्र जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, BSEB 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2026 में शामिल हो सकते हैं।

यह परीक्षा रिजल्ट जारी होने के कुछ महीनों के भीतर आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरणों के लिए आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।

Bihar School Education Board (बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड) के बारे में

बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) बिहार राज्य में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षाओं का आयोजन करने वाली प्रमुख शैक्षणिक संस्था है। यह न केवल कक्षा 10 (मैट्रिक) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाओं का संचालन करता है, बल्कि संबद्ध विद्यालयों के पाठ्यक्रम, सिलेबस और परीक्षा प्रक्रियाओं की निगरानी भी करता है।

इसके अलावा, BSEB वर्षभर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सर्टिफिकेशन कोर्स का आयोजन करता है, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक और करियर अवसर मिल सकें।

 

FAQ- 

 

Q1. बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2026 कब जारी होगा?

Ans: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) जल्द 12वीं कॉमर्स रिजल्ट जारी करेगा।

Q2. BSEB 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट कहां देख सकते हैं?

Ans: छात्र अपना रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com और जागरण जोश पर देख सकते हैं।

Q3. बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए किन विवरणों की आवश्यकता होगी?

Ans: छात्र को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा, जो उनके एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होता है।

Q4. यदि आधिकारिक वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो रिजल्ट कैसे चेक करें?

Ans: सर्वर डाउन होने की स्थिति में छात्र जागरण जोश, डिजिलॉकर और SMS के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं। अपने मोबाइल से BIHAR12<Space>ROLL-NUMBER टाइप करें। और इसे 56263 पर भेजें। 

Q5. अगर रिजल्ट से असंतुष्ट हैं तो क्या कर सकते हैं?

Ans: छात्र पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा रिजल्ट जारी होने के 2-3 दिनों के भीतर उपलब्ध होगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 24, 2025, 15:16 IST

Trending

Latest Education News