बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2026: BSEB इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट यहां चेक करें

Vijay Pratap Singh
Mar 23, 2026, 14:41 IST

BSEB 12th Arts Result 2026 OUT: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज 23 मार्च 2026 को इंटरमीडिएट आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष BSEB 12वीं आर्ट्स परीक्षा 2 से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना BSEB 12th Arts Result 2026 चेक कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।

बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2026: BSEB इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट यहां चेक करें
बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2026: BSEB इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट यहां चेक करें

BSEB 12th Arts Result 2026 OUT: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज 23 मार्च 2026 को इंटरमीडिएट आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष BSEB 12वीं आर्ट्स परीक्षा 2 से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना BSEB 12th Arts Result 2026 चेक कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।

इसके अलावा, छात्र DigiLocker ऐप, UMANG ऐप और SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डायरेक्ट रिजल्ट लिंक यहां भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे आसानी से अपना स्कोर चेक कर सकें।

बीएसईबी सभी स्ट्रीम- आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के नतीजों की घोषणा एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी किए गए हैं। इस कार्यक्रम के दौरान, अधिकारी समग्र पास प्रतिशत, शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों के नाम, जिलेवार टॉपर सूची और अन्य प्रासंगिक आँकड़े सहित विस्तृत विवरण प्रदान करते हैं। 

Bihar Board 12th Result 2026 LIVE

Bihar Board 12th Arts Result 2026: बिहार इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट – हाइलाइट्स

बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट (12वीं) आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा समाप्त होने के बाद रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्र अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2026 लिंक आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर उपलब्ध है। छात्र रोल नंबर और रोल कोड की मदद से ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी परिणाम देखा जा सकेगा। बिहार बोर्ड 12वीं कला रिजल्ट 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है।

इवेंट

विवरण

परीक्षा आयोजनकर्ता

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

परीक्षा तिथि

2 फरवरी - 13 फरवरी 2026

बिहार 12वीं आर्ट्स रिजल्ट जल्द

 23 मार्च 2026 

आधिकारिक वेबसाइट

biharboardonline.bihar.gov.in

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन

चेक करने के तरीके

वेबसाइट, डिजिलॉकर, एसएमएस

रिजल्ट के साथ जारी होने वाली जानकारी

टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत, ग्रेडिंग सिस्टम

BSEB 12th Arts Result Official Website: रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइटें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइटों के लिंक नीचे दिए गए हैं।

  • biharboardonline.bihar.gov.in

  • biharboardonline.com

  • results.biharboardonline.com

  • secondary.biharboardonline.com

  • jagranjosh.com/results

BSEB 12th Result Check Online: बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  1. BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

  2. "Bihar Board 12th Arts Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

  3. रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।

  4. "Submit" बटन पर क्लिक करें।

  5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा।

  6. रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2026: SMS के जरिए कैसे चेक करें?

अगर आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण पेज लोड नहीं हो रहा है, तो छात्र SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

1- अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
2- नया मैसेज टाइप करें:
BIHAR12<space>ROLL NUMBER
3- इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेजें।
4- कुछ ही मिनटों में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा।

उदाहरण:
अगर आपका रोल नंबर 12345678 है, तो आपको यह मैसेज टाइप करना होगा: BIHAR12 12345678 और इसे 56263 पर भेजना होगा।

Bihar Board 12th Result 2026 @ Jagran Josh: जागरण जोश पर देखें रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com के अलावा, छात्र अपने BSEB 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम देखने के लिए जागरण जोश की वेबसाइट का भी उपयोग कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2026 का एक सीधा लिंक जागरण जोश (jagranjosh.com) पर उपलब्ध होगा, जिससे छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइटें अत्यधिक ट्रैफ़िक के कारण कभी-कभी क्रैश हो सकती हैं। ऐसे में, छात्र हमारे जागरण जोश वेबसाइट पर जाकर बिना किसी रुकावट के अपना परिणाम देख सकते हैं।

Bihar Board 12th Arts Marksheet पर उल्लिखित विवरण क्या है?

जब छात्र अपना BSEB 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक करेंगे, तो उन्हें एक प्रोविजनल (अस्थायी) मार्कशीट प्राप्त होगी। इसके बाद, बोर्ड द्वारा असली मार्कशीट स्कूलों के माध्यम से वितरित की जाएगी। बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स मार्कशीट पर मौजूद महत्वपूर्ण विवरण:

विवरण

स्पष्टीकरण

छात्र का नाम

परीक्षार्थी का पूरा नाम

रोल नंबर और रोल कोड

BSEB द्वारा आवंटित परीक्षा पहचान संख्या

रजिस्ट्रेशन नंबर

बोर्ड परीक्षा के लिए आवंटित अद्वितीय पंजीकरण नंबर

स्कूल/कॉलेज का नाम

जहां से छात्र ने परीक्षा दी है

पिता/माता का नाम

छात्र के माता-पिता/अभिभावकों का नाम

जन्मतिथि

छात्र की जन्म तिथि

विषयवार अंक

प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक

थ्योरी और प्रैक्टिकल अंक

लिखित परीक्षा और प्रायोगिक परीक्षा के अंक

कुल प्राप्त अंक

सभी विषयों में प्राप्त अंकों का योग

प्राप्त प्रतिशत

कुल अंकों के आधार पर प्राप्त प्रतिशत

ग्रेड

अंकों के अनुसार ग्रेडिंग (जैसे, A, B, C)

परिणाम की स्थिति

पास/फेल/कंपार्टमेंटल

बोर्ड के हस्ताक्षर और मुहर

BSEB की आधिकारिक मुहर और सचिव के हस्ताक्षर

Bihar Intermediate Arts Revaluation 2026: उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन 

जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी से संबंधित जानकारी रिजल्ट जारी होने के 2-3 दिनों के भीतर आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाएगी। पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए, छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी परिणाम 2026 परीक्षा आयोजित होने के कुछ हफ्तों के भीतर घोषित किया जाएगा।

BSEB 12th Arts Result 2026 Compartment Exams: कंपार्टमेंट/पूरक परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उन छात्रों के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगी, जो एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए हैं। इसके अलावा, जो छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे भी BSEB 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2026 में शामिल हो सकते हैं। यह परीक्षा रिजल्ट जारी होने के कुछ महीनों के भीतर आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।

Bihar School Education Board (बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड) के बारे में

बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) बिहार राज्य में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षाओं का आयोजन करने वाली प्रमुख शैक्षणिक संस्था है। यह न केवल कक्षा 10 (मैट्रिक) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षाओं का प्रबंधन करता है, बल्कि संबद्ध विद्यालयों के लिए पाठ्यक्रम, सिलेबस और परीक्षा प्रक्रियाओं की देखरेख भी करता है। BSEB वर्षभर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सर्टिफिकेशन कोर्स की भी व्यवस्था करता है, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिल सकें।

FAQ-

1. बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2026 कब जारी होगा?

उत्तर: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जल्द जारी करेगा।

2. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स का रिजल्ट कहां चेक कर सकते हैं?

उत्तर: छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • biharboardonline.bihar.gov.in

  • results.biharboardonline.com
  • secondary.biharboardonline.com
  1. बिहार बोर्ड 12वीं की असली मार्कशीट कब और कहां मिलेगी?

उत्तर: ऑनलाइन रिजल्ट प्रोविजनल मार्कशीट होता है। छात्रों को अपनी असली मार्कशीट कुछ हफ्तों बाद अपने संबंधित स्कूल या कॉलेज से प्राप्त करनी होगी।

  1. जो छात्र फेल हो गए हैं, उनके लिए क्या विकल्प हैं?

उत्तर: जिन छात्रों को एक या दो विषयों में कम अंक मिले हैं, वे बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा 2026 में शामिल हो सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 24, 2025, 15:23 IST

Trending

Latest Education News