BU Jhansi Result 2026 OUT: 16 कोर्स के सेकंड सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, इस Direct Link से करें चेक

Last Updated: Sep 11, 2026, 10:09 IST

BU Jhansi Result 2nd Semester 2026 OUT: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (Bundelkhand University), झांसी ने MPES, BPED, BFA (ड्राइंग एंड पेंटिंग), MFA (पेंटिंग), MFA (एप्लाइड आर्ट्स) तथा BFA (कमर्शियल आर्ट्स) सहित कई कोर्सों के सेकंड सेमेस्टर के रिजल्ट 2026 घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र BU Jhansi की आधिकारिक वेबसाइट-bujhansi.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

BU Jhansi Result 2026 OUT: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने जारी किए 16 कोर्स के सेकंड सेमेस्टर के नतीजे, यहां करें चेक
BU Jhansi Result 2026 OUT: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने जारी किए 16 कोर्स के सेकंड सेमेस्टर के नतीजे, यहां करें चेक

Bundelkhand University Result 2026 OUT: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (Bundelkhand University), झांसी ने 16 कोर्स के सेकंड सेमेस्टर का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने बृहस्पतिवार (10 सितंबर 2026) को इन पाठ्यक्रमों के नतीजे ऑनलाइन जारी किए। परीक्षा में शामिल हुए सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट यूनिवर्सिटी के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विद्यार्थियों को रिजल्ट देखने के लिए BU झांसी की आधिकारिक वेबसाइट-bujhansi.ac.in पर लॉगिन करना होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थियों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी। रिजल्ट का Direct Link नीचे लेख में उपलब्ध कराया गया है।

BU Jhansi Result 2026: इन 16 कोर्स के रिजल्ट जारी

परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर के अनुसार, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने निम्नलिखित 16 पाठ्यक्रमों के द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम जारी किए हैं।

  • एमपीईएस (MPES)

  • बीपीएड (BPED)

  • बीएफए (ड्राइंग एंड पेंटिंग)

  • एमएफए (पेंटिंग)

  • एमएफए (एप्लाइड आर्ट्स)

  • बीएफए (कमर्शियल आर्ट्स)

  • बीएससी (ऑनर्स) बायोमेडिकल साइंस

  • एमएससी बायोमेडिकल साइंस

  • बीटेक (बायोमेडिकल इंजीनियरिंग)

  • बीबीए (टूरिज्म)

  • एमबीए (टूरिज्म)

  • बीबीए (ऑनर्स)

  • एमए (एमसीजे)

  • एमएससी (फूड टेक)

  • एमएससी (एजी) प्लांट पैथोलॉजी

  • बीएससी (ऑनर्स) फूड टेक

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी का रिजल्ट 2026 ऐसे चेक करें 

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के सेकंड सेमेस्टर का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

  1. सबसे पहले BU Jhansi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर Students सेक्शन में Results पर क्लिक करें।

  3. यहां अपनी Login Details दर्ज करें।

  4. लॉगिन करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. अपना रिजल्ट ध्यान से चेक करें।

  6. भविष्य के लिए रिजल्ट का Printout या PDF सुरक्षित निकालकर रख लें।

BU Jhansi Result 2026 Direct Link

BU Jhansi के 16 पाठ्यक्रमों के द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया गया है। विद्यार्थी अपना परिणाम चेक करने के लिए bujhansi.samarth.edu.in/index.php/site/login पर लॉगिन कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के बाद विद्यार्थी अपनी Marksheet और रिजल्ट में दर्ज विवरण को ध्यान से जरूर जांच लें।

BU Jhansi Result 2026 Link-1

यहां क्लिक करें

BU Jhansi Result 2026 Link-2

यहां क्लिक करें

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के रिजल्ट पर क्या विवरण दिए होंगे?

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद विद्यार्थी द्वारा दिए गए सभी विवरणों को ध्यान से चेक करें। मार्कशीट पर निम्नलिखित जानकारी उल्लिखित होती है।

  • विद्यार्थी का नाम

  • रोल नंबर / एनरोलमेंट नंबर

  • कोर्स का नाम

  • सेमेस्टर

  • विषय के नाम

  • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक

  • कुल अंक सहित अन्य जानकारी

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 11, 2026, 10:09 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News