CTET Exam Pattern 2023: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पेन और पेपर मोड में होगी आयोजित, यहां चेक करें परीक्षा का नया एग्जाम पैटर्न
सीबीएसई 20 अगस्त 2023 से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित करेगा। पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के लिए सीटीईटी परीक्षा पैटर्न यहां देखें।
CTET Exam Pattern: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली 20 अगस्त, 2023 को ऑफ़लाइन मोड में CTET 2023 परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो स्कूल में कक्षा I-VIII के लिए शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं। CTET परीक्षा में दो पेपर होंगे, यानी, पेपर-1 और पेपर-2.
CTET 2023 Exam Pattern Changed
जिन उम्मीदवारों ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है उन्हें सूचित किया जाता है कि सीटीईटी परीक्षा अब ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी अर्थात, अब ये परीक्षा पेन-पेपर (ओएमआर) के माध्यम से 20 अगस्त, 2023 (रविवार) को पूरे देश में निर्धारित शहरों में आयोजित की जायेगीI CTET में दो पेपर होंगे- पेपर I उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो कक्षा I से V तक के लिए शिक्षक बनने के इच्छुक हैं। पेपर II उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा VI से VIII के लिए शिक्षक बनने के इच्छुक हैं। CTET में पूछे गए सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQs) होंगे। सीटीईटी अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का है और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। प्रत्येक पेपर के लिए परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगीI
पेपर-1 के लिए सीटीईटी 2023 परीक्षा पैटर्न
पेपर I के लिए CTET परीक्षा पैटर्न नीचे साझा किया गया है
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
| बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य) | 30 एमसीक्यू | 30 अंक |
| भाषा I (अनिवार्य) | 30 एमसीक्यू | 30 अंक |
| भाषा II (अनिवार्य) | 30 एमसीक्यू | 30 अंक |
| गणित | 30 एमसीक्यू | 30 अंक |
| पर्यावरण अध्ययन | 30 एमसीक्यू | 30 अंक |
पेपर-2 के लिए सीटीईटी 2023 परीक्षा पैटर्न
पेपर-2 के लिए सीटीईटी परीक्षा पैटर्न नीचे साझा किया गया है:
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
| बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य) | 30 एमसीक्यू | 30 अंक |
| भाषा I (अनिवार्य) | 30 एमसीक्यू | 30 अंक |
| भाषा II (अनिवार्य) | 30 एमसीक्यू | 30 अंक |
| गणित और विज्ञान (गणित एवं विज्ञान शिक्षक के लिए) या सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान (सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए) | 60 एमसीक्यू | 60 अंक |
CTET Syllabus 2023:
सीबीएसई ने सीटीईटी सिलेबस में कुछ बदलाव किए हैं। CTET नया पाठ्यक्रम 2023 को 2 पेपरों में विभाजित किया गया है। CTET पेपर 1 का पाठ्यक्रम कक्षा 1 से 5 तक के लिए NCERT के निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित होगा, लेकिन प्रश्नों का कठिनाई स्तर और मानक माध्यमिक स्तर तक का हो सकता है। सीटीईटी के लिए पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के लिए एनसीईआरटी के निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित होगा, लेकिन प्रश्नों का कठिनाई स्तर और मानक वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक का हो सकता है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीटीईटी परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने की संभावना बढ़ाने के लिए नए परीक्षा पैटर्न का पालन करें और तैयारी की रणनीति बनाएं।
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com