इंडियन इंस्टिट्यूट और टेक्नोलॉजी, बॉम्बे में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर सहित अन्य पदों हेतु करें अप्लाई
इंडियन इंस्टिट्यूट और टेक्नोलॉजी (IIT), बॉम्बे ने प्रोजेक्ट रिसर्च असिस्टेंट (PRA), प्रोजेक्ट रिसर्च एसोसिएट (PRA 1), चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTYO), सीनियर प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट (SPTA) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
इंडियन इंस्टिट्यूट और टेक्नोलॉजी (IIT), बॉम्बे ने प्रोजेक्ट रिसर्च असिस्टेंट (PRA), प्रोजेक्ट रिसर्च एसोसिएट (PRA 1), चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTYO), सीनियर प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट (SPTA) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त 2017 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या: C-13/P(33)17-18
महत्वपूर्ण तिथि:
इंटरव्यू की तिथि: 31 अगस्त 2017
IIT, बॉम्बे रिक्ति विवरण:
• प्रोजेक्ट रिसर्च असिस्टेंट (PRA)
• प्रोजेक्ट रिसर्च एसोसिएट (PRA 1)
• चीफ टेक्नोलॉजिकल ऑफिसर (CTYO)
• सीनियर प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट (SPTA)
PRA, CTO और अन्य पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक / तकनीकी योग्यता और आवश्यक अनुभव:
प्रोजेक्ट रिसर्च असिस्टेंट (PRA): किसी प्रतिष्ठित संस्थान से प्रथम श्रेणी के साथ मैकेनिकल या एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीई / बीटेक की डिग्री.
प्रोजेक्ट रिसर्च एसोसिएट (PRA 1): किसी प्रतिष्ठित संस्थान से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में एमई / एमटेक की डिग्री.
चीफ टेक्नोलॉजिकल ऑफिसर (CTYO): पीएच.डी. की डिग्री और 10 वर्षों का अनुभव या कम से कम 20 वर्षों के अनुभव के साथ इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री.
सीनियर प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट (SPTA): बायोफिज़िक्स / रसायन विज्ञान / भौतिकी में एमएससी की डिग्री. उम्मीदवार अपने पद के अनुसार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं.
PRA, CTO और अन्य पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त 2017 तक निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
IIT, बॉम्बे भर्ती 2017 की विस्तृत अधिसूचना यहां देखें
अब देखें सरकारी नौकरी हमारे रोजगार बुलेटिन से...
दिल्ली सचिवालय व अन्य विभागों में 1074 ग्रुप 'C' पदों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
