अलर्ट: MCGM भर्ती 2018: 291 सेकेंडरी इंजीनियर पदों के लिए आज आवेदन का आखिरी दिन
म्युनिसिपल कारपोरेशन ऑफ ग्रेटर मुंबई (MCGM) या बृहन्मुम्बई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC) ने सेकेंडरी इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं.
म्युनिसिपल कारपोरेशन ऑफ ग्रेटर मुंबई (MCGM) या बृहन्मुम्बई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC) ने सेकेंडरी इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. सिविल, मेकेनिकल, आर्कीटेक्चर एवं इलेक्ट्रिकल पृष्ठभूमि के उम्मीदवार इन पदों के लिए 3 दिसंबर 2018 तक या इससे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.mcgm.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि- 3 दिसंबर 2018
पदों का विवरण:
कुल पद- 291 पद
सेकेंडरी इंजीनियर (सिविल) क्लास बी- 190 पद
सेकेंडरी इंजीनियर (मेकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल)- 92 पद
सेकेंडरी इंजीनियर (आर्कीटेक्चर)- 9 पद
वेतनमान:
सेकेंडरी इंजीनियर (सिविल) क्लास बी- 9,300 /-INR to 34,800 /-INR + ग्रेड पे 4600/- INR
सेकेंडरी इंजीनियर (मेकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल)- रूपये 9,300 /-INR to 34,800 /-INR + ग्रेड पे 4600/- INR
सेकेंडरी इंजीनियर (आर्कीटेक्चर)- 9,300 /-INR to 34,800 /-INR + ग्रेड पे 4600/- INR
शैक्षणिक योग्यता:
सेकेंडरी इंजीनियर (सिविल) क्लास बी- सिविल या कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग में डिग्री या समकक्ष. अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
सेकेंडरी इंजीनियर (मेकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल)- इंजीनियरिंग डिग्री (मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/ऑटोमोबाइल/इलेक्ट्रॉनिक्स/प्रोडक्शन/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं पॉवर इंजीनियरिंग) या एसोसिएट मेम्बरशिप एग्जामिनेशन पार्ट-ए एवं बी पास या समकक्ष योग्यता.
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/पर्सनल इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा.
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत ऑफिशियल वेबसाइट www.mcgm.gov.in से 3 दिसंबर 2018 तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
