This is an archived article last updated on Aug 16, 2024. The information may be outdated.

Colleges NIRF Ranking 2024: जारी हुई एनआईआरएफ रैकिंग लिस्ट, देखें कौन सी यूनिवर्सिटी, कॉलेज रहा नंबर वन

Last Updated: Aug 16, 2024, 16:36 IST

NIRF Rankings 2024 in Hindi: मिनिस्ट्री डेमोक्रेट प्रिंसिपल ने एनआईआरएफ शिक्षा रैंकिंग की घोषणा कर दी है। आप इसे आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल भी IIT मद्रास को देश के सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान का खिताब मिला है। आप NIRF रैकिंग की पूरी लिस्ट और पीडीएफ यहाँ देख सकते हैं।

Colleges NIRF Ranking 2024 List यहां पर देख सकते हैं।
Colleges NIRF Ranking 2024 List यहां पर देख सकते हैं।

NIRF Ranking 2024 College List: शिक्षा मंत्रालय ने 12 अगस्त को 2024 के लिए राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) रैंकिंग जारी की। एनआईआरएफ समग्र, विश्वविद्यालय, कॉलेज, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, मेडिकल, डेंटल, लॉ, रिसर्च, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, कृषि और नवाचार सहित विभिन्न श्रेणियों में संस्थानों का मूल्यांकन करती है। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार दूसरे साल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने समग्र श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जिससे भारत के प्रमुख संस्थान के रूप में इसकी स्थिति की पुष्टि हुई है। इसके बाद भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर और आईआईटी बॉम्बे का स्थान है।

एनआईआरएफ रैकिंग 2024

शिक्षा मंत्रालय (MoE) ने 12 अगस्त, 2024 को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2024 रैंकिंग के 9वें संस्करण की घोषणा की है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, यूजीसी प्रमुख जगदीश कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में NIRF रैंकिंग ऑनलाइन जारी की गई है। संस्थानों को NIRF द्वारा निर्धारित विभिन्न श्रेणियों और मापदंडों के अनुसार रैंक किया जाता है। ट्रेनिंग के लिए कुल श्रेणियों को 13 से बढ़ाकर 16 कर दिया गया है। 

2024 की रैंकिंग के लिए ओपन यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी और स्किल यूनिवर्सिटी जैसी नई श्रेणियां शुरू की गई हैं। 2025 की रैंकिंग के लिए संधारणीय श्रेणी (Sustainable Category) शुरू की जाएगी।

यहां क्लिक करें

NIRF Ranking 2024 Webcast 

एनआईआरएफ रैंकिंग निम्नलिखित कैटेगरी जैसे,- समग्र, विश्वविद्यालय, कॉलेज, इंजीनियरिंग, मैनेजमंट, मेडिकल, फार्मेसी, लॉ, आर्किटेक्चर, डेंटल, इनोवेशन, कृषि और अनुसंधान संस्थान तथा ओपन यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी और स्किल यूनिवर्सिटी आदि के लिए जारी की जाती है।

NIRF Ranking 2024: ओवरऑल टॉप-10 यूनिवर्सिटी

NIRF (National Institutional Ranking Framework) 2024 की रैंकिंग में भारत के टॉप 10 विश्वविद्यालयों में निम्नलिखित शामिल हैं:

नाम

शहर

अंक

रैंक

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास

चेन्नई

86.42

1

भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु

बेंगलुरु

83.28

2

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे

मुंबई

81.37

3

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली

नई दिल्ली

80.31

4

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर

कानपुर

77.56

5

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर

खड़गपुर

74.77

6

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली

नई दिल्ली

74.27

7

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की

रुड़की

71.52

8

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी

गुवाहाटी

69.04

9

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी

नई दिल्ली

68.53

10

ध्यान दें: यह सूची केवल शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों की है। NIRF रैंकिंग में कई अन्य श्रेणियों जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट आदि में भी विश्वविद्यालयों को रैंक किया जाता है।

 NIRF Ranking 2024: भारत की टॉप 10 यूनिवर्सिटी

NIRF (National Institutional Ranking Framework) भारत सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग के लिए एक फ्रेमवर्क है। यह रैंकिंग विभिन्न पैरामीटर्स जैसे कि शिक्षण, अनुसंधान, स्टूडेंट लाइफ, आउटरीच और संसाधन पर आधारित होती है। NIRF Ranking 2024 में भारत की कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज ने अपनी जगह बनाई है। आइए जानते हैं टॉप 10 यूनिवर्सिटीज के बारे में:

नाम

शहर

अंक

रैंक

भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु

बेंगलुरु

83.29

1

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी

नई दिल्ली

69.80

2

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी

नई दिल्ली

68.11

3

मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल

मणिपाल

67.18

4

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी

वाराणसी

66.05

5

दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली

65.90

6

अमृता विश्व विद्यापीठम

कोयंबटूर

65.73

7

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी

अलीगढ़

65.57

8

जादवपुर यूनिवर्सिटी

कोलकाता

65.39

9

वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

वेल्लोर

64.79

10

NIRF रैंकिंग 2024: देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज

NIRF (National Institutional Ranking Framework) द्वारा जारी 2024 की रैंकिंग के अनुसार, भारत के शीर्ष 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में ज्यादातर आईआईटी हैं। ये संस्थान देश में इंजीनियरिंग शिक्षा के लिए सबसे प्रतिष्ठित माने जाते हैं। टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची यहां देखें:

नाम

शहर

अंक

रैंक

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानव (IIT) मद्रास

चेन्नई

89.46

1

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली

नई दिल्ली

86.66

2

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे

मुंबई

83.09

3

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर

कानपुर

82.79

4

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर

खड़गपुर

76.88

5

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की

रुड़की

76.00

6

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी

गुवाहाटी

71.86

7

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद

हैदराबाद

71.55

8

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुचिरापल्ली

तिरुचिरापल्ली

66.88

9

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) वाराणसी

वाराणसी

66.69

10

NIRF रैंकिंग 2024: भारत के टॉप 10 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट

 एनआईआरएफ (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) 2024 की रैंकिंग के अनुसार, भारत के टॉप 10 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट निम्नलिखित हैं:

नाम

शहर

अंक

रैंक

IIM अहमदाबाद

अहमदाबाद

83.32

1

IIM बैंगलोर

बेंगलुरु

81.16

2

IIM कोझिकोड

कोझिकोड

77.90

3

IIT दिल्ली

नई दिल्ली

76.25

4

IIM कलकत्ता

कोलकाता

75.07

5

IIM मुंबई

मुंबई

74.73

6

IIM लखनऊ

लखनऊ

74.43

7

IIM इंदौर

इंदौर

73.53

8

XLRI - जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट जमशेदपुर

जमशेदपुर

68.13

9

IIT बॉम्बे

मुंबई

67.16

10

एनआईआरएफ रैंकिंग 2024: देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज

एनआईआरएफ (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) 2024 के अनुसार, भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज निम्नलिखित हैं:

नाम

शहर

अंक

रैंक

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली

नई दिल्ली

94.46

1

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च

चंडीगढ़

80.83

2

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज

वेल्लोर

75.11

3

नेशनल इँस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज,बेंगलुरू

बेंगलुरु

71.92

4

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च

पुदुचेरी

70.74

5

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान

लखनऊ

70.07

6

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

वाराणसी

69.54

7

अमृता विश्व विद्यापीठम

कोयंबटूर

68.81

8

कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल

मणिपाल

67.42

9

मद्रास मेडिकल कॉलेज और गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल, चेन्नई

चेन्नई

64.12

10

एनआईआरएफ रैंकिंग 2024: भारत के टॉप 10 कॉलेज

एनआईआरएफ (National Institutional Ranking Framework) भारत में शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग करने वाला एक फ्रेमवर्क है। यह रैंकिंग विभिन्न मापदंडों जैसे शिक्षण, अनुसंधान, संसाधन और समग्र प्रदर्शन पर आधारित होती है। 2024 की एनआईआरएफ रैंकिंग में भारत के शीर्ष 10 कॉलेजों में दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों का दबदबा रहा। यहां देखें पूरी लिस्ट:

नाम

शहर

अंक

रैंक

हिंदू कॉलेज

दिल्ली

74.47

1

मिरांडा हाउस

दिल्ली

73.22

2

सेंट स्टीफंस कॉलेज

दिल्ली

72.97

3

राम कृष्ण मिशन विवेकानंद शताब्दी महाविद्यालय

कोलकाता

72.97

3

आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज

नई दिल्ली

72.59

5

सेंट जेवियर्स कॉलेज

कोलकाता

72.15

6

पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर विमेन

कोयंबटूर

72.09

7

लोयोला कॉलेज

चेन्नई

70.74

8

किरोड़ीमल कॉलेज

दिल्ली

69.86

9

लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन

नई दिल्ली

69.49

10

एनआईआरएफ रैंकिंग 2024: भारत के टॉप 10 डेंटल कॉलेज

एनआईआरएफ (National Institutional Ranking Framework) भारत में शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग के लिए एक फ्रेमवर्क है। यह रैंकिंग विभिन्न पैरामीटर्स जैसे शिक्षण, अनुसंधान, संसाधन, और छात्र परिणामों के आधार पर की जाती है।

डेंटल कॉलेजों की एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में कई प्रतिष्ठित संस्थानों ने शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। इन रैंकिंग्स से छात्रों को यह जानने में मदद मिलती है कि कौन से डेंटल कॉलेज बेहतर सुविधाएं, शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। आप यहां देखें 2024 की एनआईआरएफ रैंकिंग में भारत के टॉप 10 डेंटल कॉलेजों की सूची:

नाम

शहर

अंक

रैंक

सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज

चेन्नई

81.83

1

मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, मणिपाल

मणिपाल

76.03

2

मौलाना आज़ाद दंत चिकित्सा विज्ञान संस्थान

दिल्ली

74.39

3

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी

लखनऊ

72.36

4

डॉ. डीवाई पाटिल विद्यापीठ

पुणे

72.25

5

ए.बी.शेट्टी मेमोरियल इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज

मंगलुरु

70.14

6

एसआरएम डेंटल कॉलेज

चेन्नई

69.18

7

जामिया मिलिया इस्लामिया

नई दिल्ली

64.38

8

शिक्षा `ओ` अनुसंधान

भुवनेश्वर

63.26

9

श्री रामचंद्र उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान

चेन्नई

62.40

10

एनआईआरएफ रैंकिंग 2024: भारत के टॉप 10 फार्मेसी कॉलेज

NIRF (National Institutional Ranking Framework) द्वारा जारी 2024 की रैंकिंग में भारत के शीर्ष 10 फार्मेसी कॉलेजों की सूची में जामिया हमदर्द ने पहला स्थान हासिल किया है। यहां शीर्ष 10 फार्मेसी कॉलेजों की सूची दी गई है:

नाम

शहर

अंक

रैंक

जामिया हमदर्द

नई दिल्ली

84.01

1

राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान हैदराबाद

हैदराबाद

80.29

2

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी

पिलानी

78.95

3

जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी

ऊटी

77.13

4

रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान

मुंबई

74.69

5

जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी

मैसूर

72.89

6

पंजाब विश्वविद्यालय

चंडीगढ़

72.76

7

मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, मणिपाल

उडुपी

72.27

8

राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान मोहाली

मोहाली

70.86

9

एसवीकेएम का नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज

मुंबई

69.94

10

एनआईआरएफ रैंकिंग 2024: देश के टॉप 10 लॉ कॉलेज

NIRF (National Institutional Ranking Framework) द्वारा जारी 2024 की रैंकिंग में भारत के शीर्ष 10 लॉ कॉलेजों की सूची निम्नलिखित है:

नाम

शहर

अंक

रैंक

नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी

बेंगलुरु

83.83

1

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय

नई दिल्ली

77.48

2

नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ

हैदराबाद

77.05

3

पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय विधि विज्ञान विश्वविद्यालय

कोलकाता

76.39

4

सिम्बायोसिस लॉ स्कूल

पुणे

74.62

5

जामिया मिलिया इस्लामिया

नई दिल्ली

73.12

6

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर

खड़गपुर

71.47

7

गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय

गांधीनगर

69.56

8

शिक्षा `ओ` अनुसंधान

भुवनेश्वर

65.40

9

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय

लखनऊ

64.96

10

एनआईआरएफ रैंकिंग 2024: रिसर्च इंस्टीट्यूट

एनआईआरएफ (National Institutional Ranking Framework) भारत में शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग करने का एक लोकप्रिय मंच है। साल 2024 में जारी एनआईआरएफ रैंकिंग में रिसर्च इंस्टीट्यूट्स की श्रेणी में कई प्रतिष्ठित संस्थानों ने अपनी जगह बनाई है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में रिसर्च इंस्टीट्यूट्स की श्रेणी में टॉप पर रहने वाले कुछ प्रमुख संस्थान हैं:

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु: 
  • आईआईटी मद्रास: 
  • आईआईटी दिल्ली: 
  • आईआईटी बॉम्बे: 
  • आईआईटी खड़गपुर: 

एनआईआरएफ रैंकिंग 2024: ओपन यूनिवर्सिटी

एनआईआरएफ 2024 में ओपन यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग भी जारी की गई है। इन रैंकिंग में विभिन्न ओपन यूनिवर्सिटीज को उनके प्रदर्शन के आधार पर स्थान दिया गया है। ओपन यूनिवर्सिटीज में एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 लिस्ट यहां देखें:

  • इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) नई दिल्ली
  • नेताजी सुभाष ओपन यूनिवर्सिटी कोलकाता
  • डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी अहमदाबाद
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 13, 2024, 15:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News