RPSC Police SI City Slip 2026: राजस्थान पुलिस एसआई रि-एग्जाम की सिटी स्लिप जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
RPSC Police SI Re-exam City Slip 2026: आरपीएससी ने एसआई परीक्षा 2026 की सिटी स्लिप आज 13 सितंबर को जारी की है। जबकि एडमिट कार्ड 17 सितंबर को जारी किए जाएंगे। राजस्थान SI परीक्षा 20 सितंबर को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से अपनी शहर सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC Police SI Re-exam City Slip 2026: राजस्थान सब-इंस्पेक्टर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आरपीएससी एसआई परीक्षा शहर स्लिप 2026 आज 13 सितंबर, 2026 को जारी कर दी गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने परीक्षा शहर की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दी है।
आरपीएससी एसआई परीक्षा 2026 का आयोजन 20 सितंबर, 2026 को दो चरणों में किया जाएगा। उम्मीदवारों को पहले अपनी परीक्षा स्लिप डाउनलोड करनी चाहिए और फिर एडमिट कार्ड जारी होने पर उसे डाउनलोड करना आवश्यक है। क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं होगी।
Rajasthan Police SI Exam City Slip 2026: डाउनलोड लिंक
आरपीएससी एसआई परीक्षा 2026 परीक्षा के लिए आवंटित शहर की पर्ची उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल की जानकारी प्रदान करती है। इससे उम्मीदवारों को अपनी यात्रा की योजना बनाने और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में मदद मिलती है।
आयोग की ओर से आज 13 सितंबर को सिटी स्लिप जारी की गई है। एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किए गए हैं, हॉल टिकट वह दस्तावेज है जिसे उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए साथ ले जाना आवश्यक है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे अलग से डाउनलोड करना चाहिए।
Rajasthan Police SI City Intimation Slip 2026 Download link
राजस्थान पुलिस एसआई सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। आपकी सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है:
| राजस्थान पुलिस एसआई सिटी स्लिप 2026 |
RPSC Police SI City Intimation Slip 2026: हाइलाइट्स
राजस्थान पुविस एसआई सिटी स्लिप आज 13 सितंबर को एसएसओ पोर्टल पर जारी की गई है। 20 सितंबर की परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार अन्य हाइलाइट्स नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं:
| संगठन | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
| परीक्षा का नाम | सब इंस्पेक्टर पुलिस / प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2021 |
| सिटी स्लिप | 13 सितंबर, 2026 जारी |
| रि-एग्जाम डेट | 20 सितंबर, 2026 |
| लॉगिन क्रेडेंशियल | एप्लिकेशन नंबर और D.OB |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://recruitment.rajasthan.gov.in/ |
RPSC Police SI Re-exam 2026: एग्जाम शेड्यूल
आरपीएससी एसआई परीक्षा 2026 का आयोजन 20 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा तिथि और समय का विवरण नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं।
| RPSC SI परीक्षा तिथि 2026 | |
| विषय | परीक्षा का समय |
| हिंदी | सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
| सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान | दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक |
RPSC Police SI City Slip 2026: ऑनलाइन सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होमपेज पर संबंधित परीक्षा शहर अनुभाग खोलें।
स्टेप 3 आरपीएससी सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2026 की सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 मांगे गए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्टेप 5 अब आरपीएससी एसआई परीक्षा के शहर की पर्ची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
स्टेप 6 शहर की पर्ची डाउनलोड करें और भविष्य में संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.