Sastra University ‘करियर कंपास’ वेबिनार 12 अप्रैल शाम 4 बजे से, जुड़ें हमारे साथ
दैनिक जागरण और Sastra University 12वीं पास छात्रों के लिए 'करियर कंपास' वेबिनार आयोजित कर रहे हैं। 12 अप्रैल को शाम 4 बजे होने वाले इस वेबिनार में छात्र इंजीनियरिंग, लॉ, मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में करियर विकल्पों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। यह छात्रों को भविष्य की योजना बनाने, शंकाएं दूर करने और इंडस्ट्री ट्रेंड्स समझने में मदद करेगा। इसमें Sastra University के कुलपति और डीन शामिल होंगे।
12वीं की परीक्षा पास करने के बाद क्या करें? इंजीनियरिंग की राह चुनें, लॉ में भविष्य बनाएं या मैनेजमेंट के क्षेत्र में कदम रखें? ऐसे कई सवाल छात्रों और अभिभावकों के मन में होते हैं, जिनके जवाब के लिए वे पड़ोस के भैया से राय लेते हैं और दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ चर्चा करते हैं। इसके बावजूद उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाती। जब बात करियर की हो, तो कोर्स को लेकर स्पष्टता जरूरी हो जाता है, तभी भविष्य के लिए सही प्लानिंग हो पाती है।
छात्रों को सही दिशा दिखाने और करियर की बारीकियों को समझाने के लिए दैनिक जागरण और Sastra University मिलकर ‘करियर कंपास’ वेबिनार का आयोजन कर रहे हैं।
यह वेबिनार विशेष रूप से उन छात्रों के लिए है जो अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। यहां छात्र जाने माने विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। वे अपने करियर से संबंधित शंकाओं को दूर कर सकते हैं। साथ ही, उन्हें इंडस्ट्री ट्रेंड्स, एडमिशन की जरूरतों और अन्य फायदों के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
रविवार, 12 अप्रैल को शाम 4 बजे आयोजित होने वाले इस वेबिनार में Sastra University के कुलपति डा. एस. वैद्यसुब्रमन्यम, स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग के डीन डा. वी. एस. शंकर श्रीराम शामिल होंगे। स्मृति रस्तोगी कार्यक्रम की मॉडरेटर होंगी। यह वेबिनार दिलचस्प और मजेदार होगा, जहां छात्रों के करियर और उनके भविष्य की बात होगी। इसलिए जुड़ें हमारे साथ।
वेबिनार से जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के लिए यहाँ क्लिक करें ।
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.