SSC CGL Tier 2 Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी की एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की,इस लिंक से करें डाउनलोड
SSC CGL Tier 2 Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की 2023 आज 14 मार्च 2023 को ssc.nic.in पर जारी कर दी गई है।आयोग ने सूचित किया है कि उम्मीदवार 14 मार्च को शाम 6 बजे से 17 मार्च 2023 को शाम 6 बजे तक टियर -2 परीक्षा के लिए एसएससी सीजीएल आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं।
SSC CGL Tier 2 Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सही प्रतिक्रियाओं के साथ आज 14 मार्च 2023 को एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की 2023 ssc.nic.in पर जारी की है। SSC CGL 2023 की टियर 2 परीक्षा 02 से 07 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक सेएसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की चेक कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने टियर 2 परीक्षा के लिए एसएससी सीजीएल आंसर की के साथ प्रतिक्रिया प्रश्न पत्र भी जारी किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की आयोग की वेबसाइट से देख सकते हैं।
आयोग ने अधिसूचित किया है कि उम्मीदवार 14 मार्च को शाम 6 बजे से 17 मार्च 2023 को शाम 6 बजे तक टियर -2 परीक्षा के लिए एसएससी सीजीएल आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। एसएससी उल्लिखित समय सीमा के बाद किसी भी अभ्यावेदन को स्वीकार नहीं करेगा।
एसएससी सीजीएल की आधिकारिक सूचना में कहा गया है, "उम्मीदवार अपने संबंधित रिस्पांस शीट का प्रिंट आउट ले सकते हैं, क्योंकि उपरोक्त निर्दिष्ट समय सीमा के बाद यह उपलब्ध नहीं होगा।"
एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की 2023 डाउनलोड
एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक को प्राप्त कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की हाइलाइट्स
| परीक्षा प्राधिकरण का नाम | कर्मचारी चयन आयोग |
| परीक्षा का नाम | संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर 2 परीक्षा |
| रिक्ति विवरण | 37409 |
| प्रकार | एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की |
| एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा तिथि | मार्च 02 से 07, 2023 |
| एसएससी सीजीएल टियर 2 उत्तर कुंजी तिथि | घोषित(14 मार्च 2023) |
| एसएससी सीजीएल टियर 2 परिणाम दिनांक | घोषित किए जाने हेतु |
| SSC CGL Tier 2 answer Key PDF download करने के लिए यहां |
| SSC CGL Tier 2 answer Key PDF download link | क्लिक करें |
SSC CGL Tier 2 Answer Key 2023: ऑनलाइन आपत्ति कैसे दर्ज करें?
आयोग ने एसएससी सीजीएल टियर 2 अस्थायी आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने की सुविधा प्रदान करेगा। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी द्वारा घोषित की जाने वाली निश्चित समय अवधि के भीतर अपनी आपत्तियां/चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं। प्रश्न/उत्तर चुनौती के लिए उन्हें 100 रूपये का प्रति आपत्ति भुगतान करना होगा।
Also Check: SSC CGL Exam 2023: 1 अप्रैल को जारी होगा CGL 2023 का नोटिफिकेशन, यहाँ चेक करें डिटेल्स
SSC CGL Tier 2 Answer Key 2023: एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की डाउनलोड कैसे करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए इस लेख में दिए गए चरणों की मदद से एसएससी सीजीएल मेन्स उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के चरणों की जांच कर सकते हैं:
चरण 1: आयोग की वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2: उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना रोल नंबर और पासवर्ड जैसे विवरण प्रदान करें।
चरण 4: एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की डाउनलोड करें।
चरण 5: फिर इसका एक प्रिंट ले लें।
| SSC ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए | यहां क्लिक करें |
SSC CGL Tier 2 Result & Final Answer Key 2023 के बारे में
आयोग सभी आपत्तियों के बाद एसएससी सीजीएल टियर 2 में उम्मीदवारों की चयन सूची तैयार करेगा। एसएससी सीजीएल टीयर 2 अंतिम आंसर की टियर 2 परिणाम की घोषणा के बाद प्रकाशित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न सरकारी मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में ग्रेड 'बी' और 'सी' श्रेणी के पदों पर भर्ती किया जाएगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.