SSC GD Revised Vacancy 2025: अब जीडी कांस्टेबल के 53 हजार पदों पर होगी भर्ती, जल्द आएगा रिजल्ट, यहाँ चेक करें संशोधित रिक्तियों की लिस्ट
SSC GD Revised Vacancy 2025: एसएससी ने जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2024 के लिए संशोधित रिक्तियों की लिस्ट जारी कर दी है. एसएससी जीडी का परिणाम इन्हीं रिक्तियों पर जारी किया जाएगा. अब ये भर्तियाँ 53 हजार पदों पर होंगी जिसके लिए जल्द ही परिणाम जारी किया जा सकता है. उम्मीदवार संशोधित रिक्तियों की पूरी लिस्ट यहाँ चेक कर सकते हैं.
SSC GD Revised Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2024 के लिए रिक्तियों की संशोधित लिस्ट जारी कर दी है. पहले एसएससी जीडी कांस्टेबल के 39 हजार पदों पर भर्तियाँ होनी थी जबकि अब ये भर्तियाँ 53690 पदों पर होनी है. एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2024-25 53690 रिक्तियों के लिए जारी किया जाएगा. एसएससी द्वारा संशोधित रिक्तियों का विवरण जारी करने के बाद अब ऐसी संभावना है कि एसएससी जल्द ही लिखित परिणाम भी जारी कर सकता है.
एसएससी जीडी रिक्तियां 2025
आयोग ने फलदे एसएससी जीडी के 39481 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की थी, जिन्हें अब बढ़ाकर 53690 कर दिया गया है। उम्मीदवार सभी बलों और श्रेणियों के लिए एसएससी जीडी संशोधित रिक्तियों की सूची 2025 की जाँच करने के लिए नीचे दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

एसएससी जीडी नई रिक्तियां 2025 सूची
एसएससी जीडी रिक्तियां 2025: पुरुषों के लिए
सीआईएसएफ बल के लिए सबसे अधिक रिक्तियों की घोषणा की गई है, इसके बाद बीएसएफ और सीआरपीएफ का स्थान है। नीचे पुरुष उम्मीदवारों के लिए एसएससी जीडी रिक्तियों का विवरण दिया गया है।
| बल | रिक्तियों की संख्या |
| बीएसएफ | 13880 |
| सी आई एस एफ | 14910 |
| सीआरपीएफ | 13787 |
| एसएसबी | 902 |
| आई टी बी पी | 2948 |
| एआर | 1750 |
| एसएसएफ | 132 |
| एनसीबी | 11 |
| कुल | 48320 |
एसएससी जीडी रिक्ति 2025 महिलाओं के लिए
| बल | रिक्तियों की संख्या |
| बीएसएफ | 2491 |
| सी आई एस एफ | 1661 |
| सीआरपीएफ | 572 |
| आई टी बी पी | 520 |
| एआर | 115 |
| एनसीबी | 11 |
| कुल | 5370 |
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com