UPPSC Success Story: हिंदी मीडियम से की पढ़ाई, तीन बार फेल होने के बाद चौथे प्रयास में SDM बनी अपूर्वा यादव
UPPSC Success Story: अपूर्वा यादव ने अपनी शुरुआती पढ़ाई हिंदी मीडियम से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की और सिविल सेवाओं की तैयारी शुरू कर दी। तीन बार फेल होने के बाद उन्होंने चौथे प्रयास में SDM बनकर सफलता हासिल की है।
UPPSC Success Story: देश के विभिन्न शहरों और गांवों में रहने वाले युवाओं में सिविल सेवाओं का क्रेज बढ़ रहा है। यही वजह है कि हर साल सिविल सेवा के लिए आवेदन करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, इस परीक्षा के लिए हर युवा आवेदन करता है, लेकिन इसमें केवल उन्हें ही सफलता मिलती है, जो इस परीक्षा की गंभीरता से तैयारी करते हैं। इस वजह से आवेदन करने वाले लाखों युवाओं में से कई युवा इसके प्रीमिल्स को भी क्वालिफाई नहीं कर पाते हैं। इसके साथ ही कुछ युवाओं को हिंदी और अंग्रेजी के बीच बनी खाई को लांघने में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको अपूर्वा यादव की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने हिंदी मीडियम से अपनी पढ़ाई पूरी की और इसके बाद उन्होंने सिविल सेवाओं की तैयारी शुरू कर दी। हालांकि, उन्हें तीन बार असफलता का मुंह देखना पड़ा, जिसके बाद चौथे प्रयास में वह SDM बनने में सफल रही।
अपूर्वा का परिचय
अपूर्वा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा हिंदी मीडियम से पूरी की। इसके बाद साइंस विषयों को पढ़कर बीटेक में दाखिला लिया और स्नातक की पढ़ाई की।
View this post on Instagram
अंग्रेजी में होती थी परेशानी
अपूर्वा यादव की शुरुआती शिक्षा हिंदी मीडियम में हुई थी, ऐसे में उन्हें शुरुआत में अंग्रेजी में परेशानी होती थी। हालांकि, उन्होंने इसे सिर्फ परेशानी तक सीमित रखने के बजाय इसका हल निकालना शुरू किया और अंग्रेजी शो देखने के साथ अंग्रेजी किताबों को पढ़ा। यही नहीं वह बिना किसी झिझक के टूटी-फूटी अंग्रेजी में लोगों से बात किया करती थी, जिससे उनके बोलचाल में भी अंग्रेजी में सुधार हो सके।
View this post on Instagram
पढ़ाई के बाद लगी TCS में नौकरी
अपूर्वा ने अपनी अंग्रेजी में सुधार करते हुए मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी हासिल की। वहीं, उन्हें अमेरिका में नौकरी का ऑफर मिला, लेकिन उनके मन में प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना था।
View this post on Instagram
तीन बार हुई असफल
अपूर्वा ने अपने सिविल सेवाओं की तैयारी शुरू कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने UPSC में भी प्रयास किया। वहीं, UPPSC में उन्होंने अपना पहला प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और अपना दूसरा प्रयास किया। वह इस प्रयास में भी परीक्षा को पास नहीं कर सकी। अपूर्वा ने हार न मानते हुए तीसरा प्रयास किया और वह इस बार भी असफल हो गई।
View this post on Instagram
चौथे प्रयास में SDM बनी अपूर्वा
अपूर्वा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की PCS परीक्षा में अपना चौथा प्रयास किया। इस प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल करते हुए SDM का पद हासिल किया है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.