UPPSC Success Story: UPSC सिविल सेवाओं में मिली असफलता, PCS में पहले प्रयास में DSP बनी निकिता श्रीवास्तव
UPPSC Success Story: निकिता श्रीवास्तव ने कॉलेज के बाद से बाद से ही सिविल सेवाओं की तैयारी करना शुरू कर दिया था। उन्होंने UPSC सिविल सेवाओं की परीक्षा दी, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की PCS परीक्षा दी और अपने पहले प्रयास में ही वह इस परीक्षा को पास करने में सफल रही हैं। उन्होंने 15वां रैंक हासिल किया है और वह DSP बनने जा रही हैं।
UPPSC Success Story: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग(UPPSC) ने PCS परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से युवाओं ने सफलता का परचम लहराया है। यूपीएससी सिविल सेवाओं की तरह इस परीक्षा को भी पास करना आसान नहीं है। यही वजह है कि कुछ छात्र कई वर्षों तक इस परीक्षा की तैयारी करते हैं और सफलता के शिखर तक पहुंचने के इंतजार में रहते हैं। आज हम आपको उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाली निकिता श्रीवास्तव की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवाओं का प्रयास किया। इसमें वह प्रीमिल्स पास करने में सफल भी रही, लेकिन मेंस पास नहीं कर सकी। अंत में उन्होंने पीसीएस का पहला प्रयास किया और अपने पहले प्रयास में ही उन्होंने 15वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। निकिता श्रीवास्तव अब DSP बनने जा रही हैं।
निकिता श्रीवास्तव का परिचय
निकिता श्रीवास्तव मूलरूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया के बरईपुर गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने देवरिया के इंटर कॉलेज से ही अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की है। उनके पिता एक राजकीय इंटर कॉलेज में लेक्चरर के पद पर कार्यरत हैं।
पढ़ाई पूरी होने के बाद शुरू कर दी थी तैयारी
निकिता ने अपनी पढ़ाई पूरी होने के बाद सिविल सेवाओं की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की सिविल सेवाओं में प्रयास करने का निर्णय लिया और इसके लिए प्रयागराज जाकर तैयारी शुरू कर दी।
UPSC में मिली असफलता
निकिता ने यूपीएससी का प्रयास किया और उन्होंने प्रीलिम्स की परीक्षा पास कर ली, हालांकि वह इसकी मेंस की परीक्षा में सफलता हासिल नहीं कर सकी। लेकिन, उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी को जारी रखा। निकिता ने फिर से प्रयास किया, लेकिन वह इस बार भी सफलता हासिल करने में नाकामयाब रही।
पहले प्रयास में बनी DSP
निकिता श्रीवास्तव ने सिविल सेवाओं के साथ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा की भी तैयारी की थी। इसके लिए उन्होंने सिविल सेवाओं के पाठ्यक्रम के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के लिए विशेष रूप से तैयारी की और अपना पहला प्रयास किया। इस परीक्षा में वह प्रीलिम्स के बाद मेंस पास करने में भी सफल रही। साथ ही उन्होंने इंटरव्यू में पहुंचकर फाइनल लिस्ट में भी जगह बनाई। बीते दिनों जब आयोग की ओर से परिणाम जारी किया गया, तो निकिता ने 15वीं रैंक हासिल करते हुए DSP का पद हासिल किया है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.