Uttarakhand D.El.Ed Admit Card 2026: उत्तराखंड डीएलएड एडमिट कार्ड जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें
Uttarakhand D.El.Ed Admit Card 2026: उत्तराखंड डीएलएड एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ukdeled.com पर जारी किया गया है। परीक्षा का आयोजन 18 नवंबर को किया जाएगा। उम्मीदवार हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
Uttarakhand D.El.Ed Admit Card 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE), रामनगर उत्तराखंड डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
Uttarakhand DElEd Hall Ticket 2026 Download Link
उम्मीदवार प्रवेश पत्र ऑफिशियलवेबसाइट ukdeled.com पर जाकर लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर / एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि सबमिट करके उत्तराखंड DElEd 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन कर सकते हैं। लॉग इन करने के बाद कॉल लेटर सेव करने से पहले डिटेल्स, वेन्यू का पता, शिफ्ट का समय और गाइडलाइन्स चेक कर लें।
| उत्तराखंड डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 |
Uttarakhand D.El.Ed Admit Card 2026: हाइलाइट्स
उत्तराखंड DElEd कॉल लेटर 2026 परीक्षा देने वाले सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है। नीचे दी गई टेबल में परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 |
| बोर्ड का नाम | उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद |
| कोर्स | Diploma in Elementary Education |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 13 नवंबर 2026 (जारी) |
| परीक्षा तिथि | 18 नवंबर 2026 |
| परीक्षा का समय | सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे |
| परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन |
| एडमिट कार्ड का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | ukdeled.com |
Uttarakhand D.El.Ed Exam Date 2026
उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
How to download Uttarakhand D.El.Ed Admit Card 2026?
उत्तराखंड डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें:
1. सबसे पहले उत्तराखंड डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट ukdeled.com पर जाएं।
2. होमपेज पर उपलब्ध Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
4. उम्मीदवार नाम और जन्मतिथि के माध्यम से भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
5. स्क्रीन पर आपका डीएलएड एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
6. इसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक चेक करें।
7. अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Uttarakhand DElEd Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर उपलब्ध जानकारी
उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्नलिखित जानकारियों को ध्यान से देखना चाहिए।
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- जन्मतिथि
- परीक्षा की तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.