RBSE Board Exam 2027: राजस्थान 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की डेट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम; जानें कब जारी होगी पूरी डेटशीट
RBSE Time Table 2027 Class 10, 12: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की डेट्स जारी कर दी है, परंतु, डिटेल्ड सब्जेक्ट-वाइज डेटशीट जल्द ही वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
Rajasthan Board Date Sheet 2027: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बोर्ड ने आने वाले सेशन 2026-27 के मुख्य एग्जाम की ऑफिशियल डेट्स जारी कर दी है।
बोर्ड द्वारा जारी किया गया ऑफिशिय नोटिस के अनुसार, राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं के एग्जाम 16 फरवरी 2027 से शुरू किए जाएंगे। परंतु, अभी आयोग द्वारा एग्जाम शुरू होने की डेट और टाइम की ही घोषणा की गई है, जबकि Subject-wise Date Sheet PDF जल्द ही वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी।
RBSE Board Exam 2027 Overview
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम 2027 से जुड़ी सभी नई डिटेल्स के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
| इवेंट | ऑफिशियल डिटेल्स और डेट्स |
| बोर्ड का नाम | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर |
| एग्जाम का नाम | आरबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 |
| एग्जाम शुरू होने की डेट | 16 फरवरी 2027 |
| एग्जाम टाइमिंग | सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक (एकल शिफ्ट) |
| सब्जेक्ट-वाइज डेटशीट की स्थिति | जल्द जारी होगी (Awaited) |
| प्रैक्टिकल एग्जाम | जनवरी 2027 में एक्सपेक्टेड (कक्षा 12वीं के लिए) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
JEE Advanced 2027 Exam Date OUT
राजस्थान बोर्ड :- 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से होगी शुरू, सुबह 10.30 से शुरू होंगी परीक्षाएं ll @Rajasthanboard #12ClassExam ll #10ClassExam ll #RBSE
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) November 7, 2026
Shift Timing Change: अब सुबह 8:30 नहीं, 10:30 बजे से होंगे पेपर
इस बार राजस्थान बोर्ड ने छात्रों की सुविधा और मौसम को ध्यान में रखते हुए एग्जाम के टाइम में भी बदलाव किए है:
- नया टाइम: साल 2027 की 10वीं और 12वीं के सभी बोर्ड एग्जाम सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:45 बजे तक आयोजित किए जाऐंगे।
- पुराने टाइम में रिवाइज्ड: पिछले सालों में राजस्थान बोर्ड की सुबह की शिफ्ट के एग्जाम 8:30 बजे से शुरू होते थे, जिसे बदलकर अब 10:30 बजे कर दिया गया है। इस बदलाव से दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से एग्जाम सेंटर तक पहुंचने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।
कब जारी होगी डिटेल्ड डेटशीट और उसमें क्या-क्या जानकारी होगी?
राजस्थान बोर्ड ने अभी केवल एग्जाम की शुरुआती डेट (16 फरवरी 2027) बताई गई है। सब्जेक्ट-वाइज डिटेल्ड डेटशीट बोर्ड द्वारा जल्द ही पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। डेटशीट डाउनलोड करने के बाद सभी छात्र इन निम्नलिखित डिटेल्स को जरूर चेक करें।
- बोर्ड और कक्षा का नाम (Class 10th / Class 12th - Arts, Science, Commerce)
- हर सब्जेक्ट का नाम और सब्जेक्ट कोड
- सब्जेक्ट-वाइज एग्जाम की डेट और दिन
- एग्जाम का टाइम और एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग टाइम
- छात्रों के लिए एग्जाम वाले दिन के महत्वपूर्ण निर्देश
RBSE 10th, 12th Date Sheet 2027 कैसे डाउनलोड करें?
Rajasthan Board Date Sheet 2027 जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिख रहे 'News Update' सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर, यहां आपको 'RBSE Class 10th Time Table 2027' या 'RBSE Class 12th Time Table 2027' का एक्टिव लिंक दिखाई देगा, आप अपनी कक्षा के अनुसार उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आप सब्जेक्ट-वाइज PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.