CDS 2 Answer Key 2026: यूपीएससी सीडीएस 2 उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 16, 2026, 18:12 IST

CDS 2 Answer Key 2026: यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDD) 2 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसकी परीक्षा कल यानी 13 सितंबर 2026 रविववार के दिन अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी। यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। 

CDS 2 Answer Key 2026
CDS 2 Answer Key 2026

UPSC CDS 2 Answer Key 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDD) 2 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसकी परीक्षा कल यानी 13 सितंबर 2026 रविववार के दिन अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA) और एयर फोर्स अकादमी (AFA) और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) में कुल 451 ऑफिसर के रिक्त पदों को भरा जाना है।  

यूपीएससी सीडीएस 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। 

CDS 2 2026 Answer Key PDF डाउनलोड लिंक 

यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद इसका डाउनलोड ऑफिशियल वेबसाइट पर तुरंत एक्टिव हो जाएगा। लिंक नीचे टेबल में भी प्रदान कर दिया जाएगा। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए उम्मीदवार अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। 

विषय 

आंसर-की PDF 

इंग्लिश 

क्लिक करें

जनरल नॉलेज 

क्लिक करें

गणित 

क्लिक करें

UPSC CDS 2 Answer Key 2026  - हाइलाइट्स 

अगर किसी उम्मीदवार को यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 से संबंधित कोई आपत्ति होगी, तो वह अपनी आपत्ति निर्धारित समय-सीमा के भीत प्रति प्रश्न आवेदन शुल्क भी लिया जाएगा। इसके लिए प्रासंगिक दस्तावेज भी अटैच करने होंगे। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं।

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

विभाग का नाम 

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA) और एयर फोर्स अकादमी (AFA) और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA)

पद का नाम 

ऑफिसर 

रिक्त पदों की संख्या 

451 

परीक्षा की तिथि 

13 सितंबर 2026, रविववार

आंसर-की जारी होनी की तिथि 

16 सितंबर 2026  

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsc.gov.in

UPSC CDS 2 Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर दिए गए Examination टैब पर क्लिक करें। 

  • Answer Keys विकल्प को चुनें। 

  • UPSC CDS 2 Answer Key 2026 पर क्लिक करें। 

  • उत्तर कुंजी की PDF कंप्यूूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड कर लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 16, 2026, 18:12 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News