Aaj ki Sarkari Naukri 27 November 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इन विभागों में निकली वैकेंसी

Aaj ki Sarkari Naukri 27 November 2026: सरकारी नौकरी किसकी चाह नहीं होती, लेकिन अवसर उन्हीं को मिलता है जो समय रहते सही अपडेट रखते हैं और लगातार मेहनत करते हैं। कई बार नॉलेज न होने से कई बेहतरीन जॉब्स की लास्ट डेट निकल जाती है। इसलिए जरूरी है कि आप हर दिन निकलने वाली नई सरकारी नौकरियों से अपडेट रहें। यहां देखें 27 नवंबर 2026 की प्रमुख सरकारी नौकरियों की पूरी जानकारी। 

Nov 27, 2026, 07:00 IST
Aaj ki Sarkari Naukri 27 November 2026
Aaj ki Sarkari Naukri 27 November 2026

Aaj ki Sarkari Bharti 2026 in Hindi: जागरण जोश आज आपके लिए कुछ चुनिंदा सरकारी नौकरियों की लिस्ट लेकर आया है, जिनके लिए केवल 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आइए नीचे इस लेख में ऐसी ही प्रमुख सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जो आपके करियर के लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकती हैं। सही समय पर आवेदन करके अगला नंबर आपका भी हो सकता है। 

बीपीएससी में AEDO पद पर निकली भर्तियां 

बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी यानी AEDO के कुल 935 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली है। पदों के लिए आवेदन 01 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार ग्रेजुएट होना चाहिए और उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन फीस 100 रुपये होगी। 

Related Stories

NTA में बनना चाहते हैं ऑफिस असिस्टेंट? 

अगर आपका जवाब हां में है, तो यह नौकरी कब से आपका इंतजार कर रही है। NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऑफिस असिस्टेंट के पद पर भर्तियां निकाली है। 10 दिसंबर 2026 तक उम्मीदवार बिना झझंट E-Mail से फॉर्म जमा कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि फॉर्म  ऑफिशियल मेल आईडी recruitment@nta. ac.in पर भेजना होगा। ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में Application for the post of Office Assistant (OA), NTA लिखना होगा। उम्र बस 50 साल से ज्यादा न हो। 

छत्तीसगढ़ में AE, JE और DEO के 1501 भरे जाएंगे पद 

छत्तीसगढ़ में एई, जेई और डीईओ सहित कई पदों पर भर्तियां निकली है। इसके लिए कुल 1501 पदों को भरा जाना है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट अब 3 दिसंबर 2026 हो गई है। उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए 4 साल की स्नातक की डिग्री बीई या बीटेक आदि सब्जेक्ट में पूरी की हो। 

उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना होगा पूरा

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UKSSSC की ओर से कॉन्स्टेबल के कुल 1694 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अब शुरू हो चुके हैं। अब आप भी फॉर्म भरने में बिल्कुल भी देरी मत करों। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 25 दिसंबर 2026 है। उम्र 21 से 35 साल के बीच हो। कांस्टेबल पद पर सलेक्टिड कैंडिडेट्स को हर महीने 21,700 रुपये से 69,100 रुपये के बीच दिए जाएंगे। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।