UPSSSC Junior Analyst Food Final Result 2026 Out: जूनियर एनालिस्ट का रिजल्ट हुआ जारी, देखें फाइनल लिस्ट और कटऑफ

Last Updated: Nov 26, 2026, 12:04 IST

UPSSSC Junior Analyst Food Final Result 2026 Out: UPSSSC ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के लिए कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) के 414 पदों का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने 417 पदों के सापेक्ष 414 अभ्यर्थियों का चयन किया है। आप आयोग की वेबसाइट पर चयनित अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट और कटऑफ देख सकते हैं।

देखें चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट और कटऑफ
देखें चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट और कटऑफ

UPSSSC Junior Analyst Food Final Result 2026 Out: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 417 पदों पर नियुक्ति होनी थी, जिनमें से 414 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। आयोग ने सेलेक्ट उम्मीदवारों का रोल नंबर और कैटेगरी वाइज़ कटऑफ की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

417 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा

UPSSSC ने विज्ञापन संख्या 04-परीक्षा/2024 के तहत कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) के पदों पर भर्ती निकाली थी। इसके लिए मुख्य लिखित परीक्षा 16 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की पात्रता और डॉक्यूमेंट्स की जांच की गई। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद आयोग ने 417 विज्ञापित पदों के सापेक्ष 414 उम्मीदवारों के फाइनल लिस्ट को मंजूरी दी है। 

किस वर्ग के कितने अभ्यर्थियों का हुआ चयन?

आयोग की ओर से जारी चयन परिणाम के अनुसार कुल 414 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का श्रेणीवार विवरण इस प्रकार है।

अनारक्षित वर्ग: 168 अभ्यर्थी

अनुसूचित जाति (SC): 87 अभ्यर्थी

अनुसूचित जनजाति (ST): 4 अभ्यर्थी

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 114 अभ्यर्थी

EWS: 41 अभ्यर्थी

आयोग ने चयन प्रक्रिया में क्षैतिज आरक्षण के नियमों का भी पालन किया है। अनुसूचित जनजाति के सात विज्ञापित पदों में से चार पर ही चयन हो सका। बाकी तीन पदों को संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।

18 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन औपबंधिक

जारी परिणाम में 18 अभ्यर्थियों को औपबंधिक (Provisional) रूप से शामिल किया गया है। इनका अंतिम चयन आयोग या संबंधित विभाग के फैसले पर निर्भर करेगा। इसके अलावा भर्ती का परिणाम इस मामले से जुड़ी विभिन्न न्यायालयों में लंबित याचिकाओं पर आने वाले फैसलों के अधीन रहेगा।

UPSSSC Junior Analyst Food Final Result 2026

ऑफिसियल लिंक 

कहां देखें चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट और कटऑफ?

कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) भर्ती में शामिल अभ्यर्थी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और कैटेगरीवाइज़ कटऑफ जारी हो गई है। इस भर्ती के जरिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को नए कनिष्ठ विश्लेषक मिलेंगे। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 26, 2026, 12:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News