आज सोने का भाव 26 नवंबर 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का भाव, जानें 24, 22, 18 कैरेट की ताजा कीमत

Last Updated: Nov 26, 2026, 09:42 IST

आज सोने का भाव, Aaj Sone Ka Bhav, Gold Price Today in India 26 November 2026: सोना चांदी की कीमतें लगातार बदल रही हैं। ऐसे में जानें नोएडा, पटना, लखनऊ, दिल्ली, आगरा समेत आपके शहरों में 24K, 22K और 18 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या है।

Gold Price Today in India (आज सोना का भाव) 26 November 2026
Gold Price Today in India (आज सोना का भाव) 26 November 2026

Gold Price Today in India, आज सोने का भाव क्या है 26 November 2026: सोना चांदी की कीमतें लगातार बदल रही हैं। देश में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को गिरावट के बाद गुरुवार को भी सोने के भाव में कमजोरी का रुख बना हुआ है। सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। बुधवार को गिरावट के बाद आज (गुरुवार) बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी होने लगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सोने चांदी के भाव के उतार चढ़ाव पर नजर बनाए रखना जरूरी है। 

दिल्ली, नोएडा और मुंबई में सोने का भाव

गुडरिटर्न्स के मुताबिक 26 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,24,730 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,14,350 रुपये और 18 कैरेट की कीमत 93,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है। शहरों के हिसाब से सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।

सोने की शुद्धता कीमत (10 ग्राम)
24 कैरेट ₹1,24,730
22 कैरेट ₹1,14,350
18 कैरेट ₹93,590

दिल्ली और नोएडा में 24 कैरेट सोना 1,24,730 रुपये, 22 कैरेट 1,14,350 रुपये और 18 कैरेट 93,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट का भाव 1,24,580 रुपये, 22 कैरेट 1,14,200 रुपये और 18 कैरेट 93,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

MCX पर क्या है सोने का भाव?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को बाजार खुलने से पहले 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,21,298 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,21,137 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इंडिया बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,21,038 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 23 कैरेट सोना 1,20,553 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,10,871 रुपये और 18 कैरेट सोना 90,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

बुलियंस डॉट को डॉट इन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,21,910 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में सोने का भाव 3,575.60 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

इस बात का रखें ध्यान

ध्यान रखें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इसकी नरम प्रकृति के कारण आमतौर पर इससे आभूषण नहीं बनाए जाते। गहने बनाने के लिए ज्यादातर 22 और 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा मेकिंग चार्ज और GST जुड़ने के बाद गहनों की अंतिम कीमत बढ़ सकती है। इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर से ताजा भाव की पुष्टि करें और हॉलमार्क जरूर जांचें। सोने की कीमतें बाजार के अनुसार बदल सकती हैं।

क्या है एक्सपर्ट की राय 

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग का कहना है कि अमेरिका में मौद्रिक नीति सख्त होने की संभावनाओं के बीच निवेशक कीमती धातुओं में अपना निवेश कम कर रहे हैं। यही वजह है कि सोने और चांदी जैसी धातुओं पर दबाव बना हुआ है। इन धातुओं में कमजोरी और वैश्विक स्तर पर जोखिम से बचने की प्रवृत्ति बढ़ने से कीमतों में गिरावट आ रही है।

Kuldeep Raghav
Kuldeep Raghav

Senior Manager - Editorial

Kuldeep Raghav is a seasoned Multimedia Journalist, award-winning author and content strategist with over 15 years of experience across print, digital and video journalism. A Biotechnology graduate with a Postgraduate qualification in Journalism, he brings over nine years of experience in content development, video production and anchoring at Times Now Navbharat, along with over five years in print journalism at Amar Ujala.

He has authored more than 10,000 bylined articles, conducted numerous interviews, written three bestselling books and several audiobooks and has been a guest speaker at Many literary festivals. A recipient of the Prestigious "Hindustani Academy Award", his expertise spans editorial strategy, AI-driven content innovation, digital media, YouTube, team leadership and multimedia storytelling. He currently leads Jagran Josh - Hindi.

... Read More
First Published: Nov 26, 2026, 09:42 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News