26 November 2026 Ko Kya Hai: 26 नवंबर को क्या है, समुद्र के रास्ते आए थे आतंकी, 60 घंटे तक दहशत में थी मुंबई

Last Updated: Nov 26, 2026, 09:22 IST

26 November 2026 Ko Kya Hai, 26/11 Mumbai Attack: 26 नवंबर 2026 को देश 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 18वीं बरसी मना रहा है। 18 साल पहले आज ही के दिन मुंबई में हुए आतंकी हमलों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

26 November 2026 Ko Kya Hai, 26/11 Mumbai Attack
26 November 2026 Ko Kya Hai, 26/11 Mumbai Attack

26 November 2026 Ko Kya Hai, 26/11 Mumbai Attack: 26 नवंबर 2026 को देश 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 18वीं बरसी मना रहा है। 26 नवंबर 2008 की रात मुंबई में आतंकियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल, लियोपोल्ड कैफे, नरीमन हाउस और कामा अस्पताल समेत कई स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी।

18 साल पहले आज ही के दिन मुंबई में हुए आतंकी हमलों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते आए 10 आतंकियों ने मुंबई के कई प्रमुख स्थानों को निशाना बनाया था। इस हमले में 166 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। आतंकियों ने कई जगहों पर लोगों को बंधक भी बना लिया था। यह हमला करीब 60 घंटे तक चला और 29 नवंबर 2008 को सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन पूरा किया।

26/11 मुंबई हमला

हमले की 18वीं बरसी पर मुंबई में शहीदों और पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। मुंबई पुलिस मुख्यालय में स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। वहीं एनएसजी की ओर से गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘#NEVEREVER’ थीम के तहत विशेष श्रद्धांजलि एवं संकल्प समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें शहीदों के परिजनों, हमले में जीवित बचे लोगों और नागरिकों के शामिल होने की योजना है।

18 साल बाद भी 26/11 की वह रात देश की सामूहिक स्मृति में दर्ज है। यह दिन हमें उन निर्दोष लोगों की याद दिलाता है, जिन्होंने आतंकवाद की वजह से अपनी जान गंवाई और उन वीर जवानों के साहस को सलाम करने का अवसर देता है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

26 नवंबर 2026 मुंबई हमला

इस आतंकी हमले के दौरान मुंबई पुलिस, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। मुंबई एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक कामटे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय सालस्कर और एनएसजी कमांडो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन समेत कई वीर जवानों ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

एएसआई तुकाराम ओंबले ने अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। कसाब को बाद में दोषी ठहराया गया और 21 नवंबर 2012 को फांसी दी गई। 26/11 सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि देश की एकता, साहस और आतंकवाद के खिलाफ अडिग संकल्प की याद है।

Kuldeep Raghav
Kuldeep Raghav

Senior Manager - Editorial

Kuldeep Raghav is a seasoned Multimedia Journalist, award-winning author and content strategist with over 15 years of experience across print, digital and video journalism. A Biotechnology graduate with a Postgraduate qualification in Journalism, he brings over nine years of experience in content development, video production and anchoring at Times Now Navbharat, along with over five years in print journalism at Amar Ujala.

He has authored more than 10,000 bylined articles, conducted numerous interviews, written three bestselling books and several audiobooks and has been a guest speaker at Many literary festivals. A recipient of the Prestigious "Hindustani Academy Award", his expertise spans editorial strategy, AI-driven content innovation, digital media, YouTube, team leadership and multimedia storytelling. He currently leads Jagran Josh - Hindi.

... Read More
First Published: Nov 26, 2026, 09:22 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News