Constitution Day 2026: 'जहां कानून का राज, वहीं सच्ची आजादी...', इन शानदार कोट्स के साथ मनाएं भारत का संविधान दिवस
Constitution Day 2026 Quotes in Hindi: आज देश भर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है क्योंकि आज ही के दिन हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ था। संविधान बनने में कुल 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। संविधान बनाने में डॉ भीमराव अंबेडकर की अहम भूमिका रही।
Constitution Day 2026 Quotes: अगर हम अपने संविधान की बात करें, तो इसकी सबसे खूबसूरत बात यह है कि यह कठोर भी है और लचीला भी। आज ही दिन यानी 26 नवंबर 1949 संविधान बनकर तैयार हुआ था, जिसे हम संविधान दिवस के नाम भी से जानते हैं। संविधान को बनाने में कुल 2 साल 11 महीने और 18 दिन का वक्त लगा और 26 जनवरी 1950 को इसे पूरे देश में लागू किया गया, जिसे बनाने में डॉ भीमराव अंबेडकर ने अहम भूमिका निभायी।
इन मैसेज से दें संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
संविधान में मूल रूप से 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं। और आज इसमें 25 भाग, 470 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियां हैं। संविधान दिवस के इस शुभ अवसर पर आज हम आपको कुछ ऐसे दमदार कोट्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपने दोस्तों को भेजकर संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।
संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं है, यह जीवन का एक माध्यम है और इसकी भावना हमेशा युग की भावना होती है।
यदि मुझे लगा कि संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो मैं इसे सबसे पहले जलाने वाला व्यक्ति होऊंगा।
संविधान हमें न केवल मौलिक अधिकार देता है, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है।
व्यक्ति की स्वतंत्रता के बिना कोई भी लोकतंत्र जीवित नहीं रह सकता, और संविधान इसी स्वतंत्रता की गारंटी देता है।
एक अच्छा संविधान वह है जो सत्ता के दुरुपयोग को रोके और कमजोर वर्गों की रक्षा करे।
धर्म, जाति और भाषा से ऊपर उठकर हर भारतीय को एक समान दर्जा देना ही हमारे संविधान की सबसे बड़ी खूबसूरती है।
संविधान केवल किताब के पन्नों पर लिखे शब्द नहीं हैं, बल्कि यह 150 करोड़ भारतीयों के स्वाभिमान की रक्षा करने वाली ढाल है।
अधिकार और कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं—यही संविधान का सार है।
संविधान दिवस पर संकल्प लें कि हम देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की सदैव रक्षा करेंगे।
हम भारत के लोग, अपने संविधान के माध्यम से न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के संकल्प को जीवित रखते हैं।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.