Samvidhan Diwas Quiz 2026: संविधान दिवस के बारें में कितना जानते है आप? क्विज़ से टेस्ट करें नॉलेज
Samvidhan Diwas Quiz Question Answer in Hindi: हर साल 26 नवंबर को भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान दिवस के मौके पर यहां भारतीय संविधान से महत्वपूर्ण सवाल दिए गए हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य ज्ञान की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं।
Samvidhan Diwas Quiz Question Answer in Hindi: भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था। हालांकि, संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। संविधान दिवस के मौके पर यहां भारतीय संविधान से महत्वपूर्ण सवाल दिए गए हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य ज्ञान की तैयारी के लिए उपयोगी हैं।
Q1. भारत में संविधान दिवस कब मनाया जाता है?
A) 15 अगस्त
B) 26 नवंबर
C) 26 जनवरी
D) 2 अक्टूबर
उत्तर: B) 26 नवंबर
व्याख्या: 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था, इसलिए इस दिन संविधान दिवस मनाया जाता है।
Q2. भारतीय संविधान को संविधान सभा ने कब अपनाया था?
A) 26 जनवरी 1950
B) 15 अगस्त 1947
C) 26 नवंबर 1949
D) 9 दिसंबर 1946
उत्तर: C) 26 नवंबर 1949
व्याख्या: संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था।
Q3. भारतीय संविधान कब लागू हुआ था?
A) 26 नवंबर 1949
B) 26 जनवरी 1950
C) 15 अगस्त 1947
D) 2 अक्टूबर 1950
उत्तर: B) 26 जनवरी 1950
व्याख्या: भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ और इसी दिन भारत गणराज्य बना।
Q4. भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
A) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
B) जवाहरलाल नेहरू
C) डॉ. भीमराव आंबेडकर
D) सरदार वल्लभभाई पटेल
उत्तर: C) डॉ. भीमराव आंबेडकर
व्याख्या: डॉ. बी. आर. आंबेडकर भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे और संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Q5. संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी?
A) 9 दिसंबर 1946
B) 26 नवंबर 1949
C) 15 अगस्त 1947
D) 26 जनवरी 1950
उत्तर: A) 9 दिसंबर 1946
व्याख्या: संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी, जिसमें डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा अस्थायी अध्यक्ष बने थे।
Q6. मूल भारतीय संविधान में कितने अनुच्छेद, भाग और अनुसूचियां थीं?
A) 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां
B) 448 अनुच्छेद, 25 भाग और 12 अनुसूचियां
C) 250 अनुच्छेद, 20 भाग और 10 अनुसूचियां
D) 400 अनुच्छेद, 24 भाग और 10 अनुसूचियां
उत्तर: A) 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां
व्याख्या: मूल संविधान में 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां शामिल थीं।
Q7. भारत सरकार ने 26 नवंबर को आधिकारिक रूप से संविधान दिवस मनाने की घोषणा किस वर्ष की थी?
A) 2005
B) 2010
C) 2015
D) 2020
उत्तर: C) 2015
व्याख्या: भारत सरकार ने 2015 में डॉ. आंबेडकर की 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.