Govt Jobs in Hindi: अक्सर ऐसा होता है कि सही समय पर जानकारी न मिलने की वजह से कई सरकारी नौकरियां हमारे हाथ से निकल जाती हैं और पछतावे के सिवा कुछ नहीं मिलता। ऐसे में आज हम आपको टॉप 4 सरकारी नौकरियों के बारे में बताएंगे, जो 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट्स के लिए एकदम बेस्ट हैं। इन नौकरियों में आपको शुरुआती स्तर से ही शानदार वेतनमान मिलेगा। आइए, इन सभी भर्तियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
एग्रीकल्चर साइंटिस्ट बोर्ड में टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती
एग्रीकल्चर साइंटिस्ट बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्निकल असिस्टेंट के कुल 1393 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ग्रेजुएट्स के लिए एक शानदार अवसर है। पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स 18 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन एप्लाई कर सकते हैं।
Related Stories
रेलवे में नौकरी करने का शानदार अवसर
अगर आप रेलवे में नौकरी करने का शानदार सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन मौका है। सेंट्रल रेलवे ने कुल 2,861 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सलेक्शन 10वीं या 12वीं में आए मार्क्स के आधार पर होगा। उम्मीदवार पदों के लिए 02 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डीयू में 215 असिस्टेंट की होगी भर्ती
दिल्ली विश्विद्यालय ने असिस्टेंट (नॉन-टीचिंग) के कुल 215 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए ग्रेजुएशन और 2 साल काम करने का एक्सपीरियंस होना चाहिए। अगर आप इस पद पर काम करना चाहते हैं, तो 30 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। डेट निकल जाने के बाद फॉर्म जमा नहीं किया जाएगा। जल्दी करें, समय तेजी से निकला जा रहा है।
BSF में बनना चाहते हैं कांस्टेबल?
अगर आपके पास इस सवाल का जवाब हां में हैं, तो यह नौकरी आपका इंतजार कर रही है। बीएसएफ यानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने कांस्टेबल के 1167 पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें सलेक्टिड कैंडिडेट्स को 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये हर महीने दिए जाएंगे। आवेदन फॉर्म 31 दिसंबर 2026 तक ही स्वीकार किए जाएंगे। इस बात का ध्यान रखना है कि आपकी उम्र 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
