Bihar BTSC ECG Technician Final Result 2026: बीटीएससी ईसीजी टेक्निशियन फाइनल रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें

Bihar BTSC ECG Technician Final Result 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने ECG टेक्निशियन फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मेरिट लिस्ट पीडीएफ लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें। 

Jul 17, 2026, 11:52 IST
Bihar BTSC ECG Technician Final Result 2026
Bihar BTSC ECG Technician Final Result 2026

Bihar BTSC ECG Technician Final Result 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने लंबे समय के बाद ECG टेक्निशियन फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन आवेदन प्रक्रिया अप्रैल 2025 में शुरू की गई थी। विज्ञापन अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया गया था। वहीं लिखित परीक्षा 26 जून, 2025 को आयोजित की गई थी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लगभग दो महीने पहले पूरा किया गया था। जिसके बाद उम्मीदवारों द्वारा उत्तर कुंजी पर पर आपत्तियां भी दर्ज कराई गई थीं। 

बीटीएससी की ओर से मेरिट लिस्ट 16 जुलाई, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई है। जिसमें कुल 100 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है। मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

Bihar BTSC ECG Technician Final Result 2026: परिणाम घोषित 

लंबित भर्तियों में ईसीजी टेक्निशियन, एक्स रे टेक्निशियन, ऑपरेशन थिएटर सहायक, ड्रेसर के पद शामिल हैं।  बिहार तकनीकी सेवा आयोग कि ओर से 16 जुलाई को ईसीजी टेक्निशियन परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम, जिले का नाम सहित अन्य डिटेल्स शामिल हैं। 

BTSC ECG Technician Final Result 2026: हाइलाइट्स 

बीटीएससी ईसीसी टेक्निशियन फाइनल रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार परिणामों से जुड़ी अन्य डिटेल्स नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण 
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) 
परिणाम 
ECG टेक्निशियन फाइनल रिजल्ट
विज्ञापन संख्या 
04/2025
कुल पदों की संख्या 
242
परिणाम जारी होने की तिथि
16 जुलाई, 2026 (घोषित)
चयनित उम्मीदवारों की संख्या 
100
ऑफिशियल वेबसाइट 
btsc.bihar.gov.in

Bihar BTSC ECG Technician Final Result 2026 Download link PDF

बिहार बीटीएससी ईसीजी टेक्निशियनल फाइनल रिजल्ट की घोषणा 16 जुलाई को की गई है। जिसमें समान अंक प्राप्त करने वाले व नियमानुसार अधिक आयु की अर्हता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई है। मेरिट लिस्ट पीडीएफ में उम्मीदवारों के नाम, पिता का नाम, रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स शामिल हैं। रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

बिहार बीटीएससी ईसीजी टेक्निशियनल फाइनल रिजल्ट 2026 

Bihar BTSC ECG Technician Final Result 2026: कट ऑफ लिस्ट 

बिहार बीटीएससी ईसीजी टेक्निशियन फाइन रिजल्ट 2026 कैटेगरी वाइज कट ऑफ नीचे दिए टेबल में देखें:

श्रेणी 
पदों की संख्या 
आरक्षित महिला 
पुरुष एवं अन्य राज्यों की महिला
महिला 
(बिहार)
कुल 
जनरल 
महिला
जनरल 
99
35
54
22
76
45.000
 
EWS
24
08
02 + 14
00
16
42.5625
एससी 
39 
14
02
00
02
   
एसटी 
03
01
00
00
00
   
ईबीसी 
42
15
04
00
04
   
बीसी 
27
09
02
00
02
   
WBC
08
00
00
00
00
   
कुल 
242 
82
78
22
100
   

ऑनलाइन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

बिहार बीएसटीसी ईसीजी टेक्निशियनल फाइनल रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/  पर जाएं। 

स्टेप 2 होमपेज पर रिजल्ट या लेटेस्ट नोटिफिकेशन सेक्शन पर जाएं । 

स्टेप 3 अब ईसीजी टेक्नीशियन फाइनल रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 अपना पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

स्टेप 5 लॉगिन या सबमिट बटन पर क्लिक करें। 

स्टेप 6 परिणाम या मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी। 

स्टेप 7 मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करना ना भूलें।


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।