Bihar Police ASI Admit Card 2026 OUT: बिहार पुलिस एएसआई टेक्निकल एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

BPSSC Bihar ASI Technical Admit Card 2026 OUT: बिहार पुलिस एएसआई एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपना बीपीएसएससी बिहार पुलिस एएसआई हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) विभाग में सहायक अवर निरीक्षक (ASI - तकनीकी) पद के लिए परीक्षा का आयोजन 5 अगस्त को किया जाएगा।

Jul 24, 2026, 15:41 IST
BPSSC बिहार ASI टेक्निकल एडमिट कार्ड 2026 जारी हुआ।
BPSSC बिहार ASI टेक्निकल एडमिट कार्ड 2026 जारी हुआ।

BPSSC Bihar Police ASI Technical Admit Card 2026 OUT: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 07/2026 के अंतर्गत बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) विभाग में सहायक अवर निरीक्षक (ASI टेक्निकल) भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आज, 24 जुलाई को जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Police ASI Technical Admit Card 2026 Download Link

बिहार पुलिस एएसआई एडमिट कार्ड लिंक BPSSC की आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अब अपने लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में अपडेट कर दिया है।

BPSSC Bihar ASI Technical Admit Card 2026 Link

बिहार पुलिस ASI टेक्निकल एडमिट कार्ड 2026 हाइलाइट्स

  • आयोग का नाम: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC)

  • परीक्षा का नाम: प्रारंभिक परीक्षा 2026

  • पद का नाम: सहायक उप-निरीक्षक (तकनीकी)

  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 24 जुलाई 2026

  • परीक्षा की तिथि: 5 अगस्त 2026

  • कब होगी बिहार पुलिस ASI टेक्निकल भर्ती परीक्षा 2026?

    BPSSC की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, ASI टेक्निकल प्रारंभिक लिखित परीक्षा का आयोजन 5 अगस्त 2026 (बुधवार) को किया जाएगा। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा। 

     

    Bihar ASI Technical Exam 2026 PDF- यहां क्लिक करें

    बिहार पुलिस एएसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना BPSSC ASI टेक्निकल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

    1. BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    2. होम पेज Advt. No.-07/2026: Download E-Admit Card of Preliminary Written Examination for the Post of Assistant Sub-Inspector (Technical) in Bihar Police Radio (Wireless), Govt. of Bihar लिंक पर क्लिक करें।

    3. फिर एक नया पेज ओपन होगा।

    4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करें।

    5. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

    6. परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें। 

    एग्जाम सेंटर पर ले जाने होंगे ये जरूरी दस्तावेज

    अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक वैध फोटो ID (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या पासपोर्ट) भी लेकर जाना होगा। यदि एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है या दिखाई नहीं दे रही है, तो उम्मीदवारों को आवेदन में उपयोग की गई फोटो जैसी फोटो साथ रखने की सलाह दी गई है। 

    परीक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

    उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में केवल सुबह 9:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति है। इस समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। BPSSC ने उम्मीदवारों को OMR शीट भरने से संबंधित निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है, क्योंकि गलत जानकारी भरने पर उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन प्रभावित हो सकता है।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates