Bihar Police ASI Admit Card 2026 Link: बिहार पुलिस ASI ऑपरेशन एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें हॉल टिकट PDF

Bihar Police ASI Operation Admit Card 2026 OUT: बिहार पुलिस ASI ऑपरेशन एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो गया है। उम्मीदवार जिसने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरा था, वे अब bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। बिहार पुलिस ASI एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

Jul 7, 2026, 13:08 IST
Bihar Police ASI Operation Admit Card 2026 OUT
Bihar Police ASI Operation Admit Card 2026 OUT

Bihar Police ASI Operation Admit Card 2026 OUT: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) में सहायक उप निरीक्षक (ASI) के 462 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड 07 जुलाई 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल पोर्टल bpssc.bihar.gov.in  पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Police ASI Admit Card 2026 Download Link

बिहार पुलिस ASI ऑपरेशन एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक अब ऑफिशियल साइट पर एक्टिव हो गया है। अभ्यर्थी बिना देरी किए अपना हॉल टिकट डाउनलोड करें और परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रिंटआउट लें। हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया है।

Bihar Police ASI Operation Admit Card 2026 Link

22 जुलाई को होगी बिहार पुलिस एएसआई प्रारंभिक परीक्षा

BPSSC द्वारा बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) ASI भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 22 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में एक ही शिफ्ट में होगी। परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे होगी। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और अपने साथ एडमिट कार्ड तथा एक वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है, तो क्या करें?

यदि किसी उम्मीदवार को ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है, तो वह 17 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोग के कार्यालय जाकर डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवार को निम्न दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:

  • आवेदन फॉर्म की फोटोकॉपी

  • एक वैध फोटो पहचान पत्र 

  • आयोग का पता:  5, हार्डिंग रोड, पटना – 800001

    Bihar Police ASI Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना बिहार पुलिस ASI एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    1. BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    2. होमपेज पर "Link-Ref.:Advt. No.-04/2026: Download E-Admit Card of Preliminary Written Examination for the Post of Assistant Sub-Inspector (Operation) in Bihar Police Radio (Wireless), Govt. of Bihar " लिंक पर क्लिक करें।

    3. अब एक लॉगिन पेज ओपन होगा, जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।

    4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

    6. सभी विवरण चेक करें और PDF डाउनलोड करें।

    7. भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

    परीक्षा के दिन कौन-कौन से दस्तावेज़ साथ ले जाएं?

    परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को बिहार पुलिस ASI ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 का प्रिंट-आउट और एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) साथ ले जाना अनिवार्य है। यदि आधिकारिक नोटिस में दिया हो, तो अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखें। ध्यान रखें, एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए परीक्षा केंद्र जाने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और आवश्यक दस्तावेज़ साथ लेकर जाएं।

    बिहार पुलिस ASI भर्ती 2026 का विवरण

    इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) में सहायक उप निरीक्षक (ASI) के 462 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयन प्रक्रिया का पहला राउंड प्रारंभिक परीक्षा है, जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।