RRB NTPC UG CBTST Admit Card 2026 Out: रेलवे एनटीपीसी यूजी सीबीटीएसटी एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें हॉल टिकट
RRB NTPC UG CBTST Admit Card 2026 Out: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगेरी एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी रेलवे की क्षेत्रीय रेलवे बोर्ड वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC UG CBTST Admit Card 2026 Out: भारतीय रेलवे द्वारा रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी 10+2 अंडग्रेजुएट लेवल का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे छात्र, जिन्होंने स्किल टेस्ट के लिए क्वालिफाई किया है, वे अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल्स के डालकर क्षेत्रीय रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे द्वारा आगामी 27 नवंबर को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या रहेगा शामिल
एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा देने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
कहां से डाउनलोड करना है एडमिट कार्ड
अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड रेलवे के संबंधित रिजनल रिक्रूटमेंट बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड करना है। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि से लॉग-इन करना है, जिसके बाद RRB NTPC CBTST 2026 को डाउनलोड किया जा सकता है।
RRB NTPC CBTST 2026 कैसे करें डाउनलोड
अभ्यर्थी नीचे दिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैंः
-सबसे पहले रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड(RRB) की वेबसाइट पर जाएं।
-अब आपको CEN07/2025 NTPC अंडरग्रेजुएट भर्ती सेक्शन पर जाना है।
-यहां आपको RRB NTPC UG CBTST एडमिट कार्ड 2026 का लिंक मिलेगा।
-अब आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना है।
-यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि डालें।
-कैप्चा कोड भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-अब आपको एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
-इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और परीक्षा से पहले प्रिंटआउट निकलाव लें।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.