MPESB MP Police Constable Exam Schedule 2026 जारी, esb.mp.gov.in पर जारी हुआ नोटिस

Last Updated: Nov 24, 2026, 12:31 IST

MP Police Constable (जी.डी.) भर्ती एग्जाम 2026 की नई एग्जाम डेट 9 दिसंबर 2026 जारी कर दी गई है, जबकि पहले यह 19 नवंबर 2026 से प्रस्तावित थी। छात्र एडमिट कार्ड और नई अपडेट के लिए नियमित रूप से esb.mp.gov.in से देखते रहें।    

MP Police Constable Exam Date 2026 Out
MP Police Constable Exam Date 2026 Out

MP Police Constable GD 2026 Exam Schedule: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग, मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत आरक्षक (जी.डी.) की सीधी भर्ती एग्जाम 2026 की नई एग्जाम डेट्स जारी कर दी गई है। मंडल द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, यह सेलेक्शन एग्जाम अब 9 दिसंबर 2026 से आयोजित की जाएगी।

इससे पहले जारी विज्ञापन और नियमपुस्तिका में एक्सपेक्टेड एग्जाम डेट 19 नवंबर 2026 से प्रारंभ विज्ञापित की गई थी। अब रिवाइज्ड शेड्यूल के अंदर छात्रों को नई डेट के अनुसार अपनी तैयारी और एग्जाम संबंधी व्यवस्थाएं करने का अवसर मिला है। एग्जाम के एडमिट कार्ड भी जल्द ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 

MP Police Constable Exam 2026: नई डेट, एडमिट कार्ड और मुख्य जानकारी

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ऑफिशियल नोटिस में शामिल अन्य जानकारी के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इन डिटेल्स को देखें। 

  • नई एग्जाम शुरू होने की डेट: 9 दिसंबर 2026
  • पहले की एक्सपेक्टेड एग्जाम डेट: 19 नवंबर 2026 से प्रारंभ
  • भर्ती का नाम: आरक्षक (जी.डी.) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 (पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग, म.प्र. शासन)
  • एडमिट कार्ड: आयोग जल्द ही वेबसाइट पर जारी करेगा 
  • ऑफिशियल वेबसाइट: esb.mp.gov.in

MP Police Constable Exam Date 2026 Out: Official Notice Link 

MP Police Constable Exam के माध्यम से कितनी पोस्ट पर होगी भर्ती? 

सभी छात्रों को हम बता दें कि MP Police Constable Exam के जरिए राज्य में कुल 7500 पोस्ट पर भर्ती करने का ऐलान किया गया है, जिन भी छात्रों ने इस एग्जाम के लिए रजिस्टर किया था। वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम की नई रिवाइज्ड डेट के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही, एडमिट कार्ड से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स को देख सकते हैं। 

esb.mp.gov.in पर नई नया नोटिस और एडमिट कार्ड कैसे देखें?

छात्र नई और प्रामाणिक जानकारी के लिए नियमित रूप से आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही, जारी हुआ नया नोटिफिकेशन और एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आसान स्टेप्स यहां से देख सकते हैं। 

  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें। 
  • होमपेज पर उपलब्ध नोटिस अनुभाग या एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • आरक्षक (जी.डी.) भर्ती एग्जाम 2026 से जुड़े नोटिस के लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर, साथ ही, एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आवश्यक लॉगिन विवरण को फिल करके अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। 
  • नोटिस और एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद इसका कलर्ड प्रिंट निकाल लें।

यहां भी पढ़े: SSC CHSL Tier-I 2026 Notice: 28 नवंबर तक Scribe OTR मैपिंग का मौका, एग्जाम से 2-3 दिन पहले डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 24, 2026, 12:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News