Bihar Police Driver DET Admit Card 2026 जारी हुआ, इस Link से करें डाउनलोड

Bihar Police Driver Constable DET Admit Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी जो ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट (DET) के लिए उपस्थित होने वाले है, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Aug 10, 2026, 13:24 IST
Bihar Police Driver Constable DET Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
Bihar Police Driver Constable DET Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

Bihar Police Driver Constable DET Admit Card 2026: बिहार पुलिस चालक भर्ती परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर, केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने आज 10 अगस्त को Driver Efficiency Test (DET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।

बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर की लिखित परीक्षा के आधार पर 15,516 उम्मीदवारों को Physical Efficiency Test (PET) के लिए बुलाया गया था। PET का आयोजन 12 मार्च से 24 मार्च 2026 तक किया गया। PET में सफल उम्मीदवारों में से 11,847 अभ्यर्थियों को अब ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट (DET) के लिए क्वालीफाई किया गया है।

CSBC Bihar Police Driver Admit Card 2026 हाइलाइट्स

इस भर्ती के जरिए बिहार में 4,361 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। DET एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

भर्ती बोर्ड का नाम
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार (CSBC)
पद का नाम
ड्राइवर कांस्टेबल
विज्ञापन संख्या
02/2025
कुल पद
4,361
लिखित परीक्षा की तारीख
10 दिसंबर 2025
PET परीक्षा की तारीख
12 मार्च 2026
PET एडमिट कार्ड 
15 फरवरी 2026
DET परीक्षा की तारीख
24 अगस्त 2026
DET एडमिट कार्ड 
10 अगस्त 2026
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा, PET, DET,  दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट
आधिकारिक वेबसाइट
csbc.bihar.gov.in

इस वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार बिहार पुलिस चालक भर्ती का DET Admit Card आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई होगी।

एडमिट कार्ड में चेक करें ये डिटेल्स

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी जानकारी ध्यान से चेक करें। किसी भी तरह की गलती मिलने पर संबंधित विभाग से संपर्क करना चाहिए।

बिहार पुलिस ड्राइवर DET एडमिट कार्ड 2026 लिंक 

बिहार पुलिस ड्राइवर डीईटी एडमिट कार्ड 2026 का डाउनलोड लिंक 10 अगस्त 2026 को एक्टिव हो गया है। उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए Direct Link की मदद से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Police Driver Constable DET Admit Card 2026 Link

ऐसे डाउनलोड करें Bihar Police Driver DET Admit Card 2026

कैंडिडेट्स नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर Bihar Police Driver DET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।

  4. सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे DET में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ जरूरी दस्तावेज साथ लेकर न भूलें।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।