UPSSSC ने जारी की Platoon Commander, Block Organizer और Havaldar Instructor की Answer Key, यहां से करें डाउनलोड

Last Updated: Nov 25, 2026, 08:50 IST

UPSSSC Answer Key 2026 OUT: यूपीएसएसएससी ने हवलदार इंस्ट्रक्टर प्लाटून कमांडर / ब्लॉक ऑर्गनाइजर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल upsssc.gov.in पर  जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूपी प्लाटून कमांडर, ब्लॉक ऑर्गेनाइजर और हवलदार प्रशिक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी।
यूपी प्लाटून कमांडर, ब्लॉक ऑर्गेनाइजर और हवलदार प्रशिक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी।

UPSSSC Answer Key 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Platoon Commander, Block Organizer और Havaldar Instructor मुख्य परीक्षा 2026 की Provisional Answer Key जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी अलग-अलग सूचनाओं के अनुसार, तीनों पदों की मुख्य परीक्षाओं का आयोजन 22 नवंबर 2026 को किया गया था। अभ्यर्थी अपनी संबंधित परीक्षा की आंसर की नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की ओर से प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 है।

UP Platoon Commander & Block Organizer Answer Key 2026 PDF

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर मुख्य परीक्षा 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी 24 नवंबर को अपलोड कर दी है। यह परीक्षा 22 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती में कुल 295 पद हैं, जिनमें प्लाटून कमांडर के 52 और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के 243 पद शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

क्लिक करें-UPSSSC Platoon Commander/Block Organizer Answer Key 2026 PDF 

UP Havaldar Instructor Answer Key 2026 OUT

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 11-परीक्षा/2026 के तहत हवलदार प्रशिक्षक (Havaldar Instructor) मुख्य परीक्षा 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी 24 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 209 पदों पर चयन किया जाना है। परीक्षा 22 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए लिंक की मदद से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यह उत्तर कुंजी 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। 

क्लिक करें- UPSSSC Havaldar Instructor Answer Key 2026 PDF

UPSSSC Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी अपनी संबंधित परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर Important Announcement सेक्शन के View All पर क्लिक करें।

  3. अपनी परीक्षा के अनुसार Platoon Commander, Block Organizer या Havaldar Instructor Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

  4. इसके बाद Provisional Answer Key PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  5. अब उत्तर कुंजी को डाउनलोड करके PDF में सेव कर लें।

  6. अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान करें और संभावित अंकों का अनुमान लगाएं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 25, 2026, 08:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News