School Holiday 2026: 25 नवंबर 2026 को स्कूलों की छुट्टी है या नहीं? जानें सभी राज्यों का लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Nov 25, 2026, 06:00 IST

School Holiday News 25 Nov 2026: बुधवार, 25 नवंबर 2026 को देशभर में कोई नेशनल हॉलिडे नहीं है, इसलिए राजस्थान, बिहार, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड और दिल्ली-एनसीआर समेत ज्यादातर राज्यों में स्कूल अपने नियमित समय पर खुलेंगे। आप 25 नवंबर 2026 को कहां-कहां स्कूल बंद हैं कि पूरी लिस्ट जानने के लिए यहां देखें।

25 November School Holiday 2026
25 November School Holiday 2026

25 November 2026 School Holiday Update: 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती (प्रकाश पर्व), कार्तिक पूर्णिमा और गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर देश के ज्यादातर राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रही। ऐसे में छात्रों और पेरेंट्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बुधवार, 25 नवंबर 2026 को भी स्कूलों की छुट्टी रहेगी या रेगुलर क्लासेस लगेंगी?

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 25 नवंबर 2026 को देशभर में कोई राष्ट्रीय सार्वजनिक छुट्टी (National Holiday) घोषित नहीं की गई है। ज्यादातर राज्यों में बुधवार से स्कूल अपने सामान्य टाइम पर ही खुलेंगे, हालांकि गुजरात जैसे राज्य में विस्तारित दिवाली छुट्टी के कारण स्कूल अभी तक आगे के लिए बंद रहेंगे।

25 नवंबर 2026: प्रमुख राज्यों के स्कूलों का लेटेस्ट अपडेट

छात्रों की सुविधा के लिए प्रमुख राज्यों के स्कूलों की स्थिति के बारे में जानने के लिए यहां नीचे दी गई डिटेल्स को देखें। 

  • उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh): यूपी में 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टी थी। 25 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी परिषदीय, माध्यमिक और प्राइवेट स्कूल अपने रेगुलर टाइम पर खुलेंगे, जब तक कि किसी जिले में स्थानीय प्रशासन द्वारा अलग से कोई आदेश जारी न किया जाए।
  • बिहार (Bihar): बिहार में भी 25 नवंबर 2026 को सामान्य शैक्षणिक कार्यदिवस रहेगा और सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल खुले रहेंगे।
  • राजस्थान (Rajasthan): राजस्थान के शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार, 25 नवंबर 2026 को राज्य के सभी स्कूलों में नियमित कक्षाएं संचालित होंगी।
  • मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh): एमपी में 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती की छुट्टी के पश्चात 25 नवंबर 2026 को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे।
  • छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh): छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के कैलेंडर में 25 नवंबर को कोई सार्वजनिक छुट्टी नहीं है, इसलिए बुधवार को सभी क्लासेस के छात्रों को स्कूल जाना होगा। 
  • झारखंड (Jharkhand): झारखंड में 25 नवंबर 2026 को स्कूल खुले रहेंगे। साथ ही, क्लास 1 से लेकर 12वीं तक के छात्रों को स्कूल जाकर पढ़ाई करनी होगी। 
  • दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 24 नवंबर की छुट्टी के बाद 25 नवंबर 2026 को कोई छुट्टी घोषित नहीं की गई है। 
  • गुजरात (Gujarat): गुजरात में तय शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार दिवाली छुट्टी 25 नवंबर 2026 तक जारी रहने के कारण राज्य के स्कूल बंद रहेंगे।

स्थानीय छुट्टी और मौसम से जुड़े जरूरी निर्देश

कई बार राज्य लेवल पर छुट्टी न होने के बावजूद जिला प्रशासन या स्कूल प्रबंधन अपने लेवल पर छुट्टी घोषित कर देता है:

  • जिला स्तरीय आदेश: स्थानीय मेलों, धार्मिक आयोजनों या किसी विशेष परिस्थिति में जिलाधिकारी (DM) द्वारा स्थानीय छुट्टी घोषित की जा सकती है।
  • स्कूल का अपना कैलेंडर: कुछ प्राइवेट या अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान अपने आंतरिक शैक्षणिक कैलेंडर या संस्थापक दिवस आदि के कारण अलग से छुट्टी रख सकते हैं।
  • ऑफिशियल नोटिस की जांच करें: पेरेंट्स और छात्र सुबह स्कूल जाने से पहले अपने स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप, डायरी या आधिकारिक नोटिस बोर्ड पर जारी संदेश की पुष्टि जरूर कर लें।

यहां भी पढ़े: MCC NEET PG Counselling 2026: 25 नवंबर शाम 6 बजे तक छोड़ सकते हैं राउंड 1 और 2 की सीट, जानें MCC के जरूरी नियम

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 25, 2026, 06:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News