RSSB CET 12th Level Admit Card 2026: SSO और रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से कैसे डाउनलोड करें?, जानें आसान तरीके

Last Updated: Nov 24, 2026, 16:42 IST

RSSB CET 12th Level Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान CET 12वीं स्तर की परीक्षा का एडमिट कार्ड 26 नवंबर को राजस्थान रिक्रूमेंट की आधिकारिक पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in और SSO पोर्टल पर जारी किया जाएगा। जो अभ्यर्थी राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026 परीक्षा देने वाले हैं, वे SSO और रिक्रूटमेंट पोर्टल की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RSSB CET 12th Level Admit Card 2026: SSO और रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से कैसे डाउनलोड करें?, जानें आसान तरीके
RSSB CET 12th Level Admit Card 2026: SSO और रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से कैसे डाउनलोड करें?, जानें आसान तरीके

RSSB CET 12th Level Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर)-2026 का आयोजन 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने परीक्षा जिले की जानकारी (Exam City Slip) 21 नवंबर 2026 से अपनी SSO ID पर देख सकते हैं, जबकि प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड 26 नवंबर 2026 से जारी किए जाएंगे। बोर्ड अलग से एडमिट कार्ड नहीं भेजेगा, इसलिए समय रहते परीक्षार्थियों को ऑनलाइन डाउनलोड करना जरूरी है।

राजस्थान CET 12th लेवल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के दो आसान तरीके

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकण्डरी स्तर)-2026 के प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड पत्र जारी होने पर उम्मीदवार इन्हें SSO पोर्टल या रिक्रूमेंट पोर्टल से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान SSO पोर्टल के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in पर जाएं और अपनी SSO ID और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।

  • SSO डैशबोर्ड पर, 'Citizen Apps (G2C)' खोलें और 'Recruitment Portal' चुनें।

  • ऊपर दिए गए नेविगेशन मेनू में 'Get Admit Card' पर क्लिक करें।

  • लेटेस्ट एग्जाम लिस्ट में CET Senior Secondary Level 2026 के सामने Get Admit Card या Download पर क्लिक करें।

  • एडमिट कार्ड की डिटेल्स चेक करें, PDF डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंट निकाल लें।

राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल से कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

अगर आप अपनी SSO ID भूल गए हैं, तो डायरेक्ट रिक्रूटमेंट पोर्टल का इस्तेमाल करें।

  • पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in को ओपन करें। 

  • होमपेज पर Get Admit Card विकल्प पर क्लिक करें।

  • दिए गए Direct Recruitment of Senior Secondary (12th) Level CET 2026 लिंक को चुनें।

  • परीक्षा का प्रकार (Pre-Exam) चुनें, फिर अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा कैप्चा कोड दर्ज करें।

  • 'Get Admit Card' / 'Submit' पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर दिखने वाले एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।

Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026: recruitment.rajasthan.gov.in पर एक्टिव होगा लिंक, इन जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं मिलेगा हॉल टिकट

परीक्षा केंद्र से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश

  • परीक्षा से 2 घंटे पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचें। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले गेट बंद कर दिया जाएगा।

  • ई-एडमिट कार्ड, आधार कार्ड (विशेष स्थिति में पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र), 2.5cm x 2.5cm साइज का हाल ही ली गई रंगीन फोटो (1 माह से पुराना न हो) और नीली स्याही का पारदर्शी बॉल पैन साथ रखें।

  • घड़ी, मोबाइल, ब्लूटूथ, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, बैग या पर्स न लाएं। जींस और बड़े/मेटल बटन वाले कपड़ों से बचें. प्रश्न पत्र बुकलेट साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी, केवल OMR शीट की कार्बन प्रति ले जा सकेंगे।

RSSB CET 12th Level Exam 2026 Notice PDF

नोट: अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऊपर दी गई आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 24, 2026, 16:42 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News